पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: 8 वरिष्ठ अधिकारियों के हुए तबादले
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्यप्रदेश में पुलिस प्रशासन को और प्रभावी बनाने के लिए गृह विभाग ने पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है।
आठ अधिकारियों के तबादले
विभाग ने भारतीय पुलिस सेवा (IPS) और राज्य पुलिस सेवा के कुल आठ अधिकारियों के तबादले और नई पदस्थापनाओं के आदेश जारी किए हैं।
सभी अधिकारियों को नवीन जिम्मेदारी तत्काल प्रभाव से संभालने के निर्देश दिए गए हैं।
अधिकारियों के प्रभार में भी बदलाव किया गया
जारी आदेश के तहत 2023 बैच के पांच IPS अधिकारियों को अलग-अलग जिलों और पुलिस कमिश्नरेट में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तथा अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों के प्रभार में भी बदलाव किया गया है।
इन IPS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
आदित्य सिंघारिया (IPS 2023), जो वर्तमान में सिहोरा, जबलपुर में एसडीओपी के पद पर पदस्थ थे, उन्हें अब अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जिला खंडवा बनाया गया है। मनस्वी शर्मा (IPS 2023) का भी तबादला किया गया है।
त्योंथर, रीवा में एसडीओपी की जिम्मेदारी संभाल रहीं मनस्वी शर्मा को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जिला उज्जैन पदस्थ किया गया है।
इंदौर नगरीय पुलिस में कोतवाली की सहायक पुलिस आयुक्त की जिम्मेदारी संभाल रहे मनीष भारद्वाज को अब अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जिला जबलपुर बनाया गया है।
इसी तरह नागदा, उज्जैन के सीएसपी विक्रम अहिरवार को अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, जोन-3, नगरीय पुलिस भोपाल की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
वहीं महिदपुर, उज्जैन के एसडीओपी जेण्डेन लिंगजर्पा को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जिला ग्वालियर के पद पर पदस्थ किया गया है।
राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों के प्रभार में भी बदलाव
तबादला आदेश में राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। घनश्याम मालवीय, जो वर्तमान में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शाजापुर के पद पर कार्यरत हैं, उन्हें सहायक पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय भोपाल पदस्थ किया गया है।
वहीं महेंद्र तारोनेकर, जो अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खंडवा के पद पर थे, उन्हें अब अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जिला शाजापुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
तत्काल प्रभाव से लागू होगा आदेश
गृह विभाग के आदेश के मुताबिक सभी अधिकारियों की नवीन पदस्थापना तत्काल प्रभाव से प्रभावी होगी।
संबंधित समाचार

पुलिस को चकमा देकर कोर्ट पहुंचा हिस्ट्रीशीटर:हत्याकांड में नहीं मिला रिमांड; दूसरे केस में भेजा गया जेल

आंसुओं को मिला सहारा:कलेक्टर की संवेदनशीलता से संवरी कई जिंदगियां

एमजीएम मेडिकल कॉलेज में फर्स्ट ईयर एमबीबीएस के छात्रों से रैगिंग की शिकायत:सीनियर छात्रों पर देर रात दरवाजे पीटने का आरोप

एमजीएम के अस्पतालों में बच रहा मरीजों का पैसा:8 हॉस्पिटलों में हर महीने की जा रही 10 हजार से ज्यादा जांचें

पिपलियापाला तालाब में सीवेज का जहर:मरेंगी हजारों मछलियां

ट्रेड लाइसेंस को लेकर निगम की सख्ती:14 दुकानें सील; 57 कारोबारियों ने कराया रिन्यू

ड्रेनेज खुदाई में फोड़ी नर्मदा सप्लाई पाइपलाइन:पानी के लिए तरस रहे रहवासी

इंदौर में 'युवा गूंज' के बाद राहुल की नजर बालाघाट पर:दौरे के बहाने कांग्रेस की जड़ मजबूत करने की कवायद; 1 अक्टूबर को बैहर और बिरसा जा सकते हैं

किसानों के लिए खुशखबरी:सरकार ने दिया बड़ा तोहफा; इन 6 फसलों का MSP बढ़ाया

अतिथि शिक्षकों के लिए पांच साल का बजट मंजूर:अग्निवीरों को विभिन्न बलों में 20 फीसदी आरक्षण

ये है असली पुलिसिंग:चाकू के 8 वार झेलकर भी नहीं छोड़ा बदमाश को

बिल्डर्स और कॉलोनाइजरों की बढ़ी मुश्किलें:मास्टर प्लान; अहिल्या पथ और आश्रय निधि के नोटिस से अटका कारोबार

करोड़ों हड़पने वाले मोहने बंधु की हुई शिकायत:कमिश्नर की जनसुनवाई में पीड़ितों ने लगाई गुहार

प्लॉट देने के नाम पर 11.70 लाख रुपए लिए:चक्कर काट रहा खरीदार

साध्वी का संतों पर पलटवार:अविमुक्तेश्वरानंद समेत अन्य पर उठाए सवाल

घर में छिपा है बंटी नागर की आत्महत्या का राज:दो दिन पहले तक सब ठीक था; आखिर एकदम ऐसा क्या हुआ कि देना पड़ी जान

आम उपभोक्ताओं को महंगाई का झटका:इतने रुपए महंगा हुआ दूध; होम डिलीवरी के लिए भी चुकाने होंगे एक्स्ट्रा पैसे

पीसीसी चीफ के ‘300 फर्जी वोट’ वाले बयान पर पोलिंग एजेंट का पलटवार:बोले; बूथ पर भाजपा को मिले थे 337 वोट, रिकॉर्ड मेरे पास

सूरज जाट ने लगा दी पुलिस की इज्जत की वाट:खेल भी पुराना और खिलाड़ी भी

देखिए वीडियो, शाही मस्जिद पर सख्ती:500 मीटर क्षेत्र सील; मचान तैयार, सोशल मीडिया की अफवाहों पर पुलिस की नजर
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!