नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गांजे के साथ दो महिला सहित तीन तस्कर गिरफ्तार; लाखों का माल जब्त
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
राजधानी में गांजे की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए गौतम नगर थाना पुलिस ने एक युवक और दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है।
8.269 किलो गांजा बरामद
आरोपियों के कब्जे से कुल 8.269 किलो गांजा बरामद किया गया है, जिसकी कीमत करीब 3.25 लाख रुपये बताई गई है।
पुलिस ने मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत दो अलग-अलग प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
रेलवे कैबिन के पास बैग लेकर खड़ा था युवक
पुलिस के मुताबिक, गुरुवार को अटल अय्यूब नगर स्थित रेलवे कैबिन के पास एक युवक पिट्ठू बैग लेकर खड़ा दिखाई दिया। संदेह के आधार पर पुलिस ने उसे पकड़ा और बैग की तलाशी ली।
उसकी पहचान कैलाश कुशवाह उर्फ राजेश उर्फ बड़े (35), निवासी धर्मकांटा के पास, हनुमानगंज के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसके बैग से 4.104 किलो गांजा बरामद हुआ।
पुलिस को उसके पास से एक मोबाइल फोन भी मिला। पूछताछ में कैलाश ने बताया कि वह गांजा ओडिशा से लेकर आया था और ट्रेन से उतरने के बाद ही पुलिस ने उसे पकड़ लिया।
पूछताछ के बाद दो महिलाएं भी गिरफ्तार
पुलिस ने कैलाश से पूछताछ के आधार पर पूजा राठौर (28) और सपना वंशकार (26) को नारियलखेड़ा के पास से गिरफ्तार किया।
तलाशी के दौरान दोनों महिलाओं के कब्जे से 4.165 किलो गांजा बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार, दोनों महिलाएं कैलाश से गांजा लेकर जा रही थीं।
पूजा रायसेन जिले के मंडीदीप में किराये के मकान में रहती है, जबकि सपना रायसेन के कोतवाली थाना क्षेत्र की निवासी बताई गई है।
गांजा किन लोगों तक पहुंचना था, नेटवर्क की जांच
पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत दो अलग-अलग प्रकरण दर्ज किए हैं।
अब यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि ओडिशा से लाई गई गांजे की खेप भोपाल में किन लोगों तक पहुंचाई जानी थी।
साथ ही तस्करी के इस नेटवर्क में अन्य लोगों की भूमिका और आरोपियों के संपर्कों की भी जांच की जा रही है।
संबंधित समाचार

भाजपा विधायक के बेटे पर लगा प्रतिबंध:वीआईपी प्रोटोकॉल से नहीं होगे दर्शन; सामान्य श्रद्धालु की तरह ही महाकाल मंदिर में मिलेगा प्रवेश

70 से अधिक मकानों पर बुलडोजर का खतरा:हाई कोर्ट के फैसले के बाद 2 हजार लोगों के बेघर होने की आशंका

देखिये वीडियो, सड़क पर फैले तेल ने बढ़ाई फिसलन:ब्रिज पर एक के बाद एक गिरे दोपहिया वाहन चालक; पुलिस और नगर निगम ने चूना पाउडर डालकर संभाली स्थिति

फर्जी नामांतरण मामले में बड़ा फैसला:तत्कालीन तहसीलदार सहित तीन को 3-3 साल की सजा

इंदौर में वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास:15 साल की उम्र में किया ये कारनामा; इस खिलाडी का तोड़ा रिकॉर्ड

दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को बड़ी राहत:विनियमितीकरण का रास्ता साफ; संकल्प किया पारित

डीजे की धुन, जाम और नशे की महफिल:फार्म्स की देर रात तक चली पार्टी का वीडियो आया सामने

भवन अधिकारी और निरीक्षक के संरक्षण में चल रहा है अवैध निर्माण:निगम के खजाने की बजाय भरी अपनी जेब

बेटे पर पिता की पीट-पीटकर हत्या का आरोप:क्षेत्र में फैली सनसनी; पुलिस ने हिरासत में लिया

इंदौर में 1140 लोगों के घर पहुंचेगी पुलिस:13 हजार से ज्यादा चालान लंबित; गाड़ियां होंगी जब्त

महंगा हुआ दूध:अब बिगड़ेगा आम आदमी का बजट; अमूल-मदर डेयरी के बाद सांची की कीमतों में भी उछाल, आखिर कब मिलेगी राहत

इंदौर के स्वच्छता में पिछड़ने पर कांग्रेस ने झांझ-मंजीरे बजाकर महापौर को घेरा:चौकसे बोले- 8 साल का स्वच्छता का गौरव नहीं संभाल पाए महापौर

वैसी जोड़ी दोबारा नहीं आई:पिछले 8 बरसों से स्वच्छता में टॉप पर विराजमान था इंदौर

फर्जी पहचान और दस्तावेजों से बैंक को लगाया लाखों का चूना:63 वर्षीय बुजुर्ग को बना दिया गारंटर; तीन आरोपियों पर केस दर्ज

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:भरोसे का कार्ड स्वैप कर करोड़ों की चपत आखिरकार मोहने बंधुओं पर हुआ केस दर्ज

घर को बना रखा था एलपीजी सिलेंडरों का गोदाम:आरोपी कनेक्शनधारियों को ₹300 ज्यादा देकर दोगुने दाम पर करता था ब्लैक; 17 सिलेंडर जब्त

बच्चों की सुरक्षा का संकल्प:सड़कों पर नियम तोड़ने वालों पर चालान की चोट; मॉडिफाइड साइलेंसर, बिना नंबर प्लेट और इमरजेंसी लाइट वाले वाहन भी निशाने पर

सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा:पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर रची पति की हत्या की साजिश; हादसा दिखाने के लिए शव पर चढ़ाया ट्रैक्टर

‘मेघनाद’ के घर पथराव करने वाला आबू गिरफ्तार, जेल भेजा:एक्टर के घर के बाहर झगड़े से रोकने पर दी थी जान से मारने की धमकी; बाद में साथियों के साथ पहुंचकर किया था पथराव

पानी की मोटर चालू करने पर मां से भिड़ा बेटा:गला पकड़कर जमीन पर पटका; बचाने आई ताई पर डंडे से किया हमला
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!