दुबई में MP का डंका: CM डाॅ. मोहन यादव 3 दिन करेंगे निवेशकों से मंथन; विदेशी निवेश पर रहेगा फोकस
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्यप्रदेश में विदेशी निवेश को बढ़ावा देने और राज्य को वैश्विक औद्योगिक एवं पर्यटन केंद्र के रूप में स्थापित करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज से 9 सितंबर तक तीन दिवसीय संयुक्त अरब अमीरात (UAE) दौरे पर रहेंगे।
इस दौरान वे दुबई में आयोजित AIM कांग्रेस 2026 में शामिल होंगे और दुनिया के प्रमुख निवेशकों, उद्योग समूहों तथा नीति-निर्माताओं से मुलाकात करेंगे।
मुख्यमंत्री वैश्विक मंच पर मध्यप्रदेश की औद्योगिक क्षमता, प्राकृतिक संसाधन, कुशल मानव संसाधन और उद्योग-अनुकूल नीतियों को सामने रखेंगे।
‘इन्वेस्ट एमपी’ के माध्यम से संभावित निवेशकों को राज्य में उपलब्ध कारोबारी अवसरों और निवेश की संभावनाओं की जानकारी भी दी जाएगी।
पहले दिन प्रवासी भारतीयों से संवाद, ODOP स्टॉल का उद्घाटन
दुबई पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री का प्रवासी भारतीय समुदाय की ओर से स्वागत किया जाएगा। इसके बाद वे वन डिस्ट्रिक्ट-वन प्रोडक्ट (ODOP) स्टॉल का उद्घाटन करेंगे।
इसमें मध्यप्रदेश के चंदेरी और माहेश्वरी वस्त्र, बाटिक प्रिंट, बेल मेटल, जरी-जरदोजी और ग्वालियर कारपेट जैसे पारंपरिक उत्पाद प्रदर्शित किए जाएंगे।
मुख्यमंत्री UAE में भारत के राजदूत डॉ. दीपक मित्तल और महावाणिज्य दूत से भी मुलाकात करेंगे। इसके अलावा अरब संसद के अध्यक्ष मोहम्मद अहमद अल यम्माही से भेंट का कार्यक्रम है।
सीएम 500 से अधिक संप्रभु संपत्ति कोष और फैमिली ऑफिस के प्रतिनिधियों की मौजूदगी वाले ‘टाइकून्स’ कार्यक्रम में भी शामिल होंगे।
यहां वे निवेशकों को मध्यप्रदेश में निवेश के अवसरों से अवगत कराते हुए ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए आमंत्रित करेंगे।
AIM कांग्रेस में होगा ‘मध्यप्रदेश पेवेलियन’ का शुभारंभ
दौरे के दूसरे और तीसरे दिन मुख्यमंत्री AIM कांग्रेस में ‘मध्यप्रदेश पेवेलियन’ का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही वे लीडर्स सेशन को संबोधित कर राज्य के विकास मॉडल, निवेश की संभावनाओं और उद्योगों के लिए उपलब्ध सुविधाओं पर अपनी बात रखेंगे।
मुख्यमंत्री की रास अल खैमाह के शासक शेख सऊद बिन सक्र अल कासिमी और तातारस्तान के गवर्नर से भी शिष्टाचार भेंट प्रस्तावित है।
12 से ज्यादा बड़े कॉरपोरेट समूहों से वन-टू-वन बैठक
दुबई दौरे के दौरान मुख्यमंत्री और मध्यप्रदेश के प्रतिनिधिमंडल की कई प्रमुख अंतरराष्ट्रीय कंपनियों के साथ वन-टू-वन बैठकें होंगी।
इनमें लूलू ग्रुप, डीपी वर्ल्ड, एमार ग्रुप, क्रेसेंट ग्रुप, शराफ ग्रुप, प्योर हेल्थ और बीआह ग्रुप सहित 12 से अधिक बड़े कारोबारी समूह शामिल हैं।
इन बैठकों में रियल एस्टेट, शहरी विकास, स्वास्थ्य, लॉजिस्टिक्स और अन्य संभावित निवेश क्षेत्रों पर चर्चा की जाएगी। इसके अलावा शारजाह चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधियों से भी मुलाकात होगी।
निवेश के साथ वैश्विक बाजार में MP के उत्पादों की ब्रांडिंग
मुख्यमंत्री के दौरे का फोकस केवल निवेश आकर्षित करने तक सीमित नहीं है। ODOP स्टॉल के जरिए मध्यप्रदेश के पारंपरिक और स्थानीय उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय बाजार में पहचान दिलाने की कोशिश भी की जाएगी।
सरकार का लक्ष्य है कि UAE के कारोबारी और निवेशक मध्यप्रदेश की औद्योगिक क्षमता, पर्यटन संभावनाओं और स्थानीय उत्पादों से सीधे जुड़ें। तीन दिवसीय दौरे के दौरान होने वाली बैठकों और चर्चाओं से राज्य में नए निवेश प्रस्ताव आने की उम्मीद है।
संबंधित समाचार

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार

इस जुनूनी युवा का वायरल वीडियो इस देश पहुंचा:इस हस्ती ने दिया जॉब ऑफर

तीन महीने से फरार था ड्रग्स सप्लायर:क्राइम ब्रांच ने गब्बर को धर दबोचा

मुरैना का भैंसोरा तालाब फूटा:सोन-कुंवारी नदियां उफनीं

पूरे मानसून रहें सावधान:मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव

MP में सरकारी स्कूलों की बदलेगी तस्वीर:मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; अधिकारियों को दिया इतने प्रतिशत रिजल्ट का टारगेट

बाबा की सवारी को लेकर ट्रैफिक प्लान:इतनी बजे से बंद हो जाएंगी ये सड़कें, इतने लाख श्रद्धालुओं के आने का अनुमान

गोगा नवमी के जुलूस में 200 संदिग्धों की जांच:6 चाकूबाजों और 9 चिलमबाजों को पुलिस ने दबोचा

3 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी:मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!