देखिए वीडियो: राजसी सवारी से पहले इनको मिली जान से मारने की धमकी; इंस्टाग्राम कमेंट से मचा हड़कंप, यहां से आरोपी गिरफ्तार
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
श्री पंचदशनाम जूना अखाड़े के राष्ट्रीय अध्यक्ष व तराना स्थित ऐतिहासिक तिलभांडेश्वर (तिलकेश्वर) महादेव मंदिर के महंत मोहन भारती महाराज को सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है।
इंस्टाग्राम पर पोस्ट की गई एक रील पर आपत्तिजनक कमेंट करते हुए धमकी दी गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए तराना थाना पुलिस ने साइबर सेल की मदद से आरोपी को बैतूल से गिरफ्तार किया है।
यह मामला भगवान तिलकेश्वर महादेव की 7 सितंबर को प्रस्तावित अंतिम राजसी सवारी से पहले सामने आया है। धमकी के बाद पुलिस ने सवारी को लेकर सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी है।
राजसी सवारी की रील पर आया धमकी भरा कमेंट
जानकारी के मुताबिक, महंत मोहन भारती ने राजसी सवारी की तैयारियों और आयोजन से संबंधित एक रील और फोटो ‘तिलकेश्वर महादेव ऑफिस’ नाम के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट की थी।
इसी पोस्ट पर ‘akram_1414’ नाम की आईडी से आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करते हुए धमकी दी गई। कमेंट में पिछली राजसी सवारी के दौरान मस्जिद के सामने गाने बजाए जाने का जिक्र करते हुए इस बार ऐसा नहीं करने की चेतावनी दी गई थी। साथ ही 7 सितंबर की सवारी के दौरान गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई।
पहले भी मिल चुकी हैं धमकियां
पुलिस के मुताबिक, महंत मोहन भारती को इससे पहले भी धमकी मिलने की शिकायतें सामने आ चुकी हैं। दिसंबर 2025 में उन्हें एक अज्ञात वॉट्सऐप नंबर से धमकी भरा संदेश मिला था।
इसके अलावा मंदिर की दानपेटी से भी धमकी भरा पत्र मिलने की बात सामने आई थी। इन मामलों को लेकर महंत ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और साइबर सेल से सुरक्षा की मांग की थी।
साइबर सेल ने ट्रेस की आरोपी की लोकेशन
राजसी सवारी से पहले सोशल मीडिया पर मिली धमकी के बाद तराना थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की। पुलिस ने अपराध क्रमांक 555/2026 के तहत बीएनएस की संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज किया।
साइबर सेल की तकनीकी जांच में संदिग्ध की लोकेशन बैतूल में मिली। इसके बाद तराना पुलिस ने बैतूल पुलिस के साथ समन्वय कर कार्रवाई की और आरोपी सैयद अकरम को गिरफ्तार कर लिया।
राजसी सवारी को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
7 सितंबर को प्रस्तावित भगवान तिलकेश्वर महादेव की अंतिम राजसी सवारी को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आयोजन के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा।
पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर धमकी देने के पीछे की वजह और उसके किसी अन्य व्यक्ति या संगठन से संबंध होने की जानकारी जुटा रही है।
संबंधित समाचार

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार

इस जुनूनी युवा का वायरल वीडियो इस देश पहुंचा:इस हस्ती ने दिया जॉब ऑफर

तीन महीने से फरार था ड्रग्स सप्लायर:क्राइम ब्रांच ने गब्बर को धर दबोचा

मुरैना का भैंसोरा तालाब फूटा:सोन-कुंवारी नदियां उफनीं

पूरे मानसून रहें सावधान:मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव

MP में सरकारी स्कूलों की बदलेगी तस्वीर:मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; अधिकारियों को दिया इतने प्रतिशत रिजल्ट का टारगेट

बाबा की सवारी को लेकर ट्रैफिक प्लान:इतनी बजे से बंद हो जाएंगी ये सड़कें, इतने लाख श्रद्धालुओं के आने का अनुमान

गोगा नवमी के जुलूस में 200 संदिग्धों की जांच:6 चाकूबाजों और 9 चिलमबाजों को पुलिस ने दबोचा

3 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी:मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

नशे के खिलाफ उतरी एनसीबी की टीम युवाओं को ड्रग्स के खतरों से किया आगाह

शिकायत आने पर तुरंत एक्शन:खराब ट्रक से जाम तक संभाला ट्रैफिक; अवैध पार्किंग पर चली क्रेन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!