खबर
Top News

उद्धव ठाकरे को बड़ा झटका: 9 में से 6 सांसद हुए बागी; राज्यसभा सांसद ने कॉन्फ्रेंस में दी गाली, इस पार्टी में जाने की अटकलें

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

17 जून 2026, 2:33 pm
शेयर करें:
उद्धव ठाकरे को बड़ा झटका

खुलासा फर्स्ट, मुंबई।
महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर बड़ा सियासी भूचाल आने की चर्चा है। सूत्रों के मुताबिक, उद्धव ठाकरे की पार्टी शिवसेना (UBT) के 9 लोकसभा सांसदों में से 6 सांसदों ने बगावती रुख अपनाया है। दावा किया जा रहा है कि इन सांसदों ने ओम बिरला को पत्र भेजकर एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में विलय की इच्छा जताई है।

पार्टी छोड़ने की अटकलों को किया खारिज
सूत्रों के अनुसार, पत्र भेजने वालों में नागेश पाटिल आष्टीकर और संजय दीना पाटिल के नाम शामिल बताए जा रहे हैं। हालांकि संजय दीना पाटिल ने पार्टी छोड़ने की अटकलों को खारिज करते हुए कहा है कि वे उद्धव ठाकरे की पार्टी के सांसद हैं और उसी में बने रहेंगे।

संजय राउत का तीखा हमला
इस घटनाक्रम के बीच शिवसेना (UBT) के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत ने दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कथित बागी सांसदों पर तीखा हमला बोला। राउत ने उन्हें "बेईमान" बताते हुए गाली दी। कहा कि पार्टी के साथ विश्वासघात करने वालों के खिलाफ जनता फैसला करेगी।

राउत ने यह भी दावा किया कि सांसदों को पार्टी छोड़ने के लिए भारी रकम की पेशकश की गई है। उनके अनुसार कुछ सांसदों को करोड़ों रुपये का लालच दिया गया और उन्हें चार्टर्ड विमानों के जरिए दिल्ली लाया गया। हालांकि इन आरोपों के समर्थन में कोई सार्वजनिक प्रमाण पेश नहीं किया गया।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिखी दूरी
राउत की प्रेस कॉन्फ्रेंस में पार्टी के 9 में से केवल 3 सांसद अनिल देसाई, राजाभाऊ वाजे और अरविंद सावंत मौजूद रहे। इसे लेकर भी राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। राउत ने कहा कि जिन सांसदों के नाम सामने आ रहे हैं, उन्हें स्वयं सामने आकर स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।

उद्धव ठाकरे ने बुलाई बैठक
बढ़ते संकट के बीच उद्धव ठाकरे और पार्टी नेतृत्व कथित रूप से सांसदों से संपर्क साधने में जुटा हुआ है। पार्टी ने 18 जून को दिल्ली में संसदीय दल की बैठक बुलाई है और सभी सांसदों को उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पार्टी ने व्हिप भी जारी किया है। बैठक में अनुपस्थित रहने वाले सांसदों के खिलाफ दल-बदल कानून के तहत कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।

राजनीतिक भविष्य पर टिकी निगाहें
यदि छह सांसदों के विलय की खबरें सही साबित होती हैं, तो यह शिवसेना (UBT) के लिए बड़ा झटका माना जाएगा। हालांकि पूरे घटनाक्रम पर अभी आधिकारिक पुष्टि और संबंधित सांसदों की स्पष्ट प्रतिक्रिया का इंतजार है।

संबंधित समाचार

एसआईआर में हटे मतदाताओं को मिली राहत
Top News

एसआईआर में हटे मतदाताओं को मिली राहत:पात्र नाम दोबारा जुड़ सकेंगे; विलोपित मामलों के पुनः सत्यापन के निर्देश

less than a minute ago
देखिये वीडियो, दिव्यांग भाई को पीठ पर उठाकर वार्ड तक पहुंची बहन
Top News

देखिये वीडियो, दिव्यांग भाई को पीठ पर उठाकर वार्ड तक पहुंची बहन:जिला अस्पताल में नहीं मिला स्ट्रेचर; व्यवस्था पर उठे सवाल

5 minutes ago
किसने महिलाओं से की अपील
Top News

किसने महिलाओं से की अपील:‘अकेली न आएं, सेवादारों पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें’

17 minutes ago
पिकनिक मनाने निकले छात्र की मौत
Top News

पिकनिक मनाने निकले छात्र की मौत:डिवाइडर से टकराई बाइक; दोस्त घायल

29 minutes ago
‘मैं पुलिस वाली हूं, सेटलमेंट करा दूंगी’ कहकर ठगी का आरोप
Top News

‘मैं पुलिस वाली हूं, सेटलमेंट करा दूंगी’ कहकर ठगी का आरोप:फर्जी नारकोटिक्स टीआई ने करोड़ों वसूले

38 minutes ago
दूषित पानी कांड
Top News

दूषित पानी कांड:पीड़ित परिवारों से मिली कांग्रेस; जांच रिपोर्ट पर उठाए सवाल

about 1 hour ago
आरक्षक से साइबर ठगी
Top News

आरक्षक से साइबर ठगी:पुराने नोटों की फोटो मंगाकर इतने लाख की कीमत बताई; अलग-अलग शुल्क के नाम पर हजारों ठगे

about 1 hour ago
चांदी की कीमत में बड़ी गिरावट
Top News

चांदी की कीमत में बड़ी गिरावट:रिकॉर्ड हाई से इतने लाख रुपए हुई सस्ती; सोना भी टूटा

about 2 hours ago
प्रसिद्ध घाट का जल स्नान लायक नहीं
Top News

प्रसिद्ध घाट का जल स्नान लायक नहीं:दूषित जल से पेचिश; टाइफाइड और हेपेटाइटिस-ए का खतरा, श्राद्धपक्ष में रोज पहुंच रहे सैकड़ों श्रद्धालु

about 2 hours ago
म्यूल बैंक अकाउंट का खुलासा
Top News

म्यूल बैंक अकाउंट का खुलासा:खाता किसी और का; संचालन कोई और कर रहा था, दो गिरफ्तार

about 2 hours ago
शाही मस्जिद के नाम पर चंदा वसूली का फर्जीवाड़ा
Top News

शाही मस्जिद के नाम पर चंदा वसूली का फर्जीवाड़ा:सोशल मीडिया पर बारकोड भेजकर पैसे मांग रहे ठग; घर-घर जाकर भी चंदा लेने का आरोप

about 2 hours ago
नगर निगम में करोड़ों के घोटाले का खुलासा
Top News

नगर निगम में करोड़ों के घोटाले का खुलासा:6 लाख की कचरा गाड़ी 11 लाख में खरीदी; पेच वर्क मशीनों में भी की हेराफेरी

about 2 hours ago
दो अलग-अलग घटनाओं में 2 की मौत
Top News

दो अलग-अलग घटनाओं में 2 की मौत:करंट लगने से महिला की गई जान; युवक ने फांसी लगाई

about 2 hours ago
दोपहिया वाहन चुराने वाला बदमाश गिरफ्तार
Top News

दोपहिया वाहन चुराने वाला बदमाश गिरफ्तार:लाखों रुपए कीमत की बाइक बरामद; वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा

about 20 hours ago
फार्मा कंपनी में बॉयलर फटा
Top News

फार्मा कंपनी में बॉयलर फटा:5 लोगों की मौत; 10 गंभीर घायल, रेस्क्यू जारी

about 20 hours ago
मौत के बाद शव को लेकर मचा बवाल महासंघ के पहुंचते ही सुलझा विवाद
Top News

मौत के बाद शव को लेकर मचा बवाल महासंघ के पहुंचते ही सुलझा विवाद:वी वन हॉस्पिटल का मामला

about 20 hours ago
किसने पीसीसी चीफ को ‘कांग्रेस का मेल राखी सावंत' बताया
Top News

किसने पीसीसी चीफ को ‘कांग्रेस का मेल राखी सावंत' बताया:सीएम डॉ. मोहन यादव की नकल पर साधा निशाना

about 20 hours ago
नगर निगम में वसूली से परेशान कचरा गाड़ी चालक ने जहर खाया, हालत गंभीर
Top News

नगर निगम में वसूली से परेशान कचरा गाड़ी चालक ने जहर खाया, हालत गंभीर

about 20 hours ago
एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या
Top News

एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या:युवक ने डंडे से किए ताबड़तोड़ वार; इलाके में फैली सनसनी

about 21 hours ago
नगर निगम का घोटाला
Top News

नगर निगम का घोटाला:आरटीआई में छिपाए कर्मचारी; घर बैठे बांट रहे वेतन

about 21 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!