होटल-लॉज पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: किरायेदार और मेहमानों की जानकारी छिपाना पड़ा भारी, केस दर्ज
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
पुलिस कमिश्नरेट इंदौर द्वारा शहर में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और अपराधियों पर निगरानी रखने के उद्देश्य से होटल, धर्मशाला, लॉज, हॉस्टल एवं अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत जोन-1 क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 17 प्रकरण दर्ज किए हैं।
आदेश का उल्लंघन पाए जाने पर कानूनी कार्रवाई
पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के दौरान बाहर से आकर रहने वाले किरायेदारों, कामगारों, श्रमिकों, कर्मचारियों तथा होटलों में ठहरने वाले लोगों की जानकारी संबंधित थानों को नहीं देने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई। पुलिस आयुक्त द्वारा भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएस) की धारा-163 के तहत जारी प्रतिबंधात्मक आदेश का उल्लंघन पाए जाने पर कानूनी कार्रवाई की गई।
15 लोगों के खिलाफ दर्ज हुए प्रकरण
पुलिस उपायुक्त (जोन-1) नरेंद्र सिंह रावत एवं अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त सुमित केरकेट्टा के मार्गदर्शन में चलाए गए अभियान के दौरान थाना एरोड्रम, राजेंद्र नगर और राऊ क्षेत्र में कुल 15 प्रकरण धारा 223 बीएनएस के तहत दर्ज किए गए। इन मामलों में होटल संचालकों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के संचालकों तथा किरायेदारों और कर्मचारियों की जानकारी पुलिस को उपलब्ध नहीं कराने वालों पर कार्रवाई की गई।
एरोड्रम क्षेत्र में 5 प्रकरण दर्ज
थाना एरोड्रम पुलिस ने होटल श्रीवन्या, होटल एयरपोर्ट व्यू, होटल मन, होटल विनायक श्री और सुविधि नगर स्थित एक बैग निर्माण इकाई की जांच की। यहां कर्मचारियों, किरायेदारों और आगंतुकों की जानकारी नियमानुसार पुलिस को उपलब्ध नहीं कराई गई थी। इस पर पांच अलग-अलग प्रकरण दर्ज किए गए।
राजेंद्र नगर में 7 होटल कार्रवाई की जद में
थाना राजेंद्र नगर क्षेत्र में होटल रुद्राक्ष, ढाबा जंक्शन (डीजे ढाबा), रामा होटल, होटल सरकार-356, एसपी-14 होटल, एसपी-7 होटल और होटल गोल्डन ग्लोरी की जांच की गई। जांच के दौरान आवश्यक अभिलेख और आगंतुकों की जानकारी उपलब्ध नहीं कराए जाने पर सभी सात प्रतिष्ठानों के खिलाफ धारा 223 बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई।
राऊ क्षेत्र में होटल और ढाबों पर कार्रवाई
थाना राऊ पुलिस ने होटल हेवन एक्स, होटल ग्रेविटी और होटल एटरनिटी स्टे के खिलाफ पुलिस आयुक्त के आदेशों का उल्लंघन पाए जाने पर तीन प्रकरण दर्ज किए। इसके अलावा बल्ले-बल्ले ढाबा और कनक ढाबा में सार्वजनिक स्थान पर मदिरापान कराए जाने की शिकायत सही पाए जाने पर मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 36(बी) के तहत कार्रवाई करते हुए शराब जब्त की गई।
पुलिस की अपील
इंदौर पुलिस ने शहरवासियों से अपील की है कि वे अपने यहां कार्यरत कर्मचारियों, किरायेदारों, श्रमिकों, घरेलू नौकरों तथा होटलों और हॉस्टलों में ठहरने वाले व्यक्तियों की जानकारी अनिवार्य रूप से संबंधित थाने में उपलब्ध कराएं। ऐसा नहीं करने पर वैधानिक कार्रवाई की जा सकती है।
संबंधित समाचार

शिकायत आने पर तुरंत एक्शन:खराब ट्रक से जाम तक संभाला ट्रैफिक; अवैध पार्किंग पर चली क्रेन

झपट्टा मारकर ट्रेन के आउटर पर चेन लूटने वाला धराया:250 कैमरों ने आरोपी को पहुंचाया सलाखों के पीछे

देखिए वीडियो:राजसी सवारी से पहले इनको मिली जान से मारने की धमकी; इंस्टाग्राम कमेंट से मचा हड़कंप, यहां से आरोपी गिरफ्तार

कल तक रिमांड पर इंदौर खरगोन, बड़वानी के तस्कर:राजस्थान कनेक्शन खंगालने के लिए पांचों आरोपियों से पूछताछ

जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा:यहां से होती थी सप्लाई; नकली रैपर-ढक्कन से तैयार होता था माल

सड़क किनारे लावारिस ट्रक से मिली 500 पेटी अवैध शराब:जब्त माल 45 लाख रुपए का

सड़क पर मौत बनकर दौड़ी डीसीपी की कार:दो दिन पहले का है मामला

जहरीली शराब से अब तक इतने लोगों की मौत:24 अस्पताल में भर्ती; बीमारों के शरीर नीले पड़े, प्रशासन पर उठे सवाल

दुबई में MP का डंका:CM डाॅ. मोहन यादव 3 दिन करेंगे निवेशकों से मंथन; विदेशी निवेश पर रहेगा फोकस

बाबा की नगरी में विकास का मेगा प्लान:हजारों करोड़ के प्रोजेक्ट्स; इतने हजार रोजगार का लक्ष्य, उद्योग से एयरपोर्ट तक बड़े बदलाव

ये जज बने हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस:राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद केंद्र ने जारी की अधिसूचना; अगले सप्ताह शपथ संभव

भीषण सड़क हादसा:ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत; शव को गोद में लेकर रोता रहा पति

जहरीली शराब से मौतों के बाद सरकार का एक्शन:डिप्टी सीएम ने संभाली कमान; 7 दुकानें की सील, मुख्यमंत्री ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश

स्वच्छता के बाद स्वच्छ हवा में भी जलवा:देश के टॉप-3 शहरों में जगह; दिल्ली में होगा सम्मान

खुदाई के दौरान जमींदोज हुआ 14वीं शताब्दी का द्वार:संरक्षण के दावों पर उठे सवाल

देखिये वीडियो, शहर के नामी होटल में पकड़ाया लव जिहादी:पहचान छिपाकर की थी शादीशुदा डॉक्टर से दोस्ती; होटल की भूमिका की भी जांच कर रही पुलिस

कार्यक्रम में 30 साल तक के युवाओं को ही एंट्री:छात्रों के रजिस्ट्रेशन में जुटी पार्टी; कॉलेज-स्कूल और कोचिंग तक पहुंचेंगे कार्यकर्ता

पहले दिन दिखा मेट्रो का जबरदस्त क्रेज:बच्चों के साथ सफर करने उमड़े परिवार; फोटो और वीडियो बनाए

सिंहस्थ 2028 के लिए रेलवे की बड़ी तैयारी:125 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें चलाने की तैयारी

देखिए वीडियो:बड़ा हादसा टला; धू-धूकर जली यात्री बस, 25 यात्रियों ने खिड़कियों से कूदकर बचाई जान
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!