खबर
Top News

जेब और बाइक की सीट में छिपाकर ला रहे थे एमडी ड्रग्स: क्राइम ब्रांच ने की कार्रवाई, दो पैडलर गिरफ्तार; वाहन सहित 8 लाख से अधिक का माल जब्त

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

26 अगस्त 2026, 12:45 pm
शेयर करें:
जेब और बाइक की सीट में छिपाकर ला रहे थे एमडी ड्रग्स

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
क्राइम ब्रांच ने 24 घंटे में एमडी ड्रग्स के दो पैडलरों को गिरफ्तार किया। बेटमा के प्रथम शक्तावत के पास 25.02 ग्राम एमडी मिली, जो उसने बाइक की सीट के अंदर छिपा रखी थी, जबकि उज्जैन के आयुष नागर की पैंट की जेब से 53.39 ग्राम एमडी बरामद हुई। दोनों से कुल 78.41 ग्राम एमडी और वाहन समेत 8.30 लाख रुपए का माल जब्त किया गया।

क्राइम ब्रांच के अनुसार 24 अगस्त को टीम ग्रैंड रियासत कॉलोनी में टीसीएस के पास संदिग्धों की निगरानी कर रही थी। इसी दौरान सिल्वर रंग के एक्सेस स्कूटर से आयुष नागर निवासी कोतवाली, उज्जैन संदिग्ध हालत में दिखाई दिया।

पुलिस को देखते ही वह भागने लगा, लेकिन घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया। तलाशी लेने पर पैंट की जेब से 53.39 ग्राम एमडी बरामद हुई। ड्रग्स और स्कूटर की कुल कीमत करीब 5.80 लाख रुपए है।

आयुष 12वीं तक पढ़ा है और प्रॉपर्टी ब्रोकर का काम करता है। पुलिस रिकॉर्ड में उसके खिलाफ नानाखेड़ा थाने में वर्ष 2021 में हत्या और साक्ष्य छिपाने से संबंधित मामला दर्ज है। पुलिस अब उसके पुराने रिकॉर्ड और ड्रग्स नेटवर्क के संभावित कनेक्शन की जांच कर रही है।

सीट में छिपाई थी 25 ग्राम एमडी
दूसरी कार्रवाई में क्राइम ब्रांच ने बेटमा निवासी प्रथम शक्तावत को गिरफ्तार किया। टीम डीआरपी लाइन के पीछे शिवालय मार्ग स्थित सुलभ कॉम्प्लेक्स के पास तैनात थी। इसी दौरान आरोपी काले रंग की स्प्लेंडर बाइक से आया।

उसे रोककर बाइक की तलाशी ली तो सीट कवर के अंदर पन्नी में छिपाकर रखी 25.02 ग्राम एमडी कीमत करीब 2.50 लाख रुपए मिली। आरोपी प्रथम 9वीं तक पढ़ा है और प्रिंटिंग प्रेस में मजदूरी करता है। पुलिस के अनुसार वह एमडी कहां से लाया और किसे देने जा रहा था, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। उसके मोबाइल और संपर्कों की भी जांच की जा रही है।

आठ माह में 126 तस्कर गिरफ्तार
क्राइम ब्रांच के अनुसार 1 जनवरी 2026 से अब तक एनडीपीएस एक्ट के तहत 61 प्रकरणों में 126 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इनसे 2.90545 किलो एमडी, 28.338 किलो गांजा, 500 किलो भांग, 268.58 ग्राम ब्राउन शुगर और 10 ग्राम कोकीन सहित करीब 3.51 करोड़ रुपए मूल्य के मादक पदार्थ और वाहन जब्त किए गए।

संबंधित समाचार

पांच दिन से लापता वकील का शव रेलवे ट्रैक पर मिला
Top News

पांच दिन से लापता वकील का शव रेलवे ट्रैक पर मिला:एक्टिवा की डिग्गी में मिला था मोबाइल; तलाश कर रही थी पुलिस

about 5 hours ago
देखिये वीडियो, खुदाई के दौरान गैस पाइपलाइन हुई लीकेज
Top News

देखिये वीडियो, खुदाई के दौरान गैस पाइपलाइन हुई लीकेज:तेज प्रेशर से हुआ रिसाव; रहवासियों में मचा हड़कंप, इसी गली में पहले भी हो चुका है हादसा

about 5 hours ago
सोनम वांगचुक का सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम
Top News

सोनम वांगचुक का सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम:प्रदर्शनकारियों की रिहाई नहीं हुई तो करेंगे अनशन

about 6 hours ago
हजारों महिलाओं ने किया सीएम हाउस कूच
Top News

हजारों महिलाओं ने किया सीएम हाउस कूच:मंत्री के बंगले के सामने घंटों बैठी रही; 10 नवंबर तक का दिया अल्टीमेटम

about 6 hours ago
कम बारिश से जलसंकट का खतरा
Top News

कम बारिश से जलसंकट का खतरा:पानी बचाने महापौर पुष्पमित्र भार्गव की शहरवासियों से अपील

about 6 hours ago
देखिए वीडियो, प्रदर्शन को लेकर पीसीसी चीफ का पीएम पर हमला
Top News

देखिए वीडियो, प्रदर्शन को लेकर पीसीसी चीफ का पीएम पर हमला:बोले; विरोध को जितना दबाएंगे, उतनी ताकत से उठेगी आवाज

about 6 hours ago
गुलाब जामुन फैक्ट्री और मामाजी गृह उद्योग सील
Top News

गुलाब जामुन फैक्ट्री और मामाजी गृह उद्योग सील:त्योहारों से पहले मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग सख्त शिकंजा, कई रेस्टोरेंट पर छापे

about 6 hours ago
व्यवस्था..क्रिकेट मैच के लिए बदलेगा ट्रैफिक
Top News

व्यवस्था..क्रिकेट मैच के लिए बदलेगा ट्रैफिक:तीन रास्ते रहेंगे बंद

about 6 hours ago
देखिए वीडियो, सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को कांग्रेस का समर्थन
Top News

देखिए वीडियो, सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को कांग्रेस का समर्थन:ये नेता बोले; मांगों के साथ खड़ी है पार्टी, सरकार पर लगाया अनदेखी का आरोप

about 7 hours ago
जंतर-मंतर नहीं पहुंच पाए प्रदर्शनकारी
Top News

जंतर-मंतर नहीं पहुंच पाए प्रदर्शनकारी:शीर्ष नेता हिरासत में; 3000 समर्थक पकड़े गए, 38 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात

about 7 hours ago
कांग्रेस ने पटाखा दुकानों के किराए का भी मांगा हिसाब
Top News

कांग्रेस ने पटाखा दुकानों के किराए का भी मांगा हिसाब:राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए 14 लाख शुल्क वसूली और भाजपा के कार्यक्रम को छूट देने पर उठाए सवाल

about 7 hours ago
गोवंश वध के मामले में इतने आरोपी गिरफ्तार
Top News

गोवंश वध के मामले में इतने आरोपी गिरफ्तार:वारदात में इस्तेमाल बाइक जब्त; कलेक्टर और एसपी ने दिए थे जांच के निर्देश

about 7 hours ago
350 करोड़ की बेशकीमती जमीन का मामला
Top News

350 करोड़ की बेशकीमती जमीन का मामला:भूमाफिया के पक्ष में आया फैसला; प्रशासन की भूमिका पर सवाल

about 7 hours ago
अवैध वसूली करने वाले 4 वनकर्मी सस्पेंड
Indore

अवैध वसूली करने वाले 4 वनकर्मी सस्पेंड:रेंज में कर दिया लाइन अटैच

about 7 hours ago
इस शहर के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान
Top News

इस शहर के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान:डेढ़ घंटे में पूरा होगा सफर; विंटर शेड्यूल में शुरू होगी विमान सेवा

about 7 hours ago
पूछेंगे एसआईआर के समय फॉर्म जमा क्यों नहीं किया
Top News

पूछेंगे एसआईआर के समय फॉर्म जमा क्यों नहीं किया:आज से बीएलओ जाएंगे घर-घर

about 7 hours ago
लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई
Top News

लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई:इतने परिवीक्षाधीन पटवारियों की सेवा समाप्त; इतने निलंबित

about 7 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिया कानूनी झंझटों से बचाने का भरोसा
Top News

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिया कानूनी झंझटों से बचाने का भरोसा:स्वामित्व योजना में पूरा सहयोग करेंगे पटवारी

about 7 hours ago
सड़कों पर कीलें लगाकर  कॉकरोचों को रोक लिया
Indore

सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया:सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया

about 7 hours ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:बेकाबू बस ने तीन छात्राओं को कुचला; दो की मौत, एक गंभीर, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

about 7 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!