खबर
Top News

केमिकल कंपनी में भीषण आग पर 12 घंटे बाद पाया काबू: धमाकों से दहला औद्योगिक क्षेत्र; कई किलोमीटर दूर तक धुएं का घना गुबार

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

22 अप्रैल 2026, 11:57 am
शेयर करें:
केमिकल कंपनी में भीषण आग पर 12 घंटे बाद पाया काबू

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
पीथमपुर के सेक्टर-3 स्थित हजारगो इंडस्ट्रियल वेस्ट डिस्पोजल कंपनी में लगी भीषण आग पर करीब 12 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद काबू पा लिया गया। आग इतनी भयावह थी कि केमिकल ड्रमों में लगातार धमाके होते रहे और कई किलोमीटर दूर तक धुएं का घना गुबार दिखाई देता रहा।

रात 9:45 बजे लगी आग, तेजी से फैली लपटें
मंगलवार रात करीब 9:45 बजे वेस्ट मैनेजमेंट और केमिकल कचरे के निस्तारण करने वाली इस यूनिट में अचानक आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और लपटें आसपास की अन्य फैक्ट्रियों तक पहुंच गईं। स्थिति बिगड़ती देख एहतियातन कई यूनिटों को खाली कराना पड़ा।

केमिकल ड्रमों में धमाकों से मचा हड़कंप
आग लगने के कुछ ही मिनटों बाद केमिकल ड्रमों में विस्फोट शुरू हो गए, जिससे पूरा औद्योगिक क्षेत्र दहशत में आ गया। धमाकों की आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी। घटना के समय फैक्ट्री में करीब 10 मजदूर मौजूद थे, जिन्हें समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया जिससे बड़ा हादसा टल गया।

12 दमकल और रोबोट की मदद से बुझी आग
आग बुझाने के लिए पीथमपुर, इंदौर, धार, धामनोद और धरमपुरी से कुल 12 दमकल वाहन मौके पर पहुंचे। इसके साथ ही दो फायर फाइटिंग रोबोट भी तैनात किए गए, जिन्होंने लगातार आग पर काबू पाने में मदद की। 200 से अधिक पानी के टैंकर इस्तेमाल किए गए। इंदौर नगर निगम से फोम एक्सटिंग्विशर मंगाए गए। कई घंटों तक लगातार ऑपरेशन चला।

प्रशासन और पुलिस ने संभाला मोर्चा
घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन, पुलिस और नगर पालिका की टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गईं। प्रभारी कलेक्टर अभिषेक चौधरी और एसपी मयंक अवस्थी ने खुद मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य की निगरानी की।

भारी नुकसान, मशीनें जलकर खाक
भीषण आग की चपेट में आकर फैक्ट्री में खड़ी जेसीबी मशीन और हाइड्रा क्रेन पूरी तरह जलकर खाक हो गईं। फिलहाल नुकसान का सटीक आकलन नहीं हो सका है।

आग के कारणों की जांच जारी
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, फैक्ट्री में औद्योगिक कचरे के निस्तारण के दौरान आग लगने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, आग लगने के वास्तविक कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हुआ है। प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं।

कई किलोमीटर दूर तक दिखा धुएं का गुबार
स्थानीय लोगों के अनुसार, आग इतनी भीषण थी कि इसका धुआं कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रहा था। इससे आसपास के क्षेत्रों में दहशत का माहौल बन गया। इस घटना ने एक बार फिर औद्योगिक क्षेत्रों में सुरक्षा मानकों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि राहत की बात यह रही कि समय रहते मजदूरों को सुरक्षित निकाल लिया गया और कोई जनहानि नहीं हुई। अब सभी की नजर जांच रिपोर्ट पर है, जिससे आग के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा।

संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा
Top News

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

about 5 hours ago
इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क
Top News

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

about 5 hours ago
5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी
Top News

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

about 6 hours ago
‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान
Top News

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

about 6 hours ago
स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Top News

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

about 6 hours ago
दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक
Top News

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

about 6 hours ago
जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन
Top News

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

about 6 hours ago
सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त
Top News

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

about 6 hours ago
अवैध शराब पर पुलिस की दबिश
Top News

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

about 6 hours ago
रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार
Top News

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

about 7 hours ago
छात्रों के लिए खुशखबरी
Top News

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

about 7 hours ago
शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन
Top News

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

about 7 hours ago
MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम
Top News

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

about 7 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

about 7 hours ago
राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’: रागिनी नायक
Top News

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

about 7 hours ago
इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान
Top News

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

about 7 hours ago
तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला
Top News

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

about 8 hours ago
14 साल के बेटे से दुष्कर्म
Top News

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

about 8 hours ago
10 साल बाद टूटी चुप्पी
Indore

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

about 8 hours ago
चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी
Top News

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार

about 8 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!