खबर
Top News

जहरीली शराब से मौतों के बाद सरकार का एक्शन: डिप्टी सीएम ने संभाली कमान; 7 दुकानें की सील, मुख्यमंत्री ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

06 सितंबर 2026, 1:03 pm
शेयर करें:
जहरीली शराब से मौतों के बाद सरकार का एक्शन

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
सागर जिले के बंडा-शाहगढ़ क्षेत्र में जहरीली शराब के सेवन से हुई मौतों के बाद प्रदेश सरकार और प्रशासन हरकत में आ गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटना को बेहद दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए प्रभारी मंत्री एवं अधिकारियों को तत्काल जांच के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने स्पष्ट किया है कि मामले में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

डिप्टी सीएम ने संभाली कमान
वहीं, उप-मुख्यमंत्री एवं आबकारी मंत्री जगदीश देवड़ा ने मामले की कमान संभालते हुए अधिकारियों से सीधे जानकारी ली है। उन्होंने प्रभावित इलाकों में जांच के साथ राहत और उपचार की व्यवस्थाएं तत्काल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

नौराज और गूगरा खुर्द में पहुंचा प्रशासन
बंडा ब्लॉक के ग्राम नौराज और गूगरा खुर्द में घटना के बाद सागर संभाग के कमिश्नर, आईजी, कलेक्टर और एसपी सहित वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर स्थिति की जानकारी ली। साथ ही अस्पताल में भर्ती मरीजों के उपचार और उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं का जायजा लिया गया।

7 शराब दुकानें एहतियातन सील
प्रशासन ने अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। प्रथम दृष्टया एहतियात के तौर पर क्षेत्र की 7 शराब दुकानों को सील कर दिया गया है। संबंधित शराब के सैंपल लेने के भी निर्देश दिए गए हैं, ताकि जांच के जरिए घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।

डिप्टी सीएम बोले- दोषी कोई भी हो, बख्शेंगे नहीं
उप-मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा कि बंडा क्षेत्र में जहरीली शराब के सेवन से कुछ लोगों की मौत हुई है, जबकि कुछ लोग उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती हैं। उन्होंने कहा कि उनकी पुलिस अधीक्षक और संबंधित अधिकारियों से चर्चा हुई है।

घटना की जांच में जो भी दोषी सामने आएगा, उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

सरकार की नजर में जांच से लेकर इलाज तक की व्यवस्था
मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद प्रशासन का फोकस तीन स्तरों पर है घटना की जांच, दोषियों पर कार्रवाई और प्रभावित लोगों को तत्काल उपचार। वरिष्ठ अधिकारी मौके पर रहकर व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहे हैं।

सरकार की योजनाओं से जुड़े पहलू भी खंगाले जाएंगे
प्रशासनिक स्तर पर प्रभावित परिवारों की स्थिति का भी आकलन किया जा रहा है। जरूरत के अनुसार पात्र परिवारों को मध्यप्रदेश सरकार की सामाजिक सुरक्षा, स्वास्थ्य उपचार, खाद्य सुरक्षा और आर्थिक सहायता से जुड़ी योजनाओं का लाभ दिलाने की दिशा में भी कार्रवाई की जा सकती है।

लोगों से प्रशासन की अपील
प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि जिन लोगों ने हाल में शराब का सेवन किया है और उन्हें उल्टी, सिरदर्द, बुखार या अन्य असामान्य लक्षण महसूस हो रहे हैं, वे किसी भी तरह की लापरवाही न बरतें और तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र या अस्पताल पहुंचकर जांच कराएं।

फिलहाल प्रशासन की जांच जारी है और सैंपल रिपोर्ट तथा विस्तृत जांच के बाद ही घटना की पूरी तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी।

संबंधित समाचार

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम
Top News

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

4 minutes ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

10 minutes ago
राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’: रागिनी नायक
Top News

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

21 minutes ago
इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान
Top News

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

28 minutes ago
तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला
Top News

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

30 minutes ago
14 साल के बेटे से दुष्कर्म
Top News

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

31 minutes ago
10 साल बाद टूटी चुप्पी
Indore

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

34 minutes ago
चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी
Top News

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार

42 minutes ago
इस जुनूनी युवा का वायरल वीडियो इस देश पहुंचा
Top News

इस जुनूनी युवा का वायरल वीडियो इस देश पहुंचा:इस हस्ती ने दिया जॉब ऑफर

43 minutes ago
तीन महीने से फरार था ड्रग्स सप्लायर
Top News

तीन महीने से फरार था ड्रग्स सप्लायर:क्राइम ब्रांच ने गब्बर को धर दबोचा

about 1 hour ago
मुरैना का भैंसोरा तालाब फूटा
Top News

मुरैना का भैंसोरा तालाब फूटा:सोन-कुंवारी नदियां उफनीं

about 1 hour ago
पूरे मानसून रहें सावधान
Top News

पूरे मानसून रहें सावधान:मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव

about 1 hour ago
MP में सरकारी स्कूलों की बदलेगी तस्वीर
Top News

MP में सरकारी स्कूलों की बदलेगी तस्वीर:मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; अधिकारियों को दिया इतने प्रतिशत रिजल्ट का टारगेट

about 1 hour ago
बाबा की सवारी को लेकर ट्रैफिक प्लान
Top News

बाबा की सवारी को लेकर ट्रैफिक प्लान:इतनी बजे से बंद हो जाएंगी ये सड़कें, इतने लाख श्रद्धालुओं के आने का अनुमान

about 1 hour ago
गोगा नवमी के जुलूस में 200 संदिग्धों की जांच
Top News

गोगा नवमी के जुलूस में 200 संदिग्धों की जांच:6 चाकूबाजों और 9 चिलमबाजों को पुलिस ने दबोचा

about 1 hour ago
3 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी
Top News

3 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी:मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

about 1 hour ago
नशे के खिलाफ उतरी एनसीबी की टीम युवाओं को ड्रग्स के खतरों से किया आगाह
Top News

नशे के खिलाफ उतरी एनसीबी की टीम युवाओं को ड्रग्स के खतरों से किया आगाह

about 1 hour ago
शिकायत आने पर तुरंत एक्शन
Top News

शिकायत आने पर तुरंत एक्शन:खराब ट्रक से जाम तक संभाला ट्रैफिक; अवैध पार्किंग पर चली क्रेन

about 1 hour ago
झपट्टा मारकर ट्रेन के आउटर पर चेन लूटने वाला धराया
Top News

झपट्टा मारकर ट्रेन के आउटर पर चेन लूटने वाला धराया:250 कैमरों ने आरोपी को पहुंचाया सलाखों के पीछे

about 2 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:राजसी सवारी से पहले इनको मिली जान से मारने की धमकी; इंस्टाग्राम कमेंट से मचा हड़कंप, यहां से आरोपी गिरफ्तार

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!