सड़क किनारे लावारिस ट्रक से मिली 500 पेटी अवैध शराब: जब्त माल 45 लाख रुपए का
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की कार्रवाई जारी है। दो दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई करते हुए टीम ने देवनगर क्षेत्र में सड़क किनारे खड़े संदिग्ध आयशर वाहन से करीब 500 पेटी शराब बरामद की। अनुमानित कीमत करीब 45 लाख रुपए बताई गई है। खास बात यह रही वाहन में चालक नहीं मिला। अब विभाग शराब की खेप के स्त्रोत और उसके गंतव्य का पता लगाने में जुट गया है।
कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देश पर आबकारी टीम देवनगर क्षेत्र में गश्त कर रही थी। पंचमुखी हनुमान मंदिर से आरटीओ की ओर जाने वाले मार्ग पर बाईं तरफ एक संदिग्ध वाहन दिखा। टीम ने तलाशी ली में 180 एमएल क्षमता वाली पेरिस रोज प्रीमियम व्हिस्की की करीब 500 पेटियां मिलीं।
वाहन एमपी09 जीएच 2370 से इतनी बड़ी मात्रा में शराब मिलने के बाद विभाग ने शराब और वाहन जब्त कर लिया। मौके पर चालक नहीं मिला। अब अधिकारियों की नजर उस नेटवर्क पर है, जिसने इतनी बड़ी खेप इंदौर तक पहुंचाई।
दो दिन में आबकारी ने दूसरी बड़ी खेप पकड़ी... आबकारी कंट्रोलर देवेश चतुर्वेदी, डिप्टी कंट्रोलर मनोज अग्रवाल ने बताया सहायक आयुक्त अभिषेक तिवारी के निर्देशन में कार्रवाई की गई है। इतनी बड़ी मात्रा में शराब मिलने से संगठित और अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क की आशंका है।
शराब कहां से लाई गई, किसे पहुंचाई जानी थी और परिवहन में कौन-कौन शामिल हैं, इसकी जांच की जा रही है। इससे पहले गुरुवार रात बायपास पर एक कंटेनर से 450 पेटी शराब पकड़ी थी। लगातार दो बड़ी कार्रवाई के बाद आबकारी विभाग तस्करी नेटवर्क की कडिय़ां जोडऩे में जुटा है।
संबंधित समाचार

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार

इस जुनूनी युवा का वायरल वीडियो इस देश पहुंचा:इस हस्ती ने दिया जॉब ऑफर

तीन महीने से फरार था ड्रग्स सप्लायर:क्राइम ब्रांच ने गब्बर को धर दबोचा

मुरैना का भैंसोरा तालाब फूटा:सोन-कुंवारी नदियां उफनीं

पूरे मानसून रहें सावधान:मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव

MP में सरकारी स्कूलों की बदलेगी तस्वीर:मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; अधिकारियों को दिया इतने प्रतिशत रिजल्ट का टारगेट

बाबा की सवारी को लेकर ट्रैफिक प्लान:इतनी बजे से बंद हो जाएंगी ये सड़कें, इतने लाख श्रद्धालुओं के आने का अनुमान

गोगा नवमी के जुलूस में 200 संदिग्धों की जांच:6 चाकूबाजों और 9 चिलमबाजों को पुलिस ने दबोचा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!