भीषण सड़क हादसा: ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत; शव को गोद में लेकर रोता रहा पति
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
|शहर के तेजाजी नगर थाना क्षेत्र में रविवार सुबह बायपास पर भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार महिला की मौत हो गई। तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से बाइक को टक्कर मार दी, जिससे पति-पत्नी सड़क पर गिर गए।
सिर के ऊपर से गुजर गया ट्रक
इसी दौरान ट्रक का पहिया महिला के सिर के ऊपर से गुजर गया। गंभीर चोट लगने के कारण महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
पीछे से आए ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर
पुलिस के मुताबिक, हादसा बायपास स्थित होमगार्ड मैदान के पास हुआ। 32 वर्षीय रेखा अपने पति मनीराम के साथ बाइक से जा रही थीं। इसी दौरान पीछे से तेज गति से आए ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद दोनों सड़क पर जा गिरे और महिला ट्रक की चपेट में आ गई।
पत्नी का शव गोद में लेकर बैठा रहा पति
हादसे में रेखा का सिर बुरी तरह कुचल गया और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पत्नी को खोने के बाद पति मनीराम सड़क किनारे उनका शव गोद में लेकर काफी देर तक बैठा रहा। वह परिजनों को फोन कर हादसे की जानकारी देता रहा और बदहवास होकर रोता रहा। इस दृश्य ने मौके पर मौजूद लोगों को भी झकझोर दिया।
राहगीरों ने पुलिस को दी सूचना
घटना के दौरान वहां से गुजर रहे राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही तेजाजी नगर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एमवाय अस्पताल भेज दिया।
सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी चालक की पहचान और ट्रक का पता लगाने के लिए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
पुलिस का कहना है कि फुटेज के आधार पर फरार चालक तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।
संबंधित समाचार

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार

इस जुनूनी युवा का वायरल वीडियो इस देश पहुंचा:इस हस्ती ने दिया जॉब ऑफर

तीन महीने से फरार था ड्रग्स सप्लायर:क्राइम ब्रांच ने गब्बर को धर दबोचा

मुरैना का भैंसोरा तालाब फूटा:सोन-कुंवारी नदियां उफनीं

पूरे मानसून रहें सावधान:मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव

MP में सरकारी स्कूलों की बदलेगी तस्वीर:मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; अधिकारियों को दिया इतने प्रतिशत रिजल्ट का टारगेट

बाबा की सवारी को लेकर ट्रैफिक प्लान:इतनी बजे से बंद हो जाएंगी ये सड़कें, इतने लाख श्रद्धालुओं के आने का अनुमान

गोगा नवमी के जुलूस में 200 संदिग्धों की जांच:6 चाकूबाजों और 9 चिलमबाजों को पुलिस ने दबोचा

3 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी:मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

नशे के खिलाफ उतरी एनसीबी की टीम युवाओं को ड्रग्स के खतरों से किया आगाह

शिकायत आने पर तुरंत एक्शन:खराब ट्रक से जाम तक संभाला ट्रैफिक; अवैध पार्किंग पर चली क्रेन

झपट्टा मारकर ट्रेन के आउटर पर चेन लूटने वाला धराया:250 कैमरों ने आरोपी को पहुंचाया सलाखों के पीछे

देखिए वीडियो:राजसी सवारी से पहले इनको मिली जान से मारने की धमकी; इंस्टाग्राम कमेंट से मचा हड़कंप, यहां से आरोपी गिरफ्तार

कल तक रिमांड पर इंदौर खरगोन, बड़वानी के तस्कर:राजस्थान कनेक्शन खंगालने के लिए पांचों आरोपियों से पूछताछ

जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा:यहां से होती थी सप्लाई; नकली रैपर-ढक्कन से तैयार होता था माल

सड़क किनारे लावारिस ट्रक से मिली 500 पेटी अवैध शराब:जब्त माल 45 लाख रुपए का
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!