खबर
Top News

देखिए वीडियो: बड़ा हादसा टला; धू-धूकर जली यात्री बस, 25 यात्रियों ने खिड़कियों से कूदकर बचाई जान

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

06 सितंबर 2026, 11:56 am
शेयर करें:

खुलासा फर्स्ट, ग्वालियर।
ग्वालियर में शनिवार रात एक बड़ा हादसा टल गया। ग्वालियर से भोपाल जा रही एक निजी यात्री बस में विवेकानंद तिराहे के पास अचानक भीषण आग लग गई।

आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में बस धुएं और लपटों से घिर गई। बस में सवार 25 यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। यात्रियों ने खिड़कियों के शीशे तोड़े और दरवाजे से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई।

हादसे में सभी 25 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। हालांकि, बस में धुआं भरने के कारण एक बुजुर्ग यात्री बेहोश हो गए। वे हार्ट पेशेंट बताए जा रहे हैं। उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

आधे घंटे के सफर के बाद बस में भरने लगा धुआं
जानकारी के मुताबिक, शरद ट्रैवल्स की वीडियोकोच बस शनिवार रात करीब 9 बजे ग्वालियर रोडवेज बस स्टैंड से भोपाल के लिए रवाना हुई थी।

सफर शुरू होने के करीब आधे घंटे बाद चेतकपुरी इलाके में विवेकानंद तिराहे के पास यात्रियों को बस के अंदर धुआं दिखाई दिया।

यात्रियों ने तुरंत इसकी सूचना ड्राइवर और क्लीनर को दी। इसी दौरान बस तिराहे पर कुछ और यात्रियों को बैठाने के लिए रुकी। तभी बस के पिछले हिस्से से अचानक आग की तेज लपटें उठने लगीं।

आग फैलते ही मची चीख-पुकार
बस के पिछले हिस्से में आग लगते ही अंदर धुआं भरने लगा। देखते ही देखते आग तेजी से फैलने लगी, जिससे यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।

बस से बाहर निकलने का रास्ता संकरा होने के कारण यात्रियों ने खिड़कियों के शीशे तोड़ दिए और उनसे बाहर निकलना शुरू कर दिया। कुछ यात्री दरवाजे से बाहर निकले, जबकि कई लोगों ने खिड़कियों से कूदकर अपनी जान बचाई।

बस स्टाफ और आसपास मौजूद लोगों ने भी यात्रियों को बाहर निकालने में मदद की। कुछ ही देर में सभी 25 यात्री बस से सुरक्षित बाहर आ गए।

धुएं के कारण बुजुर्ग यात्री बेहोश, CPR देकर बचाई जान
बस के अंदर फैले जहरीले धुएं के कारण एक बुजुर्ग यात्री बेहोश हो गए। बताया जा रहा है कि वे पहले से हार्ट पेशेंट हैं। यात्रियों और मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उन्हें तत्काल बस से बाहर निकाला।

बेहोशी की हालत में उन्हें मौके पर ही सीपीआर दिया गया, जिसके बाद उनकी सांसें वापस आईं। इसके बाद एम्बुलेंस की मदद से उन्हें जेएएच के ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

10 मिनट में पहुंची दमकल, बस पूरी तरह जलकर खाक
बस में आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड को जानकारी दी गई। करीब 10 मिनट के भीतर दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और पानी की बौछार कर आग बुझाने का काम शुरू किया।

दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक बस का अधिकांश हिस्सा जल चुका था और पूरी बस जलकर खाक हो गई।

राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी यात्री की जान नहीं गई। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

संबंधित समाचार

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन
Top News

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

12 minutes ago
MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम
Top News

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

17 minutes ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

23 minutes ago
राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’: रागिनी नायक
Top News

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

34 minutes ago
इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान
Top News

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

41 minutes ago
तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला
Top News

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

43 minutes ago
14 साल के बेटे से दुष्कर्म
Top News

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

44 minutes ago
10 साल बाद टूटी चुप्पी
Indore

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

about 1 hour ago
चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी
Top News

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार

about 1 hour ago
इस जुनूनी युवा का वायरल वीडियो इस देश पहुंचा
Top News

इस जुनूनी युवा का वायरल वीडियो इस देश पहुंचा:इस हस्ती ने दिया जॉब ऑफर

about 1 hour ago
तीन महीने से फरार था ड्रग्स सप्लायर
Top News

तीन महीने से फरार था ड्रग्स सप्लायर:क्राइम ब्रांच ने गब्बर को धर दबोचा

about 1 hour ago
मुरैना का भैंसोरा तालाब फूटा
Top News

मुरैना का भैंसोरा तालाब फूटा:सोन-कुंवारी नदियां उफनीं

about 1 hour ago
पूरे मानसून रहें सावधान
Top News

पूरे मानसून रहें सावधान:मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव

about 1 hour ago
MP में सरकारी स्कूलों की बदलेगी तस्वीर
Top News

MP में सरकारी स्कूलों की बदलेगी तस्वीर:मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; अधिकारियों को दिया इतने प्रतिशत रिजल्ट का टारगेट

about 1 hour ago
बाबा की सवारी को लेकर ट्रैफिक प्लान
Top News

बाबा की सवारी को लेकर ट्रैफिक प्लान:इतनी बजे से बंद हो जाएंगी ये सड़कें, इतने लाख श्रद्धालुओं के आने का अनुमान

about 1 hour ago
गोगा नवमी के जुलूस में 200 संदिग्धों की जांच
Top News

गोगा नवमी के जुलूस में 200 संदिग्धों की जांच:6 चाकूबाजों और 9 चिलमबाजों को पुलिस ने दबोचा

about 1 hour ago
3 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी
Top News

3 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी:मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

about 1 hour ago
नशे के खिलाफ उतरी एनसीबी की टीम युवाओं को ड्रग्स के खतरों से किया आगाह
Top News

नशे के खिलाफ उतरी एनसीबी की टीम युवाओं को ड्रग्स के खतरों से किया आगाह

about 2 hours ago
शिकायत आने पर तुरंत एक्शन
Top News

शिकायत आने पर तुरंत एक्शन:खराब ट्रक से जाम तक संभाला ट्रैफिक; अवैध पार्किंग पर चली क्रेन

about 2 hours ago
झपट्टा मारकर ट्रेन के आउटर पर चेन लूटने वाला धराया
Top News

झपट्टा मारकर ट्रेन के आउटर पर चेन लूटने वाला धराया:250 कैमरों ने आरोपी को पहुंचाया सलाखों के पीछे

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!