खबर
Top News

बाबा की नगरी में विकास का मेगा प्लान: हजारों करोड़ के प्रोजेक्ट्स; इतने हजार रोजगार का लक्ष्य, उद्योग से एयरपोर्ट तक बड़े बदलाव

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

06 सितंबर 2026, 1:28 pm
शेयर करें:
बाबा की नगरी में विकास का मेगा प्लान

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
महाकाल की नगरी उज्जैन अब सिर्फ धार्मिक पर्यटन का केंद्र नहीं रहेगी, बल्कि औद्योगिक, स्वास्थ्य, आईटी और इंफ्रास्ट्रक्चर के बड़े हब के रूप में विकसित होने जा रही है।

सिंहस्थ-2028 से पहले शहर में करीब 25 हजार करोड़ रुपए की लागत से 129 बड़े प्रोजेक्ट्स पर काम चल रहा है। इनमें से करीब 55 से 60 प्रतिशत काम पूरा होने का दावा किया जा रहा है।

शहर के विकास की योजना धार्मिक स्थलों से आगे बढ़कर उद्योग, रोजगार, एयर कनेक्टिविटी, स्वास्थ्य सुविधाओं, आईटी और पर्यटन तक फैली है।

अकेले विक्रम उद्योगपुरी में करीब 20 हजार करोड़ रुपए के निवेश की योजना है, जिससे आने वाले समय में 75 हजार से अधिक रोजगार के अवसर पैदा होने की उम्मीद है।

2300 एकड़ की विक्रम उद्योगपुरी में 68 कंपनियों का निवेश
उज्जैन में औद्योगिक गतिविधियों को गति देने के लिए 2300 एकड़ में फैली विक्रम उद्योगपुरी को विकसित किया जा रहा है। यहां 350 एकड़ में मेडिकल डिवाइस पार्क भी आकार ले रहा है।

प्रशासन के मुताबिक, देश-विदेश की 68 से अधिक कंपनियां यहां निवेश कर रही हैं। इनमें से 20 से ज्यादा कंपनियां अपनी इकाइयां स्थापित कर चुकी हैं और कुछ में उत्पादन भी शुरू हो गया है।

पेप्सिको इंडिया, अदाणी सीमेंट और वीई कमर्शियल व्हीकल्स जैसी बड़ी कंपनियों के प्रोजेक्ट्स भी यहां शुरू हो चुके हैं। इन कंपनियों के निवेश से स्थानीय स्तर पर रोजगार और औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

1125 करोड़ से मंदिरों का कायाकल्प, बनेगा कृष्ण लोक
‘श्री महाकाल लोक’ के निर्माण के बाद उज्जैन में धार्मिक पर्यटन को बड़ा विस्तार मिला है। शहर में रोजाना बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं और प्रमुख पर्वों पर यह संख्या कई गुना बढ़ जाती है।

इसी धार्मिक पर्यटन को और विस्तार देने के लिए 30 एकड़ क्षेत्र में करीब 220 करोड़ रुपये की लागत से ‘कृष्ण लोक’ विकसित करने की योजना है। यहां भगवान श्रीकृष्ण की 181 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित किए जाने की योजना है।

इसके अलावा करीब 1125 करोड़ रुपये की ‘टेंपल ब्लेंड स्कीम’ के तहत काल भैरव, मंगलनाथ, शनि मंदिर, हरसिद्धि, 84 महादेव और सांदीपनि आश्रम सहित कई प्रमुख धार्मिक स्थलों का जीर्णोद्धार किया जाएगा।

शहर में करीब 300 करोड़ रुपये की लागत से यूनिटी मॉल भी प्रस्तावित है। इन प्रमुख परियोजनाओं को दिसंबर 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

437 एकड़ में एयरपोर्ट, बोइंग विमानों के लायक होगा रनवे
उज्जैन की हवाई कनेक्टिविटी मजबूत करने के लिए 437.5 एकड़ जमीन पर एयरपोर्ट के विकास की योजना पर काम चल रहा है।

कलेक्टर रोशन कुमार सिंह के मुताबिक, भूमि अधिग्रहण के लिए करीब 590 करोड़ रुपये स्वीकृत हो चुके हैं और एयरपोर्ट अथॉरिटी को जमीन सौंपने की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।

मौजूदा करीब 1000 मीटर लंबे रनवे को विस्तार देने की योजना है, ताकि भविष्य में एटीआर-72 के साथ बड़े बोइंग विमान भी उतर सकें। इसके अलावा चार नए हेलीपैड विकसित किए जा रहे हैं।

592 करोड़ की मेडिसिटी, आईटी पार्क भी तैयार
उज्जैन में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने के लिए करीब 592 करोड़ रुपए की लागत से 14 मंजिला मेडिसिटी का निर्माण किया जा रहा है। इसमें 550 बिस्तरों की क्षमता वाला सुपर स्पेशलिटी अस्पताल प्रस्तावित है।

वहीं, इंदौर-उज्जैन रोड पर करीब 46 करोड़ रुपए की लागत से आईटी पार्क विकसित किया जा रहा है। इसके करीब आधे काम के पूरा होने की जानकारी सामने आई है।

लग्जरी होटल से लेकर 22 नए पुलों तक का निर्माण
सिंहस्थ और बढ़ते धार्मिक पर्यटन को देखते हुए शहर में होटल इंफ्रास्ट्रक्चर का भी विस्तार हो रहा है। रैडिसन, विवांता टाटा, हॉलिडे इन और लेमन ट्री जैसे ब्रांडेड होटल प्रोजेक्ट्स पर काम चल रहा है।

दूसरी ओर, शहर में बढ़ते यातायात दबाव को कम करने के लिए 22 नए पुल, ओवरब्रिज और एलिवेटेड कॉरिडोर विकसित किए जा रहे हैं।

सिंहस्थ-2028 से पहले बदल जाएगी शहर की तस्वीर
उज्जैन में चल रहे इन प्रोजेक्ट्स का फोकस धार्मिक पर्यटन के साथ-साथ औद्योगिक निवेश, रोजगार, स्वास्थ्य, हवाई कनेक्टिविटी और आधुनिक शहरी सुविधाओं को बढ़ाना है।

यदि निर्धारित समयसीमा के अनुसार परियोजनाएं पूरी होती हैं, तो सिंहस्थ-2028 तक उज्जैन की पहचान केवल महाकाल की नगरी के रूप में नहीं, बल्कि मध्यप्रदेश के एक बड़े औद्योगिक और आधुनिक विकास केंद्र के रूप में भी मजबूत हो सकती है।

संबंधित समाचार

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन
Top News

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

12 minutes ago
MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम
Top News

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

17 minutes ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

23 minutes ago
राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’: रागिनी नायक
Top News

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

34 minutes ago
इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान
Top News

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

41 minutes ago
तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला
Top News

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

43 minutes ago
14 साल के बेटे से दुष्कर्म
Top News

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

44 minutes ago
10 साल बाद टूटी चुप्पी
Indore

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

about 1 hour ago
चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी
Top News

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार

about 1 hour ago
इस जुनूनी युवा का वायरल वीडियो इस देश पहुंचा
Top News

इस जुनूनी युवा का वायरल वीडियो इस देश पहुंचा:इस हस्ती ने दिया जॉब ऑफर

about 1 hour ago
तीन महीने से फरार था ड्रग्स सप्लायर
Top News

तीन महीने से फरार था ड्रग्स सप्लायर:क्राइम ब्रांच ने गब्बर को धर दबोचा

about 1 hour ago
मुरैना का भैंसोरा तालाब फूटा
Top News

मुरैना का भैंसोरा तालाब फूटा:सोन-कुंवारी नदियां उफनीं

about 1 hour ago
पूरे मानसून रहें सावधान
Top News

पूरे मानसून रहें सावधान:मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव

about 1 hour ago
MP में सरकारी स्कूलों की बदलेगी तस्वीर
Top News

MP में सरकारी स्कूलों की बदलेगी तस्वीर:मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; अधिकारियों को दिया इतने प्रतिशत रिजल्ट का टारगेट

about 1 hour ago
बाबा की सवारी को लेकर ट्रैफिक प्लान
Top News

बाबा की सवारी को लेकर ट्रैफिक प्लान:इतनी बजे से बंद हो जाएंगी ये सड़कें, इतने लाख श्रद्धालुओं के आने का अनुमान

about 1 hour ago
गोगा नवमी के जुलूस में 200 संदिग्धों की जांच
Top News

गोगा नवमी के जुलूस में 200 संदिग्धों की जांच:6 चाकूबाजों और 9 चिलमबाजों को पुलिस ने दबोचा

about 1 hour ago
3 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी
Top News

3 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी:मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

about 1 hour ago
नशे के खिलाफ उतरी एनसीबी की टीम युवाओं को ड्रग्स के खतरों से किया आगाह
Top News

नशे के खिलाफ उतरी एनसीबी की टीम युवाओं को ड्रग्स के खतरों से किया आगाह

about 2 hours ago
शिकायत आने पर तुरंत एक्शन
Top News

शिकायत आने पर तुरंत एक्शन:खराब ट्रक से जाम तक संभाला ट्रैफिक; अवैध पार्किंग पर चली क्रेन

about 2 hours ago
झपट्टा मारकर ट्रेन के आउटर पर चेन लूटने वाला धराया
Top News

झपट्टा मारकर ट्रेन के आउटर पर चेन लूटने वाला धराया:250 कैमरों ने आरोपी को पहुंचाया सलाखों के पीछे

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!