शिकायत आने पर तुरंत एक्शन: खराब ट्रक से जाम तक संभाला ट्रैफिक; अवैध पार्किंग पर चली क्रेन
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने नागरिकों की शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई की। ट्रैफिक साथी एप और ट्रैफिक कंट्रोल हेल्पलाइन पर मिली शिकायतों के बाद अलग-अलग स्थानों पर टीमों को भेजकर अवैध पार्किंग, नो-वे उल्लंघन और यातायात बाधित होने की समस्याओं का निराकरण कराया गया।
जानकारी के मुताबिक सुदामा नगर सर्विस रोड पर अवैध पार्किंग की सूचना मिलने पर क्रेन कार्रवाई की गई। जवाहर मार्ग और नृसिंह बाजार में सड़क किनारे खड़े वाहनों को हटवाकर यातायात सुचारू कराया गया। इतवारिया बाजार में अवैध रूप से खड़े ई-रिक्शा को भी क्रेन की मदद से हटाया गया।
अरबिंदो के पास ट्रक खराब होने से यातायात बाधित होने की सूचना पर भ्रमण पार्टी और क्रेन मौके पर पहुंची और रास्ता क्लियर कराया। संजय सेतु पर भी यातायात बाधित होने की सूचना पर पुलिस बल और क्रेन की मदद से यातायात सामान्य कराया गया।
वहीं पालदा रोड-नौलखा टर्न पर बस और मैजिक से लेफ्ट टर्न बाधित होने पर संबंधित टीम को सूचना देकर रास्ता खुलवाया गया। ओल्ड एबी रोड पर नो-वे उल्लंघन की शिकायत पर भी तत्काल कार्रवाई कराई गई।
इधर, कल यातायात पुलिस ने 2 एमपी आर्म्ड एनसीसी कैडेट्स के साथ सड़क सुरक्षा और यातायात जागरूकता अभियान चलाया। एसीपी हिंदू सिंह मुवेल और थाना प्रभारी यातायात अरविंद दांगी के नेतृत्व में कैडेट्स को यातायात संकेतों और जरूरी सावधानियों का प्रशिक्षण दिया गया।
मोबाइल लेकर बाइक से भाग रहे युवक के पीछे दौड़े एएसआई और आरक्षक
परसों शाम तीन इमली चौराहे पर ड्यूटी कर रहे एएसआई पंकज मंडलोई और आरक्षक शुभम ने सतर्कता दिखाते हुए राहगीर का मोबाइल लेकर बाइक से भाग रहे युवक को पकड़ लिया। राहगीर के चिल्लाने पर पुलिसकर्मियों को घटना की जानकारी मिली।
दोनों ने तत्काल युवक का पीछा किया और उसे पकड़ लिया। युवक जिस बाइक से भाग रहा था उस पर नंबर प्लेट भी नहीं लगी थी। यातायात पुलिसकर्मियों ने युवक को आगे की कार्रवाई के लिए थाना भंवरकुआं पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
संबंधित समाचार

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार

इस जुनूनी युवा का वायरल वीडियो इस देश पहुंचा:इस हस्ती ने दिया जॉब ऑफर

तीन महीने से फरार था ड्रग्स सप्लायर:क्राइम ब्रांच ने गब्बर को धर दबोचा

मुरैना का भैंसोरा तालाब फूटा:सोन-कुंवारी नदियां उफनीं

पूरे मानसून रहें सावधान:मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव

MP में सरकारी स्कूलों की बदलेगी तस्वीर:मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; अधिकारियों को दिया इतने प्रतिशत रिजल्ट का टारगेट

बाबा की सवारी को लेकर ट्रैफिक प्लान:इतनी बजे से बंद हो जाएंगी ये सड़कें, इतने लाख श्रद्धालुओं के आने का अनुमान

गोगा नवमी के जुलूस में 200 संदिग्धों की जांच:6 चाकूबाजों और 9 चिलमबाजों को पुलिस ने दबोचा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!