खबर
Top News

जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा: यहां से होती थी सप्लाई; नकली रैपर-ढक्कन से तैयार होता था माल

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

06 सितंबर 2026, 2:05 pm
शेयर करें:
जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
सागर जिले के बंडा क्षेत्र में कथित जहरीली शराब से हुई मौतों की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, अवैध शराब के बड़े नेटवर्क की परतें खुलती जा रही हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले से सटे सागर के सीमावर्ती गांवों में नकली शराब सप्लाई करने वाला गिरोह सक्रिय था।

नकली रैपर और ढक्कन से तैयार होती थी शराब
आरोप है कि गिरोह ललितपुर में नकली शराब तैयार कर उसे कम कीमत पर सागर के ग्रामीण इलाकों में खपाता था। जांच में सामने आया कि नकली शराब को बाजार में असली दिखाने के लिए उस पर नकली रैपर, ढक्कन और QR कोड तक लगाए जाते थे।

पूछताछ में हुआ बड़ा खुलासा
इसके बाद शराब की बोतलों को इस तरह तैयार किया जाता था कि पहली नजर में उन्हें असली समझना आसान हो। ललितपुर पुलिस द्वारा पूर्व में पकड़े गए एक अवैध शराब गिरोह से पूछताछ में भी सागर के बंडा क्षेत्र सहित अन्य इलाकों में नकली शराब सप्लाई किए जाने की जानकारी सामने आने की बात कही जा रही है।

ये आरोपी थे सप्लाई से जुड़े
पुलिस पूछताछ में सामने आया की ललितपुर निवासी रवि लखेरा, उसकी पत्नी शिवानी लखेरा, चंद्रेश लोधी और मोना राजा समेत कुछ लोग नकली शराब तैयार करने और उसकी सप्लाई से जुड़े थे। हालांकि इस नेटवर्क में आरोपियों की वास्तविक भूमिका जांच और कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगी।

सागर के इन गांवों तक पहुंचता था नकली शराब का माल
प्रारंभिक जांच में नकली शराब की सप्लाई बांदरी, बढ़ोदिया, गूगरा खुर्द, नौराज, बैराज सहित सागर के सीमावर्ती इलाकों तक पहुंचने की बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि ललितपुर में तैयार शराब को पैकिंग के बाद अलग-अलग माध्यमों से मध्यप्रदेश की सीमा में लाया जाता था। इसके बाद ग्रामीण इलाकों में इसे खपाया जाता था।

पुलिस कर रही नेटवर्क की जांच
जहरीली शराब से मौतों के बाद अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि ललितपुर से सागर तक फैला यह नेटवर्क आखिर कितना बड़ा था? पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि शराब की खेप सागर तक कौन पहुंचाता था, स्थानीय स्तर पर किन लोगों की इसमें भूमिका थी और गांवों में इसकी सप्लाई किन माध्यमों से की जाती थी।

जांच एजेंसियां यह भी पता लगाने में जुटी हैं कि नकली शराब बनाने वाले गिरोह और सागर में इसे बेचने या खपाने वालों के बीच संपर्क कैसे स्थापित हुआ।

मौतों के बाद प्रशासन ने बढ़ाई निगरानी
बंडा क्षेत्र में जहरीली शराब की घटना सामने आने के बाद प्रशासन ने भी कार्रवाई तेज कर दी है। शराब दुकानों और संदिग्ध अवैध शराब के ठिकानों की जांच की जा रही है। संदिग्ध शराब के सैंपल लिए जा रहे हैं और पुलिस अवैध कारोबार से जुड़े लोगों की जानकारी जुटा रही है।

अब जांच की दिशा ललितपुर कनेक्शन पर
फिलहाल जांच का एक अहम हिस्सा ललितपुर कनेक्शन बन गया है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि नकली शराब कहां तैयार होती थी, सागर में उसकी सप्लाई कौन-कौन करता था और इस पूरे नेटवर्क में स्थानीय स्तर पर कितने लोग जुड़े हुए थे।

संबंधित समाचार

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त
Top News

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

1 minute ago
अवैध शराब पर पुलिस की दबिश
Top News

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

9 minutes ago
रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार
Top News

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

13 minutes ago
छात्रों के लिए खुशखबरी
Top News

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

19 minutes ago
शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन
Top News

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

40 minutes ago
MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम
Top News

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

about 1 hour ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

about 1 hour ago
राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’: रागिनी नायक
Top News

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

about 1 hour ago
इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान
Top News

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

about 1 hour ago
तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला
Top News

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

about 1 hour ago
14 साल के बेटे से दुष्कर्म
Top News

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

about 1 hour ago
10 साल बाद टूटी चुप्पी
Indore

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

about 1 hour ago
चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी
Top News

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार

about 1 hour ago
इस जुनूनी युवा का वायरल वीडियो इस देश पहुंचा
Top News

इस जुनूनी युवा का वायरल वीडियो इस देश पहुंचा:इस हस्ती ने दिया जॉब ऑफर

about 1 hour ago
तीन महीने से फरार था ड्रग्स सप्लायर
Top News

तीन महीने से फरार था ड्रग्स सप्लायर:क्राइम ब्रांच ने गब्बर को धर दबोचा

about 1 hour ago
मुरैना का भैंसोरा तालाब फूटा
Top News

मुरैना का भैंसोरा तालाब फूटा:सोन-कुंवारी नदियां उफनीं

about 2 hours ago
पूरे मानसून रहें सावधान
Top News

पूरे मानसून रहें सावधान:मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव

about 2 hours ago
MP में सरकारी स्कूलों की बदलेगी तस्वीर
Top News

MP में सरकारी स्कूलों की बदलेगी तस्वीर:मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; अधिकारियों को दिया इतने प्रतिशत रिजल्ट का टारगेट

about 2 hours ago
बाबा की सवारी को लेकर ट्रैफिक प्लान
Top News

बाबा की सवारी को लेकर ट्रैफिक प्लान:इतनी बजे से बंद हो जाएंगी ये सड़कें, इतने लाख श्रद्धालुओं के आने का अनुमान

about 2 hours ago
गोगा नवमी के जुलूस में 200 संदिग्धों की जांच
Top News

गोगा नवमी के जुलूस में 200 संदिग्धों की जांच:6 चाकूबाजों और 9 चिलमबाजों को पुलिस ने दबोचा

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!