खबर
Top News

दतिया जैसा दर्द फिर न मिले: पहली बार आज पार्षदों से मिलेंगे महासचिव

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

09 अगस्त 2026, 2:58 pm
शेयर करें:
दतिया जैसा दर्द फिर न मिले

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
दतिया की करारी हार ने भाजपा के नीति-निर्धारकों को नए सिरे से सोचने पर मजबूर कर दिया है। पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महासचिव बीएल संतोष आज इंदौर में भाजपा कार्यालय में पार्षदों तक से मुलाकात करेंगे।

ऐसा पहली बार होगा कि कोई राष्ट्रीय संगठन पदाधिकारी एकदम निचले स्तर की इकाई पार्षदों से मुलाकात करेगा। दतिया का जो दर्द पार्टी को मिला है, वो फिर न सहना पड़े, इसलिए ये कवायद की जा रही है।

इंदौर के भाजपाई इतिहास में ये पहली बार ही है कि राष्ट्रीय महासचिव पार्षदों से सीधे बातचीत कर उन्हें जनता से जुड़े रहने और समस्याएं हल करने की टिप्स देंगे। दरअसल, भाजपा में माना जाता है कि पार्षद की सही छबि और जनता के बीच सक्रियता से पार्टी की छबि बनती है जो विधायक और लोकसभा के चुनावों में काफी सहायक होती है।

दतिया की करारी हार के बाद पार्टी हतप्रभ है कि सबकुछ पक्ष में होने के बाद भी हार कैसे नसीब हो गई। इसलिए अब सीधे पार्षदों को बताया जाएगा कि वे सक्रिय हों और पार्टी की छबि को बनाने का काम करें।

पार्टी की चिंता लोगों में नाराजगी के अलावा जेन-जेड (जी) युवाओं की नाराजगी है जो जंतरमंतर पर दिखी और फिर दतिया में भी वोटों से बगावत कर गई। इस वर्ग को संभालना बहुत बड़ी चुनौती है। इस चुनौती से पार्टी सबसे निचली निर्वाचित इकाई पार्षदों से आज बातचीत करेगी। कार्यक्रम दोपहर 2 बजे से पार्टी कार्यालय पर होगा जिसमें राष्ट्रीय संगठन महासचिव बीएल संतोष मार्गदर्शन करेंगे।

वे बताएंगे कि दतिया जैसा दर्द फिर पार्टी को न मिले, इसके लिए उन्हें क्या करना है और क्या न करना है। हालांकि कई पार्षदों का कहना है कि उनके मन में टिकट न देने की चेतावनी का कोई डर नहीं है। पार्टी यदि ये कहे कि यदि काम नहीं किया तो टिकट नहीं मिलेगा तो इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। वैसे भी पार्टी कब किसका टिकट काट दे, कुछ कहा नहीं जा सकता।

बहरहाल, पार्षदों से ये मुलाकात इस मायने में अहम है कि अगले वर्ष निगम चुनाव हैं। यदि पार्टी का प्रदर्शन बेहतर रहा तो उसके अगले वर्ष विधानसभा और उससे अगले वर्ष लोकसभा के चुनाव जीतना आसान हो जाएगा। बैठक में महापौर पुष्यमित्र भार्गव को भी तमाम नसीहतें मिलना तय माना जा रहा है।

शहर में आए दिन सामने आ रही समस्याएं और लोगों का रोष भी चर्चा का मुख्य विषय रहेगा। इससे पूर्व एक बार पार्षदों के साथ तत्कालीन राष्ट्रीय संगठन मंत्री रामलाल बातचीत कर चुके हैं। लेकिन वो महापौरों-पार्षदों का सम्मेलन था जो मंगलसिटी मॉल में आयोजित हुआ था।

भाजपा जिलाध्यक्षों को भी बुलाया... दतिया उपचुनाव में करारी हार से सहमी भाजपा ने आज जिलाध्यक्षों को भी चर्चा के लिए बुलाया है। दतिया में जिला कार्यकारिणी को भंग कर दिया गया है और करीब एक हजार पदाधिकारियों को हटा दिया गया है।

जिलाध्यक्षों से उनके जिले में पार्टी की स्थिति मजबूत बनाने पर टिप्स दी जाएगी ताकि दतिया जैसी हार का सामना न करना पड़े।

संबंधित समाचार

मध्य प्रदेश में 6 महीने टल सकते हैं निकाय चुनाव
Top News

मध्य प्रदेश में 6 महीने टल सकते हैं निकाय चुनाव:सामने आई बड़ी वजह

8 minutes ago
हजारों लीटर थिनर का टैंकर पकड़ाया
Top News

हजारों लीटर थिनर का टैंकर पकड़ाया:रिहायशी इलाके में चल रहा था भंडारण का खेल; गोदाम और फैक्ट्री की सील

21 minutes ago
पति के बाद पत्नी भी अनशन पर
Top News

पति के बाद पत्नी भी अनशन पर:नगर निगम गेट के बाहर बैठीं; बोलीं- अधिकारी अपने कर्तव्यों का पालन करें

about 1 hour ago
हेड कॉन्स्टेबल के पति का शव पेड़ से लटका मिला
Top News

हेड कॉन्स्टेबल के पति का शव पेड़ से लटका मिला:कपड़ों में मिला सुसाइड नोट; पत्नी ने दर्ज कराई थी पीटने की शिकायत

about 1 hour ago
आश्रम तोड़ने पहुंची जेसीबी का फूलमाला से स्वागत
Top News

आश्रम तोड़ने पहुंची जेसीबी का फूलमाला से स्वागत:संत ने दी इतनी जमीन; चौड़ी होगी सड़क

about 1 hour ago
नीलोफर हत्याकांड
Top News

नीलोफर हत्याकांड:30 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली; आरोपी सोशल मीडिया पर स्टेटस लगाकर दे रहा धमकियां, परिजनों ने उठाए कार्रवाई पर सवाल

about 2 hours ago
बंद मकान का ताला तोड़कर जेवर चोरी
Top News

बंद मकान का ताला तोड़कर जेवर चोरी:खिड़की टूटी मिली; दो दिन बाद एफआईआर

about 2 hours ago
एमपी में रविवार को भी खुलेंगे बैंक
Top News

एमपी में रविवार को भी खुलेंगे बैंक:इस कारण सरकार ने लिया बड़ा फैसला

about 2 hours ago
डोल ग्यारस में खूनी वारदात
Top News

डोल ग्यारस में खूनी वारदात:डीजे पर नाचने के दौरान विवाद; युवक की चाकू मारकर हत्या, एक घायल

about 2 hours ago
घाट की ढलान पर भिड़े इतने वाहन
Top News

घाट की ढलान पर भिड़े इतने वाहन:मुंबई-आगरा फोरलेन पर लगा लंबा जाम; टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मची

about 2 hours ago
छेड़छाड़ से परेशान युवती ने की खुदकुशी की कोशिश
Top News

छेड़छाड़ से परेशान युवती ने की खुदकुशी की कोशिश:आरोपी की धमकी से थी परेशान; अस्पताल से छुट्टी मिलते ही थाने पहुंची

about 2 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:105 साल पुरानी अखाड़ा जुलूस परंपरा पर विवाद; पुलिस कार्रवाई से नाराज समाजजन

about 2 hours ago
एमपी बीजेपी में बड़ी नियुक्ति
Top News

एमपी बीजेपी में बड़ी नियुक्ति:इनको मिली प्रदेश मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी; मुख्यमंत्री से चर्चा के बाद फैसला

about 3 hours ago
विधायक बोलीं गरबे के बाद विधर्मियों के साथ जाती हैं लड़कियां
Top News

विधायक बोलीं गरबे के बाद विधर्मियों के साथ जाती हैं लड़कियां:अगले साल 9 लाख बच्चों को जन्म देती हैं; गैर-हिंदुओं की एंट्री पर रोक लगे

about 3 hours ago
खाद्य विभाग की खाने के तेलों पर बड़ी कार्रवाई
Top News

खाद्य विभाग की खाने के तेलों पर बड़ी कार्रवाई:5 ब्रांड के सैंपल जांच के लिए भेजे; लाखों रुपए का स्टॉक किया जब्त

about 3 hours ago
धंसती सड़कों से बाहर आ रहा भ्रष्टाचार
Top News

धंसती सड़कों से बाहर आ रहा भ्रष्टाचार:10-15 फीट गहरे गड्ढे ने कर दिया लापरवाह तंत्र की सच्चाई का खुलासा

about 3 hours ago
लोग अपना चेहरा चमकाने के लिए कर रहे भगवान का उपयोग
Top News

लोग अपना चेहरा चमकाने के लिए कर रहे भगवान का उपयोग:निगम के अवैध कामों और टैक्स की बर्बादी के खिलाफ पांडेय दंपति का अनशन जारी

about 3 hours ago
झिलमिल झांकियां निकली
Top News

झिलमिल झांकियां निकली:कलाकारों ने किया शस्त्र कला का प्रदर्शन

about 3 hours ago
डॉक्टर के सुसाइड अटेम्प्ट मामले में एनएमसी की सख्ती
Top News

डॉक्टर के सुसाइड अटेम्प्ट मामले में एनएमसी की सख्ती:रैगिंग और मानसिक उत्पीड़न के आरोपों पर मांगी 24 घंटे में रिपोर्ट

about 3 hours ago
भाजपा अध्यक्ष ने बदले प्रदेश प्रभारी-सह प्रभारी
Top News

भाजपा अध्यक्ष ने बदले प्रदेश प्रभारी-सह प्रभारी:मध्यप्रदेश से पांच नेताओं को भी मिली जिम्मेदारी

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!