सिंहस्थ 2028 के लिए रेलवे की बड़ी तैयारी: 125 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें चलाने की तैयारी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
सिंहस्थ 2028 को लेकर रेलवे ने तैयारियां तेज कर दी हैं। देशभर से आने वाले श्रद्धालुओं की संभावित भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे 125 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाने की योजना पर काम कर रहा है।
तैयारियों की समीक्षा की
रेलवे बोर्ड के चेयरमैन सतीश कुमार ने रविवार को इंदौर पहुंचकर रेलवे की तैयारियों और विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सिंहस्थ के दौरान यात्रियों की सुविधा और भीड़ को ध्यान में रखते हुए पर्याप्त ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। रेलवे का प्रयास रहेगा कि श्रद्धालुओं पर अतिरिक्त किराए का बोझ न पड़े।
इंदौर-उज्जैन रेल कनेक्टिविटी पर फोकस
सिंहस्थ के दौरान उज्जैन के साथ इंदौर और आसपास के शहरों को बेहतर रेल कनेक्टिविटी देने की तैयारी है। चेयरमैन ने इंदौर-उज्जैन रेल सेक्शन के साथ इंदौर-मनमाड़ और इंदौर-खंडवा प्रोजेक्ट्स के काम में तेजी लाने के निर्देश दिए।
इंदौर से विभिन्न शहरों के लिए चल रही कुछ स्पेशल ट्रेनों को नियमित करने की प्रक्रिया पर भी काम जारी है। इससे यात्रियों को नियमित कनेक्टिविटी मिलने के साथ सिंहस्थ के दौरान अतिरिक्त यातायात दबाव संभालने में मदद मिलेगी।
इंदौर स्टेशन के रीडेवलपमेंट की समीक्षा
चेयरमैन सतीश कुमार ने इंदौर रेलवे स्टेशन के रीडेवलपमेंट की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों से यात्री सुविधाओं और विकास कार्यों की जानकारी ली। साथ ही स्टेशन की आगामी जरूरतों को ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त व्यवस्थाओं पर भी चर्चा की।
उन्होंने शास्त्री ब्रिज का निरीक्षण कर यातायात दबाव और वैकल्पिक व्यवस्था पर भी अधिकारियों से चर्चा की। नए रेलवे ओवरब्रिज के एलाइनमेंट और शुरुआती काम को जल्द आगे बढ़ाने पर जोर दिया गया।
AI कैमरों से होगी स्टेशनों की निगरानी
रेलवे स्टेशनों की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए AI तकनीक से लैस कैमरे लगाए जाने की तैयारी है। इन कैमरों में चेहरे की पहचान और स्कैनिंग जैसी सुविधाएं होंगी, जिससे संदिग्ध गतिविधियों की पहचान और समय पर अलर्ट जारी करने में मदद मिल सकेगी।
चूहों की समस्या पर भी निर्देश
रेलवे परिसरों और ट्रेनों में चूहों की समस्या को लेकर भी अधिकारियों से जानकारी ली गई। चेयरमैन ने पेस्ट कंट्रोल व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। सिंहस्थ 2028 को देखते हुए रेलवे का फोकस अभी से अतिरिक्त ट्रेनें, बेहतर कनेक्टिविटी, स्टेशन सुविधाएं और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने पर है।
संबंधित समाचार

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार

इस जुनूनी युवा का वायरल वीडियो इस देश पहुंचा:इस हस्ती ने दिया जॉब ऑफर

तीन महीने से फरार था ड्रग्स सप्लायर:क्राइम ब्रांच ने गब्बर को धर दबोचा

मुरैना का भैंसोरा तालाब फूटा:सोन-कुंवारी नदियां उफनीं

पूरे मानसून रहें सावधान:मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव

MP में सरकारी स्कूलों की बदलेगी तस्वीर:मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; अधिकारियों को दिया इतने प्रतिशत रिजल्ट का टारगेट

बाबा की सवारी को लेकर ट्रैफिक प्लान:इतनी बजे से बंद हो जाएंगी ये सड़कें, इतने लाख श्रद्धालुओं के आने का अनुमान

गोगा नवमी के जुलूस में 200 संदिग्धों की जांच:6 चाकूबाजों और 9 चिलमबाजों को पुलिस ने दबोचा

3 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी:मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

नशे के खिलाफ उतरी एनसीबी की टीम युवाओं को ड्रग्स के खतरों से किया आगाह

शिकायत आने पर तुरंत एक्शन:खराब ट्रक से जाम तक संभाला ट्रैफिक; अवैध पार्किंग पर चली क्रेन

झपट्टा मारकर ट्रेन के आउटर पर चेन लूटने वाला धराया:250 कैमरों ने आरोपी को पहुंचाया सलाखों के पीछे
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!