प्याज से भरा मिनी ट्रक पलटा: बोरियों के नीचे दबकर 3 मजदूरों की मौत
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, देवास।
पीपलरावा थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। चौबाराधारा के पास बेरखेड़ी फाटे पर प्याज से भरा एक मिनी ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसमें दबने से तीन मजदूरों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
मजदूर बोरियों के नीचे दब गए
जानकारी के मुताबिक, हादसा यू-टर्न के दौरान हुआ। मिनी ट्रक में प्याज की बोरियों के साथ मजदूर पीछे बैठे हुए थे। मोड़ पर वाहन अचानक असंतुलित हो गया और सड़क किनारे पलट गया। ट्रक पलटते ही मजदूर भारी बोरियों के नीचे दब गए और मौके पर चीख-पुकार मच गई।
रातभर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की पीपलरावा थाना टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से रातभर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। घायलों को बाहर निकालकर तत्काल सोनकच्छ के शासकीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां तीन मजदूरों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
घायलों का इलाज जारी
घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है, जबकि मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए रखवाए गए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
संबंधित समाचार

रैपिडो चालक की अश्लीलता पर महिलाओं ने जताया विरोध:भोपाल की घटना से आक्रोश

महापौर ने किया निरीक्षण:प्रदूषण फैलाने वाली फैक्ट्रियों पर भी नजर

प्रदेश के 55 लाख स्कूली बच्चों के लिए खुशखबरी:इस दिन मिलेगी गणवेश की राशि; मुख्यमंत्री करेंगे बैंक खातों में अंतरित

नाले में गंदा पानी छोड़ने वाली 4 फैक्ट्रियों पर निगम की कार्रवाई:3.60 लाख का लगाया दंड; आउटलेट पाइप भी कराए बंद

खड़े हनुमान मंदिर के समर्थन में युवा कांग्रेस का हवन:प्रशासन को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना

सरस्वती नदी में बहाया फैक्ट्री का गंदा पानी:टीएम एंटरप्राइजेस का कारनामा; 40 हजार का जुर्माना कर निगम ने निभाई जिम्मेदारी!

ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना हुआ और भी कठिन:आधार की पुरानी फोटो बन रही अड़चन; फेस वेरिफिकेशन में फंस रहे आवेदक

महाराष्ट्र में मिलीं वन्यजीवों की खालें:मध्यप्रदेश तक जांच की आंच; आखिर कितने सुरक्षित हैं कूनो के चीते?

साइबर ठगों से बचाई लाखों की रकम:पुलिस के 15 जांबाजों को डीजीपी ने किया सम्मानित

दुष्कर्म की शिकायत से आत्महत्या तक:सात दिनों में पुलिस ने क्या किया?

शहर में लोगों को ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत:यहां बनेगा 15 फीट चौड़ा लेफ्ट टर्न; वाहनों का दबाव होगा कम

दशहरे की रंजिश में दहला गांव:दो पक्षों में चली गोलियां; जमकर हुआ पथराव

किसान की बेरहमी से हत्या:खेत में जाते समय घेरकर लाठी-डंडों से पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट

कांग्रेस की चुनावी तैयारी:500 महिलाओं की बनाई सूची; चुनाव लड़ने की इच्छुक उम्मीदवार को देगी ट्रेनिंग

रास्ते में टकराई तो गुस्साए लोगों ने कर दी तोड़फोड़:सुबह नौकरी मांगने पहुंचा और रात को चुरा ले गया स्कूल बस

फिटनेस, जल संरक्षण और नशामुक्ति का दिया संदेश:20 हजार से ज्यादा धावकों ने लगाई दौड़; मुख्यमंत्री ने कहा- नशे को कहें ना, फिटनेस को कहें हां

ठेकेदार के घर में ही है चोर:मामला हाईटेक तिजोरी से करीब दो किलो सोने और हीरे के आभूषण सहित डेढ़ करोड़ से ज्यादा की चोरी का

मामा का गैंगस्टर से याराना, जनता बन रही मामू:ये है भाजपा पार्षद का असली चाल, चरित्र व चेहरा

शहर में पानी का संकट:नगर निगम की निगरानी व्यवस्था फेल; पाइप से रोज धोई जा रही है गाड़ी, गेट और सड़क...

भोजन में भ्रष्टाचार का कीड़ा:पड़ताल में मल्हाराश्रम में बदहाल हॉस्टल, घटिया भोजन और वसूली के आरोपों का खुलासा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!