नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: कार से 225 किलो गांजा पकड़ाया; एक तस्कर गिरफ्तार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, अनूपपुर।
रामनगर थाना पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 1 करोड़ रुपये से अधिक कीमत का गांजा जब्त किया है। पुलिस ने कार से करीब 225 किलो गांजा बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया, जबकि उसका साथी मौके से फरार हो गया।
शहडोल ले जाई जा रही थी बड़ी खेप
पुलिस के मुताबिक, छत्तीसगढ़ के मरवाही क्षेत्र से गांजे की बड़ी खेप शहडोल ले जाई जा रही थी। मुखबिर से सूचना मिलने के बाद रामनगर पुलिस ने ग्राम फुलवारीटोला मार्ग पर नाकेबंदी कर वाहनों की जांच शुरू की।
वाहन भगाने की कोशिश की
इसी दौरान संदिग्ध कार को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक ने तेज रफ्तार में वाहन भगाने की कोशिश की। भागने के दौरान कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे के बाद एक आरोपी फरार हो गया, जबकि पुलिस ने चालक को पीछा कर पकड़ लिया।
225.740 किलोग्राम अवैध गांजा मिला
गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुमित मिश्रा उर्फ बेटू (23) निवासी अनूपपुर के रूप में हुई है। कार की तलाशी लेने पर पुलिस को पैकेटों में भरा 225.740 किलोग्राम अवैध गांजा मिला।
1.12 करोड़ रुपये आंकी गई कीमत
नारकोटिक विंग के अनुसार जब्त गांजे की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 1.12 करोड़ रुपये आंकी गई है। पुलिस ने गांजे के साथ तस्करी में इस्तेमाल कार, मोबाइल फोन और अन्य सामान भी जब्त किया है।
केस दर्ज, जांच शुरू
जांच में सामने आया है कि तस्करी में प्रयुक्त कार महज 18 दिन पहले खरीदी गई थी।पुलिस अब फरार आरोपी और पूरे तस्करी नेटवर्क की तलाश में जुटी है। मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!