पहले दिन दिखा मेट्रो का जबरदस्त क्रेज: बच्चों के साथ सफर करने उमड़े परिवार; फोटो और वीडियो बनाए
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
लंबे इंतजार के बाद इंदौरवासियों के लिए मेट्रो का सफर रविवार से आम लोगों के लिए शुरू हो गया। संचालन के पहले ही दिन मेट्रो को लेकर शहरवासियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।
रविवार की छुट्टी होने के कारण बड़ी संख्या में लोग परिवार और बच्चों के साथ मेट्रो स्टेशन पहुंचे और शहर की नई सवारी का अनुभव लिया।
सुबह से ही स्टेशनों पर लोगों की आवाजाही नजर आई। कई परिवारों के लिए मेट्रो का सफर सिर्फ आने-जाने का साधन नहीं, बल्कि रविवार की छुट्टी में घूमने का नया अनुभव बन गया। बच्चों में मेट्रो को लेकर खास उत्साह दिखाई दिया।
बच्चों के साथ मेट्रो की सैर पर निकले परिवार
रविवार को बड़ी संख्या में लोग अपने बच्चों के साथ मेट्रो में सफर करने पहुंचे। सुखलिया निवासी रोहित चौधरी भी अपने परिवार के साथ मेट्रो का सफर करने पहुंचे।
उन्होंने परिवार के साथ मेट्रो की सवारी का आनंद लिया। कई यात्री मेट्रो से विजयनगर स्टेशन तक पहुंचे और वहां से वापस लौट आए। पहले दिन सफर करने वाले यात्रियों में बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक खासा उत्साह नजर आया।
मेट्रो स्टेशन पर पहुंचने वाले कई लोग सफर के दौरान फोटो और वीडियो बनाते भी दिखाई दिए। लोगों के लिए शहर में मेट्रो का संचालन आधुनिक इंदौर की नई पहचान के तौर पर देखा जा रहा है।
उद्घाटन के अगले दिन आम यात्रियों के लिए शुरू हुई मेट्रो
इंदौरवासियों का लंबे समय से देखा जा रहा मेट्रो का सपना शनिवार को पूरा हुआ। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने शनिवार को इंदौर मेट्रो का उद्घाटन कर इसे शहर को समर्पित किया था।
उद्घाटन के अगले दिन यानी रविवार से मेट्रो सेवा आम यात्रियों के लिए शुरू कर दी गई। पहले ही दिन बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने से साफ है कि इंदौरवासियों में मेट्रो को लेकर खासा उत्साह है।
मेट्रो के शुरू होने से शहर के लोगों को आने वाले दिनों में तेज, आधुनिक और सुविधाजनक सार्वजनिक परिवहन का नया विकल्प मिलने की उम्मीद है।
संबंधित समाचार

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार

इस जुनूनी युवा का वायरल वीडियो इस देश पहुंचा:इस हस्ती ने दिया जॉब ऑफर

तीन महीने से फरार था ड्रग्स सप्लायर:क्राइम ब्रांच ने गब्बर को धर दबोचा

मुरैना का भैंसोरा तालाब फूटा:सोन-कुंवारी नदियां उफनीं

पूरे मानसून रहें सावधान:मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव

MP में सरकारी स्कूलों की बदलेगी तस्वीर:मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; अधिकारियों को दिया इतने प्रतिशत रिजल्ट का टारगेट

बाबा की सवारी को लेकर ट्रैफिक प्लान:इतनी बजे से बंद हो जाएंगी ये सड़कें, इतने लाख श्रद्धालुओं के आने का अनुमान

गोगा नवमी के जुलूस में 200 संदिग्धों की जांच:6 चाकूबाजों और 9 चिलमबाजों को पुलिस ने दबोचा

3 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी:मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

नशे के खिलाफ उतरी एनसीबी की टीम युवाओं को ड्रग्स के खतरों से किया आगाह

शिकायत आने पर तुरंत एक्शन:खराब ट्रक से जाम तक संभाला ट्रैफिक; अवैध पार्किंग पर चली क्रेन

झपट्टा मारकर ट्रेन के आउटर पर चेन लूटने वाला धराया:250 कैमरों ने आरोपी को पहुंचाया सलाखों के पीछे

देखिए वीडियो:राजसी सवारी से पहले इनको मिली जान से मारने की धमकी; इंस्टाग्राम कमेंट से मचा हड़कंप, यहां से आरोपी गिरफ्तार

कल तक रिमांड पर इंदौर खरगोन, बड़वानी के तस्कर:राजस्थान कनेक्शन खंगालने के लिए पांचों आरोपियों से पूछताछ

जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा:यहां से होती थी सप्लाई; नकली रैपर-ढक्कन से तैयार होता था माल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!