कार्यक्रम में 30 साल तक के युवाओं को ही एंट्री: छात्रों के रजिस्ट्रेशन में जुटी पार्टी; कॉलेज-स्कूल और कोचिंग तक पहुंचेंगे कार्यकर्ता
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम 19 सितंबर को इंदौर में प्रस्तावित है। कार्यक्रम को पूरी तरह युवाओं और छात्रों पर केंद्रित रखा गया है।
कांग्रेस ने स्पष्ट किया है कि आयोजन में 30 वर्ष तक की उम्र के युवाओं को ही प्रवेश दिया जाएगा। अधिक उम्र के लोगों का रजिस्ट्रेशन नहीं किया जाएगा।
कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर शनिवार को कांग्रेस नेताओं की बैठक हुई। इसमें एनएसयूआई और युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों को युवाओं को कार्यक्रम से जोड़ने और उनका रजिस्ट्रेशन कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई। कार्यकर्ताओं से कहा गया है कि वे 30 वर्ष तक की आयु वाले युवाओं और छात्रों से ही संपर्क करें।
32 जोन में बांटा इंदौर
युवाओं को कार्यक्रम से जोड़ने के लिए इंदौर को 32 जोन में बांटा गया है। इनमें 19 जोन शहरी क्षेत्र और 13 जोन ग्रामीण क्षेत्र में बनाए गए हैं। प्रत्येक जोन की जिम्मेदारी युवा कांग्रेस और एनएसयूआई के पदाधिकारियों को दी गई है।
कार्यकर्ता कॉलेज, हायर सेकेंडरी स्कूल, हॉस्टल और कोचिंग संस्थानों में संपर्क कर युवाओं का रजिस्ट्रेशन कराएंगे। इसके अलावा वार्ड और ब्लॉक स्तर के कांग्रेस पदाधिकारियों को भी घर-घर संपर्क करने के निर्देश दिए गए हैं।
कांग्रेस नेताओं के मुताबिक, प्रत्येक पदाधिकारी को रजिस्ट्रेशन का लक्ष्य भी दिया गया है। शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने कहा कि यह आयोजन युवाओं के लिए है और कार्यकर्ताओं को 30 वर्ष की आयु सीमा का ध्यान रखते हुए ही रजिस्ट्रेशन करने के निर्देश दिए गए हैं।
‘यह छात्र संवाद है, बुजुर्ग संवाद नहीं’
पूर्व मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सज्जन सिंह वर्मा ने भी कहा कि कार्यक्रम छात्रों और युवाओं के लिए है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी शिक्षा और रोजगार जैसे मुद्दों पर युवाओं से संवाद करने आ रहे हैं, इसलिए आयोजन में प्रवेश भी युवाओं और छात्रों को ही दिया जाएगा।
वर्मा ने तंज कसते हुए कहा कि कुछ लोग कैलाश विजयवर्गीय को न्योता देने के बारे में पूछ रहे हैं। यदि यह ‘बुजुर्गों की गूंज’ होती तो वे उन्हें आमंत्रित करने जरूर जाते।
कांग्रेस का दावा- 35 हजार से ज्यादा रजिस्ट्रेशन
कांग्रेस की ओर से कार्यक्रम में शामिल होने वाले छात्रों के लिए क्यूआर कोड जारी कर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया जा रहा है।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष विपिन वानखेड़े ने दावा किया कि शुक्रवार रात तक 35 हजार से ज्यादा छात्रों का रजिस्ट्रेशन हो चुका था। उन्होंने आने वाले दिनों में यह आंकड़ा 50 हजार के पार पहुंचने की उम्मीद जताई।
वानखेड़े के मुताबिक, बड़ी संख्या में छात्र रजिस्ट्रेशन कर रहे हैं और इसी वजह से रजिस्ट्रेशन वेबसाइट कई बार क्रैश भी हुई। एनएसयूआई और युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता लगातार छात्रों से संपर्क कर उन्हें कार्यक्रम से जुड़ने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।
पहले नेहरू स्टेडियम, अब रीजनल पार्क के सामने मैदान की तैयारी
राहुल गांधी का कार्यक्रम पहले 12 सितंबर को नेहरू स्टेडियम में प्रस्तावित था, लेकिन अनुमति नहीं मिलने के कारण कार्यक्रम की तारीख और स्थल में बदलाव करना पड़ा। अब 19 सितंबर को रीजनल पार्क के सामने मैदान में कार्यक्रम कराने की तैयारी है।
हालांकि, कांग्रेस को इस मैदान के लिए भी अभी तक अंतिम अनुमति नहीं मिली है। पार्टी की ओर से आईडीए और जिला प्रशासन से अनुमति मांगी गई है।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष विपिन वानखेड़े ने कहा कि कांग्रेस कार्यक्रम की तैयारियां कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रशासन और सरकार का सहयोग मिला तो कार्यक्रम मैदान में होगा, लेकिन अनुमति नहीं मिलने की स्थिति में कांग्रेस सड़क पर कार्यक्रम करने से भी पीछे नहीं हटेगी।
राहुल गांधी युवाओं से शिक्षा और रोजगार पर करेंगे संवाद
कांग्रेस नेताओं के मुताबिक, ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं और छात्रों से सीधे संवाद करना है। कार्यक्रम में शिक्षा, रोजगार और छात्रों से जुड़े मुद्दों पर राहुल गांधी अपनी बात रखेंगे और युवाओं से संवाद करेंगे।
कांग्रेस का दावा है कि देश के अन्य शहरों में हुए ऐसे आयोजनों में भी युवाओं की भागीदारी रही है। इंदौर में होने वाले कार्यक्रम को लेकर पार्टी संगठन स्तर पर तैयारियों को तेज कर दिया गया है।
संबंधित समाचार

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार

इस जुनूनी युवा का वायरल वीडियो इस देश पहुंचा:इस हस्ती ने दिया जॉब ऑफर

तीन महीने से फरार था ड्रग्स सप्लायर:क्राइम ब्रांच ने गब्बर को धर दबोचा

मुरैना का भैंसोरा तालाब फूटा:सोन-कुंवारी नदियां उफनीं

पूरे मानसून रहें सावधान:मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव

MP में सरकारी स्कूलों की बदलेगी तस्वीर:मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; अधिकारियों को दिया इतने प्रतिशत रिजल्ट का टारगेट

बाबा की सवारी को लेकर ट्रैफिक प्लान:इतनी बजे से बंद हो जाएंगी ये सड़कें, इतने लाख श्रद्धालुओं के आने का अनुमान

गोगा नवमी के जुलूस में 200 संदिग्धों की जांच:6 चाकूबाजों और 9 चिलमबाजों को पुलिस ने दबोचा

3 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी:मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

नशे के खिलाफ उतरी एनसीबी की टीम युवाओं को ड्रग्स के खतरों से किया आगाह

शिकायत आने पर तुरंत एक्शन:खराब ट्रक से जाम तक संभाला ट्रैफिक; अवैध पार्किंग पर चली क्रेन

झपट्टा मारकर ट्रेन के आउटर पर चेन लूटने वाला धराया:250 कैमरों ने आरोपी को पहुंचाया सलाखों के पीछे
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!