खबर
Top News

सड़क पर मौत बनकर दौड़ी डीसीपी की कार: दो दिन पहले का है मामला

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

06 सितंबर 2026, 1:54 pm
शेयर करें:
सड़क पर मौत बनकर दौड़ी डीसीपी की कार

लहराते हुए दो को मारी टक्कर, जनहानि नहीं, राहगीर ने बनाया वीडियो, ड्राइवर के नशे में होने का आरोप

रविश राजेंद्र सिंह 79870-55743, खुलासा फर्स्ट इंदौर।

शहरभर में ट्रैफिक नियमों का हवाला देकर जगह-जगह बैरिकेड्स लगाकर ड्रिंक एंड ड्राइव सहित कई मामलों में चालानी कार्रवाई करने वाली इंदौर पुलिस खुद अपने स्टाफ पर कार्रवाई के लिए कितनी सजग है, इसका नजारा दो दिन पहले उस समय देखने को मिला, जब डीसीपी लिखी कार सड़क पर मौत बनकर दौड़ी। कार ने लहराते हुए एक साइकिल सवार बच्चे और एक्टिवा सवार वृद्ध को टक्कर मार दी।

गनीमत है कि दोनों की जान बच गई, लेकिन वे गिरने से मामूली घायल हो गए। इसका एक बाइक पर सवार राहगीर ने वीडियो बना लिया, जो कि खुलासा फर्स्ट के हाथ लगा है। घटना के समय ड्राइवर के नशे में होने का आरोप है। अब देखना होगा कि आला अफसर अपने इस शूरवीर ड्राइवर पर क्या कार्रवाई करते हैं या फिर मामला ढाक के तीन पात की तर्ज पर सिर्फ लाइन अटैच कर आया-गया हो जाएगा।

खुलासा फर्स्ट को वीडियो उपलब्ध कराने वाले इस पाठक ने बताया कि घटना परदेशीपुरा थाना क्षेत्र की है। क्लर्क कॉलोनी तरफ से आ रही डीसीपी की नेमप्लेट लिखी एमपी 03 ए 8674 में दो पुलिसकर्मी मौजूद थे। कार की रफ्तार और उसकी चाल सामान्य नहीं थी। वाहन सड़क पर लहराते हुए आगे बढ़ रहा था।

देखते ही देखते कार ने पहले एक साइकिल सवार बच्चे को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बच्चा सड़क पर गिर गया। इसके बावजूद कार चालक ने वाहन रोकने के बजाय उसे आगे बढ़ा दिया। घटना के बाद बाइक सवार चालक ने वीडियो बनाते हुए बाइक से कार का पीछा शुरू किया। कार पर डीसीपी की नेमप्लेट लगी होने के कारण राहगीरों का ध्यान भी उसकी तरफ गया, लेकिन कार चालक उसे लगातार आगे बढ़ता रहा।

कार परदेशीपुरा थाना क्षेत्र के कलश चौराहे से होते हुए भंडारी ब्रिज की ओर बढ़ी। इस दौरान चालक सड़क पर चल रहे दूसरे वाहनों के बेहद करीब से कार निकालता नजर आया। यह देख कई राहगीरों ने चालक को वाहन सही तरीके से चलाने के लिए रोकने-टोकने का प्रयास किया, लेकिन कार पर पुलिस अधिकारी की नेमप्लेट देखकर लोग पीछे हट गए। इसके बाद कार जब भंडारी ब्रिज पर पहुंची तो भी उसकी गति में कोई सुधार नहीं आया।

वीडियो में कार के आसपास से गुजर रहे दोपहिया और अन्य वाहन दिखाई देते हैं। चालक लगातार वाहनों के करीब से कार निकाल रहा था और इस दौरान कुछ वाहनों को टच भी किया। इसी दौरान आगे चल रही स्कूटी क्रमांक एमपी 09 यूई 3531 को कार ने टक्कर मार दी।

स्कूटी पर सवार बुजुर्ग चालक संतुलन नहीं संभाल सके और फुटपाथ की तरफ जा गिरे। हादसे में उसे मामूली चोटें आई हैं। सबसे गंभीर बात यह रही कि दूसरी टक्कर के बाद भी कार चालक ने वाहन नहीं रोका और मौके से आगे निकल गया।

पुलिस लाइन की तरफ निकल गई कार... पीछे से वीडियो बना रहा राहगीर भी कुछ दूरी तक कार का पीछा करता रहा। इस दौरान पुल पर चल रहे अन्य वाहन चालक भी सतर्क हो गए थे। भंडारी ब्रिज से उतरने के बाद डीसीपी लिखी कार पुलिस लाइन की तरफ चली गई। पाठक के मुताबिक यदि कार किसी तेज रफ्तार वाहन या पैदल व्यक्ति से टकरा जाती तो हादसा गंभीर हो सकता था। कार चालक संभवतः नशे में था।

क्या होगी कार्रवाई... घटना के वीडियो का खुलासा होने के बाद अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि पुलिस विभाग इस मामले को किस गंभीरता से लेता है।

ड्रिंक एंड ड्राइव पर पुलिस की सख्ती, अपने वाहन पर सवाल
इंदौर पुलिस लगातार शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई का दावा करती है। शहर में प्रमुख चौराहों और मार्गों पर पुलिस की चेकिंग के दौरान ड्रिंक एंड ड्राइव के मामले में चालान और अन्य कार्रवाई की जाती है, लेकिन डीसीपी लिखी कार का चालक नशे में धुत होकर करीब डेढ़ से दो किलोमीटर तक लापरवाही पूर्वक गाड़ी चलाता रहा, उसे रोकने के लिए कोई पुलिसकर्मी उसके गुजरने वाले तीन चौराहे पर मौजूद नहीं था। हालांकि, ड्राइवर नशे में था या नहीं, इसकी पुष्टि नहीं हो सकी, लेकिन जिस तरह वह कार चला रहा था, ऐसा लग रहा था चालक नशे में था।

संबंधित समाचार

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त
Top News

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

1 minute ago
अवैध शराब पर पुलिस की दबिश
Top News

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

9 minutes ago
रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार
Top News

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

13 minutes ago
छात्रों के लिए खुशखबरी
Top News

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

19 minutes ago
शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन
Top News

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

40 minutes ago
MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम
Top News

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

about 1 hour ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

about 1 hour ago
राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’: रागिनी नायक
Top News

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

about 1 hour ago
इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान
Top News

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

about 1 hour ago
तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला
Top News

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

about 1 hour ago
14 साल के बेटे से दुष्कर्म
Top News

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

about 1 hour ago
10 साल बाद टूटी चुप्पी
Indore

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

about 1 hour ago
चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी
Top News

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार

about 1 hour ago
इस जुनूनी युवा का वायरल वीडियो इस देश पहुंचा
Top News

इस जुनूनी युवा का वायरल वीडियो इस देश पहुंचा:इस हस्ती ने दिया जॉब ऑफर

about 1 hour ago
तीन महीने से फरार था ड्रग्स सप्लायर
Top News

तीन महीने से फरार था ड्रग्स सप्लायर:क्राइम ब्रांच ने गब्बर को धर दबोचा

about 1 hour ago
मुरैना का भैंसोरा तालाब फूटा
Top News

मुरैना का भैंसोरा तालाब फूटा:सोन-कुंवारी नदियां उफनीं

about 2 hours ago
पूरे मानसून रहें सावधान
Top News

पूरे मानसून रहें सावधान:मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव

about 2 hours ago
MP में सरकारी स्कूलों की बदलेगी तस्वीर
Top News

MP में सरकारी स्कूलों की बदलेगी तस्वीर:मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; अधिकारियों को दिया इतने प्रतिशत रिजल्ट का टारगेट

about 2 hours ago
बाबा की सवारी को लेकर ट्रैफिक प्लान
Top News

बाबा की सवारी को लेकर ट्रैफिक प्लान:इतनी बजे से बंद हो जाएंगी ये सड़कें, इतने लाख श्रद्धालुओं के आने का अनुमान

about 2 hours ago
गोगा नवमी के जुलूस में 200 संदिग्धों की जांच
Top News

गोगा नवमी के जुलूस में 200 संदिग्धों की जांच:6 चाकूबाजों और 9 चिलमबाजों को पुलिस ने दबोचा

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!