झपट्टा मारकर ट्रेन के आउटर पर चेन लूटने वाला धराया: 250 कैमरों ने आरोपी को पहुंचाया सलाखों के पीछे
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
रेलवे स्टेशन के आउटर पर ट्रेन रुकते ही यात्री के गले से सोने की चेन झपटकर भागे बदमाश को जीआरपी ने आखिरकार दबोच लिया। वारदात के बाद आरोपी पुलिस को चकमा देकर घूम रहा था, लेकिन ढाई सौ से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के बाद लुटेरे की पहचान करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
टीआई रश्मि पाटीदार के अनुसार 27 अगस्त को दुर्ग, छत्तीसगढ़ निवासी रंजीत ट्रेन नंबर 12924 नागपुर-डॉ. आंबेडकर नगर एक्सप्रेस से सफर कर रहे थे। इंदौर आउटर पर ट्रेन रुकने के दौरान वे रेलवे स्टेशन की तरफ पटरी किनारे जा रहे थे। इसी दौरान कब्रिस्तान के पास आरोपी ने मौका पाकर उनके गले पर झपट्टा मारा और सोने की चेन खींचकर फरार हो गया।
रंजीत की शिकायत पर जीआरपी थाने में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गई। वारदात के बाद जीआरपी ने आरोपी तक पहुंचने के लिए रेलवे स्टेशन और आउटर क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू किया। टीम ने करीब 250 से अधिक कैमरों की रिकॉर्डिंग देखी।
संदिग्ध की गतिविधियों और आने-जाने के रास्तों को जोड़ते हुए पुलिस आखिरकार आरोपी तक पहुंच गई। पुलिस ने प्रिंस शर्मा उर्फ कुल्ला (20) को गिरफ्तार किया। आरोपी मूल रूप से जबलपुर का रहने वाला है और वर्तमान में इंदौर के राऊजी बाजार थाना क्षेत्र में शनि मंदिर के पीछे रह रहा था।
एक वारदात का खुलासा हुआ तो पुरानी चोरी भी उगल दी
पूछताछ में आरोपी ने जनवरी 2025 में अवंतिका एक्सप्रेस से ओप्पो मोबाइल चोरी करने की वारदात भी कबूल की। पुलिस ने उसके कब्जे से 4.50 लाख रुपए कीमत की सोने की चेन और 18 हजार रुपए का ओप्पो मोबाइल बरामद कर लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने नशे और अन्य खर्चों की पूर्ति के लिए ट्रेनों तथा रेलवे के आउटर क्षेत्रों को निशाना बनाना बताया है। पुलिस अब आरोपी से अन्य वारदातों के संबंध में भी पूछताछ कर रही है।
संबंधित समाचार

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार

इस जुनूनी युवा का वायरल वीडियो इस देश पहुंचा:इस हस्ती ने दिया जॉब ऑफर

तीन महीने से फरार था ड्रग्स सप्लायर:क्राइम ब्रांच ने गब्बर को धर दबोचा

मुरैना का भैंसोरा तालाब फूटा:सोन-कुंवारी नदियां उफनीं

पूरे मानसून रहें सावधान:मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव

MP में सरकारी स्कूलों की बदलेगी तस्वीर:मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; अधिकारियों को दिया इतने प्रतिशत रिजल्ट का टारगेट

बाबा की सवारी को लेकर ट्रैफिक प्लान:इतनी बजे से बंद हो जाएंगी ये सड़कें, इतने लाख श्रद्धालुओं के आने का अनुमान

गोगा नवमी के जुलूस में 200 संदिग्धों की जांच:6 चाकूबाजों और 9 चिलमबाजों को पुलिस ने दबोचा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!