खुदाई के दौरान जमींदोज हुआ 14वीं शताब्दी का द्वार: संरक्षण के दावों पर उठे सवाल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
श्री महाकालेश्वर मंदिर के उत्तर में स्थित 14वीं शताब्दी का ऐतिहासिक महाकाल द्वार निर्माण कार्य के दौरान जमींदोज हो गया।
आरोप है कि निर्माण के लिए की गई गहरी खुदाई और सुरक्षा उपायों की कमी के कारण सदियों पुरानी ऐतिहासिक संरचना को नुकसान पहुंचा। घटना के बाद विरासत संरक्षण और निर्माण एजेंसियों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं।
खास बात यह है कि इस ऐतिहासिक धरोहर के संरक्षण और विकास के नाम पर कुछ वर्ष पहले ही स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत दो करोड़ रुपये से अधिक की राशि खर्च किए जाने की बात सामने आई थी। इसके बावजूद निर्माण कार्य के दौरान इसकी सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए जाने के आरोप लग रहे हैं।
महाकाल द्वार से सटकर की गई गहरी खुदाई
जानकारी के मुताबिक, पर्यटन विभाग के ‘सम्राट विक्रमादित्य हेरिटेज होटल’ के समीप पुराने थाना भवन को तोड़कर करीब 77 मीटर लंबा और 3.74 मीटर चौड़ा मार्ग बनाया जा रहा था।
निर्माण कार्य के दौरान ऐतिहासिक महाकाल द्वार के बेहद करीब भारी मशीनों से गहरी खुदाई की गई। स्थानीय स्तर पर आरोप है कि खुदाई शुरू करने से पहले ऐतिहासिक संरचना की सुरक्षा को लेकर पर्याप्त एहतियाती कदम नहीं उठाए गए।
न रिटेनिंग वॉल बनाई, न दिया गया पर्याप्त सपोर्ट
निर्माण के दौरान मिट्टी की कटाई के बाद उसे थामने के लिए रिटेनिंग वॉल या अन्य सपोर्टिंग स्ट्रक्चर नहीं बनाए जाने के सवाल उठ रहे हैं।
ऐतिहासिक ढांचे की मजबूती और नींव पर खुदाई के संभावित प्रभाव का तकनीकी आकलन किए जाने को लेकर भी सवाल खड़े हुए हैं।
बताया जा रहा है कि बारिश के बाद मिट्टी में नमी और कटाव बढ़ा, जिसके चलते ऐतिहासिक संरचना का हिस्सा अचानक ढह गया।
सदियों पुराने बेसाल्ट पत्थर और ईंटों से बने इस ढांचे के जमींदोज होने से विरासत संरक्षण को लेकर गंभीर चिंता पैदा हो गई है।
संरक्षण पर खर्च के बावजूद धरोहर की सुरक्षा पर सवाल
महाकाल द्वार उज्जैन की ऐतिहासिक विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है। ऐसे में इसके आसपास किसी भी तरह का निर्माण या खुदाई शुरू करने से पहले सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए जाने की जरूरत थी।
अब सवाल यह उठ रहा है कि जब इस धरोहर के संरक्षण पर पहले ही करोड़ों रुपये खर्च किए जा चुके हैं, तो निर्माण कार्य के दौरान इसकी संरचनात्मक सुरक्षा का ध्यान क्यों नहीं रखा गया। मामले में जिम्मेदारी तय करने और निर्माण कार्य में अपनाई गई प्रक्रिया की जांच की मांग भी उठ रही है।
जांच के बाद सामने आएगी लापरवाही की असली तस्वीर
महाकाल द्वार के जमींदोज होने की घटना के बाद निर्माण कार्य, खुदाई की अनुमति, तकनीकी निरीक्षण और ऐतिहासिक संरचना की सुरक्षा से जुड़े इंतजामों की जांच जरूरी हो गई है।
जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि धरोहर को नुकसान पहुंचने के पीछे तकनीकी खामी, निर्माण एजेंसी की लापरवाही या अन्य कोई कारण जिम्मेदार था।
संबंधित समाचार

वीडियो देखिये, कन्या भोज के बहाने बच्चियों को बुलाकर मारपीट का आरोप:कपड़े उतारकर पीटने की भी शिकायत; हंगामे के बाद बच्चों को छुड़ाया

दस दिन का अल्टिमेटम या अफसरों की ढिलाई पर पर्दा:जब नियम रोज एंट्री का है; तो अब तक निलंबन क्यों नहीं

वीडियो देखिये, टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के 3 आरोपी मध्य प्रदेश से गुजरे:कोटा से 2 इनोवा में नॉनस्टॉप मुंबई ले गई पुलिस; नेपाल भागने की फिराक में थे

विजयादशमी पर नीले ड्रम वाली मुस्कान और प्रेमी साहिल के साथ कलियुगी शूर्पणखाओं का होगा दहन

सिर्फ पुतले का दहन क्यों:हर साल आश्विन शुक्ल दशमी पूछती है हमारे भीतर का सवाल

वीडियो देखिये, लिव-इन पार्टनर की मौत के मामले में मॉडल श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार:बहन और ड्राइवर भी पकड़े गए; 11 दिन से फरार थी. कारोबारी शिवा शर्मा की चौथी मंजिल से गिरकर हुई थी मौत

नवमी से शुरू हुआ था:आज भी सतत चल रहा महाभंडारा

फिरोज खान... जमीनों के खेल में खिलाड़ी या मोहरा:खुलासा फर्स की पड़ताल में नए नाम रविकांत का खुलासा

नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:एमडी ड्रग्स के साथ आरोपी गिरफ्तार; लाखों का माल और कार जब्त

वीडियो देखिये, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का राहुल गांधी पर तंज:बोले- वे रहस्यमयी नेता; कब क्या करेंगे कोई नहीं जानता

दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत:2 युवकों की मौके पर मौत; 2 गंभीर घायल

वीडियो देखिये, बंगाली संस्कृति के रंग में रंगे नजर आए मंत्री कैलाश विजयवर्गीय:नवरात्रि पर मां दुर्गा की आराधना के बीच धुनुची परंपरा में लिया हिस्सा

त्योहारों से पहले प्रशासन अलर्ट:मिलावटखोरों पर कसेगा शिकंजा; पटाखा दुकानों की भी होगी जांच, कलेक्टर के सख्त निर्देश

दीपावली पर्व के बाद ट्रेन चलाने की तैयारी:धार-सागौर खंड का बारीकी से निरीक्षण

श्रद्धालुओं का लोडिंग वाहन पेड़ से टकराया:सलकनपुर से लौट रहे थे; 20 से ज्यादा घायल

वीडियो देखिये, दशहरे पर रावण पूजन की अनूठी परंपरा:मंदोदरी से जुड़ी मान्यता है वजह; रावण को माना जाता है जमाई राजा, समाजजनों ने की पूजा-अर्चना

पहचान का खुलासा होते ही युवती ने खूब बरसाई चप्पलें:होटल पहुंचने से पहले पकड़ा गया जिहादी अनस

चाकू मारकर नाबालिग की हत्या:चार आरोपी गिरफ्तार; मुख्य आरोपी अब तक फरार

वीडियो देखिये, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लॉन्च किया ‘पुलिस सेतु ऐप’:अब लोकेशन के आधार पर मिलेगी संबंधित थाने और ड्यूटी अधिकारियों की जानकारी; इंदौर पुलिस को मिले 51 दोपहिया वाहन

वीडियो देखिये, कॉलोनी में पेड़ उखाड़ने को लेकर विवाद:पत्रकार ने पूर्व पार्षद और साथियों पर मारपीट के आरोप लगाए; राऊ थाने में शिकायत दर्ज कराने में परेशानी होने का दावा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!