सीएम हेल्पलाइन पर अब सिर्फ खानापूर्ति नहीं चलेगी: शिकायतों के समाधान में लापरवाही पर अफसरों को नोटिस
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों को सिर्फ कागजों में बंद करने वाले अधिकारियों पर अब कार्रवाई होगी। कलेक्टर शिवम वर्मा ने सोमवार को हुई समय-सीमा (टीएल) बैठक में अधिकारियों को साफ निर्देश दिए कि शिकायतों का वास्तविक और संतोषजनक समाधान करना होगा। लापरवाही और अनावश्यक देरी मिलने पर जिम्मेदारी तय कर कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में सीएम हेल्पलाइन, राजस्व प्रकरण, रोजगार योजनाओं, फायर सेफ्टी और बेसमेंट पार्किंग सहित कई महत्वपूर्ण मुद्दों की समीक्षा की गई। इस दौरान लापरवाही सामने आने पर एसडीओ, सहायक श्रमायुक्त और तहसीलदार सहित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए।
शिकायतकर्ता की संतुष्टि जरूरी, सिर्फ क्लोज नहीं होगी शिकायत
कलेक्टर ने कहा कि सीएम हेल्पलाइन की हर शिकायत को गंभीरता से लिया जाए। अधिकारी शिकायतकर्ता से सीधे संपर्क कर उसकी समस्या समझें और समय-सीमा में उसका समाधान करें।
उन्होंने कहा कि केवल पोर्टल पर शिकायत का निराकरण दर्ज कर देना पर्याप्त नहीं होगा, बल्कि यह सुनिश्चित करना होगा कि शिकायतकर्ता वास्तव में संतुष्ट है।
लंबित राजस्व मामलों पर तहसीलदार को नोटिस
बैठक में लंबित राजस्व प्रकरणों की समीक्षा के दौरान समय पर मामलों का निराकरण नहीं होने पर तहसीलदार अनिल पटेल को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए।
कलेक्टर ने नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन और रिकॉर्ड सुधार जैसे मामलों को प्राथमिकता से निपटाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राजस्व मामलों को बेवजह लंबित रखने पर जिम्मेदारी तय की जाएगी।
जानकारी नहीं दे पाए एसडीओ, कार्रवाई के निर्देश
टीएल बैठक में विभागीय जानकारी संतोषजनक तरीके से प्रस्तुत नहीं करने पर वन विभाग के एसडीओ सुभाष शर्मा को भी नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए।
कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा कि बैठक में मांगी जाने वाली जानकारी पूरी तैयारी और तथ्यों के साथ प्रस्तुत की जाए।
हर शुक्रवार गांवों में लगेगा जन विश्वास अभियान
कलेक्टर ने ‘जन विश्वास अभियान’ की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि हर शुक्रवार गांवों में लगने वाले शिविरों में ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर समाधान किया जाए। साथ ही पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने का काम तेज किया जाए।
संबंधित समाचार

दो इन्फ्लुएंसर्स के बीच विवाद:इस बात को लेकर आपस में भिड़े; मारपीट का वीडियो आया सामने

एशियन गेम्स के 10वें दिन भारत की झोली में 8 मेडल:4x400 मीटर विमेंस रिले रेस में जीता गोल्ड; लगातार छठी बार भारत के 50 मेडल

श्राद्ध कर्म के दौरान बड़ा हादसा:5 लोगों की मौत; एक को बचाने में सभी नदी में डूबे

अनंत चतुर्दशी में बेहतर पुलिसिंग करने वाले 20 पुलिसकर्मी सम्मानित:कमिश्नर ने प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार देकर बढ़ाया हौसला

युवक ने खुद को चाकू मारा:रोकने पहुंचे हेड कांस्टेबल पर भी किया हमला; दोनों अस्पताल में भर्ती

सेवाधाम आश्रम में मौतों पर हाईकोर्ट सख्त:सरकार 2 हफ्ते में लगाए डॉक्टर-नर्सिंग केयर यूनिट; इस तारीख को देनी होगी रिपोर्ट

लाखों की अवैध शराब जब्त:बोलेरो पिकअप पकड़ी; वाहन छोड़कर फरार हुआ चालक

पंचायत-निकाय उपचुनाव:कहीं ‘सड़क नहीं तो वोट नहीं’; कहीं EVM बदलने पर हंगामा, कई जगह मतदान का बहिष्कार

विकास पर पथराव:आठ पर एफआईआर; 15 गिरफ्तार

पीठाधीश्वर के बयान पर शाही इमाम का ऐतराज:कहा; टिप्पणियां वापस लें, नहीं तो केस करेंगे, क्रिश्चियन फेडरेशन ने भी जताया विरोध

नारकोटिक्स टीआई बनकर 4.45 करोड़ रुपए की ठगी

मिलेट स्टेट बनाने में अनूपपुर का महत्वपूर्ण योगदान है:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

पुलिस पर फिल्मी अंदाज में हमला:4 गाड़ियों में आए बदमाशों ने की फायरिंग; आरोपी को छुड़ाकर हुए फरार

‘जय श्री महाकाल’ का उद्घोष कर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी

गधे के नाम पर नर्सिंग सर्टिफिकेट!:फोटो भी लगाई; फीस भरते ही 5 मिनट में जारी हुआ रजिस्ट्रेशन नंबर

हाईवे पर टहलता दिखा टाइगर:वन विभाग ने गांवों में कराई मुनादी; जंगल की ओर जाने से रोका

बिजली कंपनी के खिलाफ प्रदर्शन:मनमानी और अवैध वसूली के आरोप; कांग्रेस ने दिया एक सप्ताह का अल्टीमेटम

सबसे बड़े सरकारी अस्पताल के गार्डों की गुंडागर्दी:पत्रकार पर हमला

नशा तस्करों की करोड़ों की संपत्ति फ्रीज:आरोपियों की कृषि भूमि और आवासीय संपत्तियां शामिल

चाकूबाजी में घायल युवक ने तोड़ा दम:गाड़ी ओवरटेक करने की बात पर हुआ था विवाद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!