पहली ही बारिश में बह गई मिनी डैम की रिटेनिंग वॉल: निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, देवास।
जिले के हाटपीपल्या विधानसभा क्षेत्र के अंतिम छोर पर स्थित होशयारी गांव में शिप्रा नदी पर करीब 2 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित मिनी डैम पहली ही तेज बारिश की परीक्षा में टिक नहीं सका।
तेज बहाव के दौरान डैम की सीमेंट-कांक्रीट से बनी रिटेनिंग वॉल (सुरक्षात्मक दीवार) बह गई, जिससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
इस मिनी डैम का कुछ माह पहले ही मध्य प्रदेश के जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट ने लोकार्पण किया था। लेकिन पहली ही बारिश में रिटेनिंग वॉल के क्षतिग्रस्त होने से निर्माण एजेंसी और संबंधित विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं।
ग्रामीणों ने बनाया वीडियो, सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
घटना के दौरान मौजूद ग्रामीणों ने रिटेनिंग वॉल के बहने का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो में तेज बहाव के बीच दीवार का हिस्सा टूटकर बहता नजर आ रहा है।
दीवार ढहने के बाद निर्माण सामग्री भी स्पष्ट दिखाई दे रही है, जिसे लेकर ग्रामीणों ने घटिया निर्माण सामग्री और गुणवत्ता में लापरवाही के आरोप लगाए हैं।
जांच और कार्रवाई की उठी मांग
स्थानीय लोगों का कहना है कि करोड़ों रुपए खर्च होने के बावजूद निर्माण पहली ही बारिश में क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे सरकारी धन के उपयोग और निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
ग्रामीणों ने पूरे मामले की निष्पक्ष तकनीकी जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई और निर्माण कार्य की गुणवत्ता की समीक्षा की मांग की है। फिलहाल संबंधित विभाग की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
संबंधित समाचार

पांच दिन से लापता वकील का शव रेलवे ट्रैक पर मिला:एक्टिवा की डिग्गी में मिला था मोबाइल; तलाश कर रही थी पुलिस

देखिये वीडियो, खुदाई के दौरान गैस पाइपलाइन हुई लीकेज:तेज प्रेशर से हुआ रिसाव; रहवासियों में मचा हड़कंप, इसी गली में पहले भी हो चुका है हादसा

सोनम वांगचुक का सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम:प्रदर्शनकारियों की रिहाई नहीं हुई तो करेंगे अनशन

हजारों महिलाओं ने किया सीएम हाउस कूच:मंत्री के बंगले के सामने घंटों बैठी रही; 10 नवंबर तक का दिया अल्टीमेटम

कम बारिश से जलसंकट का खतरा:पानी बचाने महापौर पुष्पमित्र भार्गव की शहरवासियों से अपील

देखिए वीडियो, प्रदर्शन को लेकर पीसीसी चीफ का पीएम पर हमला:बोले; विरोध को जितना दबाएंगे, उतनी ताकत से उठेगी आवाज

गुलाब जामुन फैक्ट्री और मामाजी गृह उद्योग सील:त्योहारों से पहले मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग सख्त शिकंजा, कई रेस्टोरेंट पर छापे

व्यवस्था..क्रिकेट मैच के लिए बदलेगा ट्रैफिक:तीन रास्ते रहेंगे बंद

देखिए वीडियो, सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को कांग्रेस का समर्थन:ये नेता बोले; मांगों के साथ खड़ी है पार्टी, सरकार पर लगाया अनदेखी का आरोप

जंतर-मंतर नहीं पहुंच पाए प्रदर्शनकारी:शीर्ष नेता हिरासत में; 3000 समर्थक पकड़े गए, 38 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात

कांग्रेस ने पटाखा दुकानों के किराए का भी मांगा हिसाब:राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए 14 लाख शुल्क वसूली और भाजपा के कार्यक्रम को छूट देने पर उठाए सवाल

गोवंश वध के मामले में इतने आरोपी गिरफ्तार:वारदात में इस्तेमाल बाइक जब्त; कलेक्टर और एसपी ने दिए थे जांच के निर्देश

350 करोड़ की बेशकीमती जमीन का मामला:भूमाफिया के पक्ष में आया फैसला; प्रशासन की भूमिका पर सवाल

अवैध वसूली करने वाले 4 वनकर्मी सस्पेंड:रेंज में कर दिया लाइन अटैच

इस शहर के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान:डेढ़ घंटे में पूरा होगा सफर; विंटर शेड्यूल में शुरू होगी विमान सेवा

पूछेंगे एसआईआर के समय फॉर्म जमा क्यों नहीं किया:आज से बीएलओ जाएंगे घर-घर

लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई:इतने परिवीक्षाधीन पटवारियों की सेवा समाप्त; इतने निलंबित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिया कानूनी झंझटों से बचाने का भरोसा:स्वामित्व योजना में पूरा सहयोग करेंगे पटवारी

सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया:सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया

भीषण सड़क हादसा:बेकाबू बस ने तीन छात्राओं को कुचला; दो की मौत, एक गंभीर, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!