खबर
Indore

कल तक रिमांड पर इंदौर खरगोन, बड़वानी के तस्कर: राजस्थान कनेक्शन खंगालने के लिए पांचों आरोपियों से पूछताछ

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

06 सितंबर 2026, 2:06 pm
शेयर करें:
कल तक रिमांड पर इंदौर खरगोन, बड़वानी के तस्कर

100 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ रतलाम पुलिस ने किया था गिरफ्तार

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
ड्रग्स तस्करों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी है। ऐसी ही एक कार्रवाई में रतलाम की रिंगनोद पुलिस ने इंदौर, खरगोन, बड़वानी के पांच तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी राजस्थान से लाखों रूपए मूल्य की एमडी ड्रग्स तस्करी कर ले जा रहे थे।

रिंगनोद थाना क्षेत्र की ढोढर चौकी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर महू-नीमच फोरलेन पर सर्किट हाउस के सामने नाकाबंदी कर कार सवार युवकों को धरदबोचा था। कार्रवाई के बाद पांचों आरोपियों को कल तक के रिमांड पर लिया गया है। अब पुलिस आरोपियों का राजस्थान के ड्रग्स डीलरों से कनेक्शन खंगाल रही है।

जावरा एसडीओपी संदीप मालवीय के मुताबिक मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ लोग ईको कार से एमडी ड्रग्स लेकर जा रहे हैं। सूचना पर ढोढर चौकी पुलिस ने महू-नीमच फोरलेन पर सर्किट हाउस के सामने घेराबंदी की। संदिग्ध ईको कार एमपी09 एएक्स 7430 को रोका गया। तलाशी में कार की फ्रंट पैसेंजर सीट के ग्लव बॉक्स में रखी थैली से 100 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद हुई।

इसके बाद पुलिस ने कार जब्त कर पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। आरोपी फारुख पिता शबदर खान मेवाती (33) निवासी बामन्दा, थाना बलकवाड़ा (खरगोन), अरबाज पिता कलीम खान पठान (26) निवासी अग्रवाल कॉलोनी, राऊ (इंदौर), साहिल पिता फारुख शेख (25) निवासी विजय पैलेस कॉलोनी, चोइथराम मंडी (इंदौर), इमरान शकील मंसूरी (24) निवासी हॉस्पिटल चौक, अंजड़ (बड़वानी) और शाहरुख पिता शौकत रशीद मंसूरी (24) निवासी फुटला तालाब, अंजड़, (बड़वानी) को गिरफ्तार किया है।

टीआई आनंद सिंह आजाद के मुताबिक पांचों आरोपियों को 7 सितंबर तक पुलिस रिमांड पर लिया गया है। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस जांच में आरोपियों ने कबूला कि एमडी की खेप राजस्थान से लाई गई थी। पूछताछ में सुराग मिलने पर पुलिस आरोपियों को लेकर राजस्थान भी जा सकती है।

इसके अलावा पुलिस आरोपियों से पूछताछ में पता लगाने में जुटी है कि इंदौर में एमडी ड्रग्स कहां-कहां खपाते थे और राजस्थान के किन तस्करों से यह खेप लेकर आए थे। आरोपियों के संर्पको, सप्लायर और संभावित खरीदारों की जानकारी भी जुटाई जा रही है।

सप्लायर से खरीदार तक नेटवर्क खंगाल रही पुलिस
लाखों की एमडी ड्रग्स बरामदगी के बाद पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि ड्रग्स कहां से आई थी, किसने उपलब्ध कराई और इसे आगे किसे सप्लाई किया जाना था। आरोपियों से पूछताछ के आधार पर पुलिस पूरे सप्लाई नेटवर्क तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। जांच में सामने आने वाली कड़ियों के आधार पर मामले में आगे और गिरफ्तारियां होने की संभावना है। जरूरत पड़ने पर पुलिस टीम आरोपियों को लेकर इंदौर भी आ सकती है।

संबंधित समाचार

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त
Top News

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

1 minute ago
अवैध शराब पर पुलिस की दबिश
Top News

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

9 minutes ago
रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार
Top News

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

13 minutes ago
छात्रों के लिए खुशखबरी
Top News

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

19 minutes ago
शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन
Top News

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

40 minutes ago
MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम
Top News

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

about 1 hour ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

about 1 hour ago
राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’: रागिनी नायक
Top News

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

about 1 hour ago
इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान
Top News

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

about 1 hour ago
तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला
Top News

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

about 1 hour ago
14 साल के बेटे से दुष्कर्म
Top News

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

about 1 hour ago
10 साल बाद टूटी चुप्पी
Indore

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

about 1 hour ago
चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी
Top News

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार

about 1 hour ago
इस जुनूनी युवा का वायरल वीडियो इस देश पहुंचा
Top News

इस जुनूनी युवा का वायरल वीडियो इस देश पहुंचा:इस हस्ती ने दिया जॉब ऑफर

about 1 hour ago
तीन महीने से फरार था ड्रग्स सप्लायर
Top News

तीन महीने से फरार था ड्रग्स सप्लायर:क्राइम ब्रांच ने गब्बर को धर दबोचा

about 1 hour ago
मुरैना का भैंसोरा तालाब फूटा
Top News

मुरैना का भैंसोरा तालाब फूटा:सोन-कुंवारी नदियां उफनीं

about 2 hours ago
पूरे मानसून रहें सावधान
Top News

पूरे मानसून रहें सावधान:मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव

about 2 hours ago
MP में सरकारी स्कूलों की बदलेगी तस्वीर
Top News

MP में सरकारी स्कूलों की बदलेगी तस्वीर:मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; अधिकारियों को दिया इतने प्रतिशत रिजल्ट का टारगेट

about 2 hours ago
बाबा की सवारी को लेकर ट्रैफिक प्लान
Top News

बाबा की सवारी को लेकर ट्रैफिक प्लान:इतनी बजे से बंद हो जाएंगी ये सड़कें, इतने लाख श्रद्धालुओं के आने का अनुमान

about 2 hours ago
गोगा नवमी के जुलूस में 200 संदिग्धों की जांच
Top News

गोगा नवमी के जुलूस में 200 संदिग्धों की जांच:6 चाकूबाजों और 9 चिलमबाजों को पुलिस ने दबोचा

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!