कैबिनेट बैठक के बड़े फैसले: मेट्रो की लागत बढ़ी; किसानों को भी दी बड़ी सौगात
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में भोपाल मेट्रो रेल परियोजना की संशोधित लागत को मंजूरी दे दी। अब राजधानी की बहुप्रतीक्षित मेट्रो परियोजना पर कुल 10,033 करोड़ रुपए खर्च होंगे। इसके साथ ही सरकार ने कपास उत्पादक किसानों को राहत देते हुए कपास पर मंडी शुल्क घटाने और अन्य कृषि उपज पर शुल्क बढ़ाने का फैसला भी लिया है।
7 साल में 60 फीसदी बढ़ी मेट्रो परियोजना की लागत
एमएसएमई मंत्री चैतन्य काश्यप ने बताया कि भोपाल मेट्रो रेल परियोजना वर्ष 2016 में तैयार की गई थी। उस समय इसकी अनुमानित लागत 6,241 करोड़ रुपए थी, लेकिन निर्माण लागत और अन्य कारणों से अब यह बढ़कर 10,033 करोड़ रुपए पहुंच गई है।
कैबिनेट ने बढ़ी हुई लागत को मंजूरी देकर परियोजना को गति देने का निर्णय लिया है। सरकार का दावा है कि अगले दो वर्षों में मेट्रो का काम तेजी से आगे बढ़ेगा और परियोजना का स्वरूप स्पष्ट नजर आने लगेगा।
कपास किसानों को राहत
कैबिनेट ने कपास पर मंडी शुल्क घटाकर 0.50 प्रतिशत करने का निर्णय लिया है। सरकार का कहना है कि इससे किसानों और व्यापारियों पर आर्थिक बोझ कम होगा तथा प्रदेश की दरें पड़ोसी राज्यों के बराबर हो जाएंगी।
अन्य उपज पर बढ़ेगा शुल्क
वहीं दूसरी ओर कपास को छोड़कर अन्य कृषि उपज पर मंडी शुल्क एक प्रतिशत से बढ़ाकर फिर डेढ़ प्रतिशत कर दिया गया है। सरकार का अनुमान है कि इस फैसले से करीब 800 करोड़ रुपए का अतिरिक्त राजस्व प्राप्त होगा। बढ़ी हुई राशि का उपयोग सड़क विकास और गौ-संवर्धन जैसी योजनाओं में किया जाएगा।
प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने विशेष अभियान
राज्य सरकार प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए प्रदेशभर में कार्यशालाएं आयोजित करेगी। इन कार्यक्रमों के माध्यम से किसानों को रसायन मुक्त खेती, कम लागत वाली कृषि तकनीकों और प्राकृतिक खेती के लाभों की जानकारी दी जाएगी।
पीएम सूर्य घर योजना को मिला अच्छा प्रतिसाद
कैबिनेट बैठक के बाद सरकार ने बताया कि पीएम सूर्य घर योजना के तहत प्रदेश में लगातार सकारात्मक परिणाम मिल रहे हैं। अधिक से अधिक परिवारों को सोलर ऊर्जा से जोड़ने के लिए जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा।
संविदा कर्मचारियों के लिए भी राहत
बैठक में प्रदेश के करीब एक लाख संविदा कर्मचारी-अधिकारियों को 4.5 प्रतिशत वार्षिक वेतन वृद्धि दिए जाने के फैसले का भी स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को इस निर्णय के लिए मंत्रियों ने बधाई दी।
कैबिनेट के फैसलों से विकास और राजस्व दोनों पर फोकस
एक ओर सरकार ने भोपाल मेट्रो जैसी बड़ी अधोसंरचना परियोजना को आगे बढ़ाने के लिए अतिरिक्त बजट को मंजूरी दी है, वहीं दूसरी ओर मंडी शुल्क में बदलाव कर राजस्व बढ़ाने की रणनीति अपनाई है। सरकार का दावा है कि इन फैसलों से विकास कार्यों को गति मिलेगी और किसानों के हितों का भी ध्यान रखा जाएगा।
संबंधित समाचार

शादी का झांसा देकर युवती से लाखों की ठगी:मेट्रोमोनियल साइट पर युवक से हुई थी पहचान

समूह लोन दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी:महिलाओं से ऐंठे रुपए; को-ऑपरेटिव बैंक कर्मचारी पर केस दर्ज

पेट्रोल पंप के अंडरग्राउंड टैंक में अचानक भड़की आग:सफाई कर रहा कर्मचारी 90 फीसदी झुलसा; टला बड़ा हादसा

100 साल पुरानी शाही मस्जिद पर संकट:हाईकोर्ट ने दोनों याचिकाएं की खारिज; आदेश आना बाकी

महिला सैन्यकर्मी और बेटी पर कुल्हाड़ी से हमला:महिला संगठनों ने ASP को सौंपा ज्ञापन; इस बात को लेकर हुआ था विवाद

देखिये वीडियो, रात में सुनसान जगह खड़ी मिली SDM की कार:पूछताछ करने पर मौके से गाड़ी लेकर भागा चालक; युवती भी थी साथ

सुरक्षा नियमों के उल्लंघन और अवैध बेसमेंट उपयोग पर 6 परिसर हुए सील:शहरभर में जांच जारी; पार्किंग की जगह चल रहे थे लाइब्रेरी, स्नूकर क्लब और मेस

हॉस्पिटल परिसर में डॉक्टर से मारपीट:बेदखल करने को लेकर पार्टनर से चल रहा विवाद

जिला प्रशासन को 1500 करोड़ का बड़ा झटका:हाईकोर्ट ने खारिज किया सीलिंग आदेश

50 से ज्यादा मौत का दावा, आंकड़े छिपाने का आरोप:जहरीली शराबकांड; मौत का सिलसिला थम नहीं रहा

अवैध शराब के अड्डों पर ताबड़तोड़ छापेमारी:15.20 टन महुआ लहान किया नष्ट; 100 से ज्यादा जवान कार्रवाई में जुटे, 23 प्रकरण दर्ज

देखिये वीडियो, फायर सेफ्टी नियमों की अनदेखी पर बड़ा एक्शन:अपोलो टावर किया सील

मूंग उपार्जन में लाखों के फर्जीवाड़े का खुलासा:3 हजार में खरीदी मूंग समर्थन मूल्य पर बेची; EOW ने दर्ज की FIR

सागर में मौत की बोतल किसने खोली

‘छात्रों की गूंज’ के लिए 1 लाख रजिस्ट्रेशन:कांग्रेसियों ने आतिशबाजी कर मनाया जश्न; 19 सितंबर को आएंगे राहुल गांधी

लापरवाही पर दो स्वच्छता निरीक्षकों और दो दरोगाओं का कटा दिया वेतन:निगम आयुक्त ने किया मास्टर प्लान की आरई-2 सड़क का निरीक्षण

धारा 16 में स्वीकृत कॉलोनी पर प्रशासन उलझा:TCP के पत्र से कॉलोनाइजर को मिली राहत

कान्ह नदी किनारे बरसों पुराना अवैध निर्माण ध्वस्त:34 मकान और कारखाने जमींदोज

स्क्रीन पर दिखाया जाता था लाखों का मुनाफा और जेब कर देते थे खाली:दो मास्टरमाइंड समेत पूरा नेटवर्क गिरफ्त में; 31 मोबाइल, 7 आईफोन, 18 कंप्यूटर सहित भारी मात्रा में उपकरण जब्त

कारोबारी के ठिकानों पर ED का छापा:घर से लेकर फैक्ट्री तक पहुंची टीमें; करोड़ों के लोन मामले में दी दबिश
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!