खबर
Top News

स्वच्छता के बाद स्वच्छ हवा में भी जलवा: देश के टॉप-3 शहरों में जगह; दिल्ली में होगा सम्मान

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

06 सितंबर 2026, 1:00 pm
शेयर करें:
स्वच्छता के बाद स्वच्छ हवा में भी जलवा

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
स्वच्छता के क्षेत्र में देशभर में पहचान बना चुका इंदौर अब स्वच्छ हवा के मामले में भी बड़ी उपलब्धि हासिल करने की ओर है। स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 के परिणामों में इंदौर के देश के टॉप-3 शहरों में शामिल होने की जानकारी सामने आई है।

सूत्रों के मुताबिक, इंदौर ने सर्वेक्षण में दूसरा स्थान हासिल किया है। हालांकि, अंतिम और आधिकारिक रैंकिंग की घोषणा 7 सितंबर को नई दिल्ली में आयोजित समारोह में की जाएगी।

नई दिल्ली स्थित इंदिरा पर्यावरण भवन के गंगा ऑडिटोरियम में स्वच्छ वायु दिवस समारोह आयोजित होगा। इसी कार्यक्रम में शहरों की रैंकिंग की आधिकारिक घोषणा के साथ इंदौर को राष्ट्रीय स्वच्छ वायु सराहना पुरस्कार से सम्मानित किए जाने की जानकारी है।

दिल्ली में होगा इंदौर का सम्मान
समारोह में शामिल होने के लिए इंदौर के महापौर और नगर निगम आयुक्त को आमंत्रित किया गया है। निगम के वरिष्ठ अधिकारियों तक भी पुरस्कार से संबंधित जानकारी पहुंच चुकी है।

केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव समारोह में सर्वेक्षण के परिणामों की औपचारिक घोषणा करेंगे। इसके बाद ही इंदौर की अंतिम रैंकिंग और अन्य शहरों की स्थिति पूरी तरह स्पष्ट होगी।

धूल नियंत्रण से लेकर ई-वाहनों तक पर फोकस
नगर निगम के मुताबिक, शहर में वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए कई स्तरों पर लगातार काम किया गया है। इनमें सड़क की धूल कम करना, निर्माण एवं तोड़फोड़ से निकलने वाले मलबे का वैज्ञानिक निपटान, हरित क्षेत्र बढ़ाना और सार्वजनिक परिवहन में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देना प्रमुख प्रयास रहे हैं।

धूल नियंत्रण के लिए प्रमुख सड़कों की सफाई में आधुनिक स्वीपिंग मशीनों का इस्तेमाल बढ़ाया गया। इसके अलावा शहर के अलग-अलग हिस्सों में ग्रीन बेल्ट विकसित कर हरियाली बढ़ाने पर भी जोर दिया गया।

निर्माण मलबे के पुन: उपयोग पर जोर
शहर में निर्माण और तोड़फोड़ से निकलने वाले मलबे के वैज्ञानिक तरीके से निपटान के साथ उसके अधिकतम हिस्से को दोबारा उपयोग और रीसाइकिल करने के प्रयास किए गए।

सार्वजनिक परिवहन को पर्यावरण के अनुकूल बनाने के लिए इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने की दिशा में भी काम किया गया। निगम का दावा है कि इन प्रयासों का असर शहर की वायु गुणवत्ता में सुधार के रूप में देखने को मिला है।

7 सितंबर को साफ होगी रैंकिंग की तस्वीर
फिलहाल इंदौर के दूसरे स्थान पर रहने की जानकारी सूत्रों के हवाले से सामने आई है। आधिकारिक रैंकिंग अभी जारी नहीं हुई है। ऐसे में 7 सितंबर को नई दिल्ली में होने वाले स्वच्छ वायु दिवस समारोह के बाद ही इंदौर की अंतिम रैंक और पुरस्कार की आधिकारिक पुष्टि होगी।

स्वच्छता के बाद यदि स्वच्छ वायु के मामले में भी इंदौर टॉप-3 में जगह बनाता है, तो यह शहर के पर्यावरण प्रबंधन और प्रदूषण नियंत्रण के प्रयासों के लिए एक और बड़ी उपलब्धि होगी।

संबंधित समाचार

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन
Top News

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

12 minutes ago
MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम
Top News

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

18 minutes ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

23 minutes ago
राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’: रागिनी नायक
Top News

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

34 minutes ago
इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान
Top News

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

41 minutes ago
तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला
Top News

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

43 minutes ago
14 साल के बेटे से दुष्कर्म
Top News

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

44 minutes ago
10 साल बाद टूटी चुप्पी
Indore

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

about 1 hour ago
चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी
Top News

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार

about 1 hour ago
इस जुनूनी युवा का वायरल वीडियो इस देश पहुंचा
Top News

इस जुनूनी युवा का वायरल वीडियो इस देश पहुंचा:इस हस्ती ने दिया जॉब ऑफर

about 1 hour ago
तीन महीने से फरार था ड्रग्स सप्लायर
Top News

तीन महीने से फरार था ड्रग्स सप्लायर:क्राइम ब्रांच ने गब्बर को धर दबोचा

about 1 hour ago
मुरैना का भैंसोरा तालाब फूटा
Top News

मुरैना का भैंसोरा तालाब फूटा:सोन-कुंवारी नदियां उफनीं

about 1 hour ago
पूरे मानसून रहें सावधान
Top News

पूरे मानसून रहें सावधान:मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव

about 1 hour ago
MP में सरकारी स्कूलों की बदलेगी तस्वीर
Top News

MP में सरकारी स्कूलों की बदलेगी तस्वीर:मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; अधिकारियों को दिया इतने प्रतिशत रिजल्ट का टारगेट

about 1 hour ago
बाबा की सवारी को लेकर ट्रैफिक प्लान
Top News

बाबा की सवारी को लेकर ट्रैफिक प्लान:इतनी बजे से बंद हो जाएंगी ये सड़कें, इतने लाख श्रद्धालुओं के आने का अनुमान

about 1 hour ago
गोगा नवमी के जुलूस में 200 संदिग्धों की जांच
Top News

गोगा नवमी के जुलूस में 200 संदिग्धों की जांच:6 चाकूबाजों और 9 चिलमबाजों को पुलिस ने दबोचा

about 1 hour ago
3 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी
Top News

3 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी:मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

about 1 hour ago
नशे के खिलाफ उतरी एनसीबी की टीम युवाओं को ड्रग्स के खतरों से किया आगाह
Top News

नशे के खिलाफ उतरी एनसीबी की टीम युवाओं को ड्रग्स के खतरों से किया आगाह

about 2 hours ago
शिकायत आने पर तुरंत एक्शन
Top News

शिकायत आने पर तुरंत एक्शन:खराब ट्रक से जाम तक संभाला ट्रैफिक; अवैध पार्किंग पर चली क्रेन

about 2 hours ago
झपट्टा मारकर ट्रेन के आउटर पर चेन लूटने वाला धराया
Top News

झपट्टा मारकर ट्रेन के आउटर पर चेन लूटने वाला धराया:250 कैमरों ने आरोपी को पहुंचाया सलाखों के पीछे

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!