एमजीएम के अस्पतालों में बच रहा मरीजों का पैसा: 8 हॉस्पिटलों में हर महीने की जा रही 10 हजार से ज्यादा जांचें
KHULASA FIRST
संवाददाता

250 जांचें फ्री… निजी लैब में आता है 10 हजार तक खर्च
ओपीडी में आने वाले मरीजों का आंकड़ा 5 हजार पार
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
सरकारी अस्पतालों में इलाज कराने वाले मरीजों के लिए राहत की खबर है। एमजीएम मेडिकल कॉलेज से जुड़े 8 अस्पतालों में करीब 250 तरह की जांचें नि:शुल्क की जा रही हैं।
इनमें कुछ जांचें ऐसी हैं, जिनके लिए निजी लैब में मरीजों को हजारों रुपए खर्च करने पड़ते हैं। कुछ जांचों की निजी क्षेत्र में कीमत 10 हजार रुपए तक पहुंच जाती है। अब ये जांचें सरकारी अस्पतालों में ही मुफ्त होने से मरीजों को इलाज के साथ जांच का खर्च भी नहीं उठाना पड़ रहा।
एमजीएम मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. अरविंद घनघोरिया के अनुसार संबद्ध अस्पतालों में हर महीने 10 हजार से अधिक जांचें नि:शुल्क की जा रही हैं। पहले केमिकल और अन्य जरूरी संसाधनों की उपलब्धता प्रभावित होने से कुछ जांचें नियमित नहीं हो पाती थीं। अब संसाधन मिलने से जांच व्यवस्था सुचारु रूप से चल रही है।
रिपोर्ट के लिए दोबारा अस्पताल आने की जरूरत नहीं: जांच के साथ रिपोर्टिंग सिस्टम को भी डिजिटल किया गया है। मरीजों को जांच रिपोर्ट उनके मोबाइल फोन पर ऑनलाइन उपलब्ध कराई जा रही है।
इससे रिपोर्ट लेने के लिए अस्पताल तक आने का झंझट भी खत्म हुआ है। खासकर दूरदराज से आने वाले मरीजों को इससे काफी राहत मिल रही है।
इन 8 अस्पतालों में मिल रही सुविधा
एमवाय अस्पताल
सुपर स्पेशलिटी अस्पताल
एसओई अस्पताल
कैंसर अस्पताल
चाचा नेहरू अस्पताल
एमटीएच अस्पताल
मेंटल अस्पताल
एमआरटीबी अस्पताल
संबंधित समाचार

पुलिस को चकमा देकर कोर्ट पहुंचा हिस्ट्रीशीटर:हत्याकांड में नहीं मिला रिमांड; दूसरे केस में भेजा गया जेल

आंसुओं को मिला सहारा:कलेक्टर की संवेदनशीलता से संवरी कई जिंदगियां

एमजीएम मेडिकल कॉलेज में फर्स्ट ईयर एमबीबीएस के छात्रों से रैगिंग की शिकायत:सीनियर छात्रों पर देर रात दरवाजे पीटने का आरोप

पिपलियापाला तालाब में सीवेज का जहर:मरेंगी हजारों मछलियां

ट्रेड लाइसेंस को लेकर निगम की सख्ती:14 दुकानें सील; 57 कारोबारियों ने कराया रिन्यू

ड्रेनेज खुदाई में फोड़ी नर्मदा सप्लाई पाइपलाइन:पानी के लिए तरस रहे रहवासी

पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल:8 वरिष्ठ अधिकारियों के हुए तबादले

इंदौर में 'युवा गूंज' के बाद राहुल की नजर बालाघाट पर:दौरे के बहाने कांग्रेस की जड़ मजबूत करने की कवायद; 1 अक्टूबर को बैहर और बिरसा जा सकते हैं

किसानों के लिए खुशखबरी:सरकार ने दिया बड़ा तोहफा; इन 6 फसलों का MSP बढ़ाया

अतिथि शिक्षकों के लिए पांच साल का बजट मंजूर:अग्निवीरों को विभिन्न बलों में 20 फीसदी आरक्षण

ये है असली पुलिसिंग:चाकू के 8 वार झेलकर भी नहीं छोड़ा बदमाश को

बिल्डर्स और कॉलोनाइजरों की बढ़ी मुश्किलें:मास्टर प्लान; अहिल्या पथ और आश्रय निधि के नोटिस से अटका कारोबार

करोड़ों हड़पने वाले मोहने बंधु की हुई शिकायत:कमिश्नर की जनसुनवाई में पीड़ितों ने लगाई गुहार

प्लॉट देने के नाम पर 11.70 लाख रुपए लिए:चक्कर काट रहा खरीदार

साध्वी का संतों पर पलटवार:अविमुक्तेश्वरानंद समेत अन्य पर उठाए सवाल

घर में छिपा है बंटी नागर की आत्महत्या का राज:दो दिन पहले तक सब ठीक था; आखिर एकदम ऐसा क्या हुआ कि देना पड़ी जान

आम उपभोक्ताओं को महंगाई का झटका:इतने रुपए महंगा हुआ दूध; होम डिलीवरी के लिए भी चुकाने होंगे एक्स्ट्रा पैसे

पीसीसी चीफ के ‘300 फर्जी वोट’ वाले बयान पर पोलिंग एजेंट का पलटवार:बोले; बूथ पर भाजपा को मिले थे 337 वोट, रिकॉर्ड मेरे पास

सूरज जाट ने लगा दी पुलिस की इज्जत की वाट:खेल भी पुराना और खिलाड़ी भी

देखिए वीडियो, शाही मस्जिद पर सख्ती:500 मीटर क्षेत्र सील; मचान तैयार, सोशल मीडिया की अफवाहों पर पुलिस की नजर
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!