परीक्षा से पहले अलर्ट मोड में प्रशासन: सोशल मीडिया की होगी विशेष मॉनिटरिंग
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट,भोपाल।
देशभर के साथ मध्य प्रदेश में भी 21 जून को होने वाली Re-NEET परीक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने परीक्षा के शांतिपूर्ण और व्यवस्थित संचालन के लिए जिला प्रशासन, पुलिस और संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत प्रदेश के सभी जिलों में सोशल मीडिया की विशेष मॉनिटरिंग की जाएगी, ताकि किसी भी तरह की अफवाह या भ्रामक जानकारी को तुरंत रोका जा सके।
विद्यार्थियों के प्रति सहयोगात्मक रवैया अपनाया जाए
मुख्यमंत्री ने कलेक्टरों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान कहा कि परीक्षा केंद्रों के आसपास यातायात व्यवस्था सुचारू रखी जाए और परीक्षार्थियों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने पुलिस प्रशासन को निर्देश दिए कि परीक्षा देने आने वाले विद्यार्थियों के प्रति सहयोगात्मक रवैया अपनाया जाए और जरूरत पड़ने पर हर संभव मदद उपलब्ध कराई जाए।
किसी प्रकार की अफवाह या भ्रामक सूचना प्रसारित न होे
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि जिला स्तर पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की निगरानी की जाए। यदि किसी प्रकार की अफवाह या भ्रामक सूचना प्रसारित होती है तो उसका तत्काल खंडन कर सही जानकारी लोगों तक पहुंचाई जाए। साथ ही सभी परीक्षा केंद्रों पर पेयजल, बैठने की व्यवस्था और अन्य मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं।
प्रदेश में 283 परीक्षा केंद्र
बैठक में बताया गया कि मध्य प्रदेश के 30 जिलों में Re-NEET परीक्षा के लिए कुल 283 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें सबसे अधिक 57 केंद्र इंदौर जिले में स्थापित किए गए हैं। प्रशासन का लक्ष्य परीक्षा को पूरी पारदर्शिता और सुरक्षा के साथ संपन्न कराना है। बैठक में मुख्य सचिव अनुराग जैन, अपर मुख्य सचिव नीरज मंडलोई, अनुपम राजन और शिव शेखर शुक्ला सहित वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
संबंधित समाचार

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा:गैस ज्यादा होने से कड़ाही फटने की सूचना; एक की मौत की भी खबर

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क

श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार:विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता

देखिए वीडियो:मोदी-पुतिन गले मिले; रूस के प्रधानमंत्री को दिया ‘तिरुक्कुरल’, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे

बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज:एमजी रोड के मकान पर चला बुलडोजर; निगम व पुलिस बल ने पोकलेन से हटाया

वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला:लाइसेंसी ठेकेदार भेजता था अवैध सामग्र;, ठेके की आड़ में बेची नकली जहरीली शराब

चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब:जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा; अब पूरे नेटवर्क की तलाश

देखिए वीडियो:सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान; MP में बनेंगे इतने नए एक्सप्रेस-वे

बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल:सुविधि नगर स्थित एमएफ उद्योग की दुकान पर ग्राहक ने पकड़ा बिना मानक मापदंड का माल

कहीं सीलिंग की सख्ती तो कहीं ‘धृतराष्ट्र' बना निगम:खुलासा पड़ताल; पांच बड़े इलाकों में बेसमेंट सील

मंदिर पर सियासत तेज:BJP विधायक बोले- सड़क पर्याप्त चौड़ी; राजसी सवारी में भी नहीं हुई दिक्कत; मंदिर हटाने का कारण नहीं

देखिए वीडियो:पत्थरों की बरसात; सैकड़ों घायल, 22 एंबुलेंस दौड़ीं; विधायक भी मैदान में उतरे; 4 की हालत गंभीर, ड्रोन-CCTV से निगरानी, जवान तैनात

बुल्डोजर अब तक हिला नहीं पाया:भक्तों की भीड़ जुटी

मध्य प्रदेश में बनेंगे 4200 मेगावाट के दो परमाणु संयंत्र:देश का प्रमुख न्यूक्लियर पावर सेंटर बनने की तैयारी

75 जवानों ने जंगल में 4 खेत घेरकर पकड़ी गांजे की खेती:हजारों पौधे जब्त; क्विंटलों फसल की कीमत लाखों में

हनुमान अंश’ फिल्म आस्था, संस्कृति और भक्ति की शक्ति का देती है संदेश:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देखी हनुमान अंश फीचर फिल्म, कहा

टीम को चकमा देकर नाबालिग की शादी:प्रशासन के लौटते ही उसी शाम करा दिया विवाह; 9 लोगों पर FIR

2 साल से लैब टेक्नीशियन के स्नातक की पहले वर्ष की भी परीक्षा नहीं ली गई:रीना बौरासी सेतिया के समक्ष विद्यार्थियों ने बताई की अपनी समस्याएं
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!