खबर
Top News

जहरीली शराब से अब तक इतने लोगों की मौत: 24 अस्पताल में भर्ती; बीमारों के शरीर नीले पड़े, प्रशासन पर उठे सवाल

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

06 सितंबर 2026, 1:43 pm
शेयर करें:
जहरीली शराब से अब तक इतने लोगों की मौत

खुलासा फर्स्ट, सागर।
बंडा थाना क्षेत्र में जहरीली और अवैध शराब के सेवन से हुई मौतों ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है। अब तक 11 लोगों की मौत की बात सामने आई है, हालांकि कलेक्टर प्रतिभा पाल ने 10 मौतों की पुष्टि की है।

घटना के बाद करीब 35 लोगों को अस्पताल लाया गया, जिनमें कुछ मरीजों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

बढ़ सकती है मृतकों की संख्या
गंभीर मरीजों को बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल सागर रेफर किया गया है। प्रशासन को आशंका है कि आने वाले समय में मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।

दो गांवों में सबसे ज्यादा असर
कलेक्टर प्रतिभा पाल के अनुसार, मामला मुख्य रूप से बंडा थाना क्षेत्र के नौरोजा और घुघरा खुर्द गांव से जुड़ा है। शनिवार सुबह करीब साढ़े चार बजे प्रशासन को पहली सूचना मिली। इसके बाद प्रभावित गांवों में स्वास्थ्य टीमों ने स्क्रीनिंग शुरू कर दी।

शराब का सेवन करने वाले लोगों की जांच की जा रही है और जिनमें संदिग्ध लक्षण पाए जा रहे हैं, उन्हें तत्काल अस्पताल भेजा जा रहा है।

पोस्टमॉर्टम में मिथाइल अल्कोहल की आशंका
कलेक्टर ने बताया कि अब तक हुए दो-तीन पोस्टमॉर्टम में प्रथम दृष्टया मिथाइल अल्कोहल के सेवन की आशंका सामने आई है। हालांकि घटना की वास्तविक वजह की पुष्टि विस्तृत जांच और रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।

अस्पताल पहुंचे कुछ मरीजों के शरीर नीले पड़ने और अकड़न जैसी शिकायतें सामने आई हैं। संदिग्ध मरीजों के उपचार के लिए बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में अलग से बेड आरक्षित किए गए हैं।

ललितपुर से शराब की सप्लाई का सुराग
एसपी अनुराग सुजानिया के मुताबिक प्राथमिक जांच में अवैध शराब की सप्लाई का कनेक्शन उत्तर प्रदेश के ललितपुर से सामने आया है। पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। साथ ही ललितपुर में भी इस नेटवर्क से जुड़े लोगों की तलाश और जांच की जा रही है।

कार्रवाई के बावजूद कई सवाल बाकी
घटना के बाद प्रशासन की कार्रवाई तेज हो गई है, लेकिन इस पूरे मामले ने अवैध शराब के कारोबार की निगरानी और स्थानीय स्तर पर प्रशासनिक तंत्र की भूमिका पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

सवाल यह है कि यदि इलाके में लंबे समय से अवैध शराब की सप्लाई चल रही थी, तो कलेक्टर प्रतिभा पाल को इसकी भनक क्यों नहीं लगी? क्या स्थानीय स्तर पर अवैध शराब के नेटवर्क की नियमित निगरानी हो रही थी? और यदि पहले से शिकायतें या सूचनाएं मौजूद थीं, तो उन पर क्या कार्रवाई की गई?

इन सवालों के जवाब जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएंगे। फिलहाल पुलिस सप्लाई नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी है, जबकि प्रशासन प्रभावित गांवों में स्क्रीनिंग और अस्पतालों में उपचार व्यवस्था पर नजर बनाए हुए है।

कई परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़
जहरीली शराब की इस घटना ने कई परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया है। जिन घरों में कुछ समय पहले तक रोजमर्रा की जिंदगी चल रही थी, वहां अब मातम पसरा है। फिलहाल पोस्टमॉर्टम, मेडिकल जांच और पुलिस की जांच जारी है।

संबंधित समाचार

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त
Top News

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

1 minute ago
अवैध शराब पर पुलिस की दबिश
Top News

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

9 minutes ago
रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार
Top News

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

13 minutes ago
छात्रों के लिए खुशखबरी
Top News

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

19 minutes ago
शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन
Top News

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

40 minutes ago
MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम
Top News

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

about 1 hour ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

about 1 hour ago
राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’: रागिनी नायक
Top News

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

about 1 hour ago
इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान
Top News

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

about 1 hour ago
तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला
Top News

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

about 1 hour ago
14 साल के बेटे से दुष्कर्म
Top News

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

about 1 hour ago
10 साल बाद टूटी चुप्पी
Indore

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

about 1 hour ago
चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी
Top News

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार

about 1 hour ago
इस जुनूनी युवा का वायरल वीडियो इस देश पहुंचा
Top News

इस जुनूनी युवा का वायरल वीडियो इस देश पहुंचा:इस हस्ती ने दिया जॉब ऑफर

about 1 hour ago
तीन महीने से फरार था ड्रग्स सप्लायर
Top News

तीन महीने से फरार था ड्रग्स सप्लायर:क्राइम ब्रांच ने गब्बर को धर दबोचा

about 1 hour ago
मुरैना का भैंसोरा तालाब फूटा
Top News

मुरैना का भैंसोरा तालाब फूटा:सोन-कुंवारी नदियां उफनीं

about 2 hours ago
पूरे मानसून रहें सावधान
Top News

पूरे मानसून रहें सावधान:मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव

about 2 hours ago
MP में सरकारी स्कूलों की बदलेगी तस्वीर
Top News

MP में सरकारी स्कूलों की बदलेगी तस्वीर:मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; अधिकारियों को दिया इतने प्रतिशत रिजल्ट का टारगेट

about 2 hours ago
बाबा की सवारी को लेकर ट्रैफिक प्लान
Top News

बाबा की सवारी को लेकर ट्रैफिक प्लान:इतनी बजे से बंद हो जाएंगी ये सड़कें, इतने लाख श्रद्धालुओं के आने का अनुमान

about 2 hours ago
गोगा नवमी के जुलूस में 200 संदिग्धों की जांच
Top News

गोगा नवमी के जुलूस में 200 संदिग्धों की जांच:6 चाकूबाजों और 9 चिलमबाजों को पुलिस ने दबोचा

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!