सीएम मोहन यादव के बड़े ऐलान: हर साल 1 लाख युवाओं को रोजगार; हर जिले में बनेगा MSME पार्क, 2027 होगा ‘युवा वर्ष’
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश के विकास और रोजगार को लेकर कई बड़े ऐलान किए।
उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य हर साल एक लाख से अधिक युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराना है। इसके साथ ही प्रदेश के सभी जिलों में MSME पार्क विकसित किए जाएंगे।
मुख्यमंत्री ने वर्ष 2027 को ‘युवा वर्ष’ घोषित करते हुए शिक्षा, कौशल विकास, रोजगार, उद्यमिता, स्टार्टअप, खेल और नेतृत्व क्षमता को प्राथमिकता देने की बात कही। स्वास्थ्य क्षेत्र में डॉक्टरों की नियुक्ति और मरीजों की जांच को डिजिटल बनाने की भी घोषणा की गई।
हर साल एक लाख युवाओं को रोजगार का लक्ष्य
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए व्यापक स्तर पर काम कर रही है। अगले एक साल में एक लाख से अधिक युवाओं को ITI में प्रवेश दिलाने का लक्ष्य रखा गया है।
इसके अलावा हर साल 10 हजार युवाओं को ग्लोबल स्किल पार्क में प्रशिक्षण दिया जाएगा। युवाओं को प्रशिक्षण के बाद रोजगार से जोड़ने के लिए अलग प्लेसमेंट सेल बनाया जाएगा। यह सेल उद्योगों और प्रशिक्षित युवाओं के बीच समन्वय का काम करेगा।
हर जिले में बनेगा MSME पार्क
औद्योगिक विकास को गति देने के लिए राज्य के सभी जिलों में MSME पार्क विकसित करने की योजना है। इसके साथ ही प्रदेश में 10 नए MSME क्लस्टर भी विकसित किए जाएंगे।
मुख्यमंत्री ने धार के PM मित्र पार्क का उल्लेख करते हुए बताया कि यहां 21,500 करोड़ रुपए से अधिक का निवेश हो रहा है। यह पार्क प्रदेश में टेक्सटाइल उद्योग को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
भोपाल में इंजीनियरिंग क्षेत्र के लिए करीब 30 करोड़ रुपए की लागत से नया केंद्र विकसित किए जाने की भी जानकारी दी गई।
खेती भी रोजगार का बड़ा जरिया
मुख्यमंत्री ने कहा कि रोजगार के अवसर केवल सरकारी नौकरी या उद्योगों तक सीमित नहीं हैं। प्रदेश में खेती और उद्यानिकी के क्षेत्र में भी युवाओं के लिए बड़ी संभावनाएं हैं।
उन्होंने युवाओं और किसानों से पारंपरिक खेती के साथ उद्यानिकी फसलों को अपनाने की अपील की। प्रदेश में संतरा, केला, अंगूर, सीताफल, मखाना, ब्लूबेरी, स्ट्रॉबेरी, ड्रैगन फ्रूट, गेंदा और गुलाब जैसी फसलों का उत्पादन बढ़ रहा है।
अगले 6 महीने में 1 हजार और डॉक्टरों की नियुक्ति
स्वास्थ्य क्षेत्र में मुख्यमंत्री ने बताया कि पिछले तीन महीनों में प्रदेश में 1 हजार नए डॉक्टरों की नियुक्ति की गई है। अगले छह महीनों में 1 हजार और डॉक्टरों की नियुक्ति की जाएगी।
सरकार का दावा है कि इससे सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में डॉक्टरों की कमी दूर करने में मदद मिलेगी और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी।
1 नवंबर से पेपरलेस होगी मरीजों की जांच
मध्य प्रदेश स्थापना दिवस यानी 1 नवंबर 2026 से प्रदेश में मरीजों की जांच व्यवस्था को पेपरलेस करने की घोषणा की गई है। मरीज की मेडिकल जानकारी डिजिटल रूप में उपलब्ध रहेगी।
जांच के बाद जरूरत पड़ने पर विशेषज्ञ डॉक्टरों की सलाह भी ऑनलाइन उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जाएगी। इससे मरीजों को हर बार विशेषज्ञ के पास जाने की जरूरत कम होगी।
2027 को ‘युवा वर्ष’ घोषित किया
मुख्यमंत्री ने वर्ष 2027 को ‘युवा वर्ष’ के रूप में मनाने की घोषणा की। इसके तहत शिक्षा, कौशल विकास, रोजगार, उद्यमिता, स्टार्टअप, खेल और नेतृत्व क्षमता जैसे क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
मुख्यमंत्री के मुताबिक इससे पहले 2025 को निवेश एवं रोजगार वर्ष और 2026 को किसान कल्याण वर्ष के रूप में मनाया गया।
‘जन विश्वास अभियान’ पर भी जोर
मुख्यमंत्री ने ‘जन विश्वास अभियान’ का जिक्र करते हुए कहा कि लोकतंत्र में जनता का विश्वास ही सुशासन की सबसे बड़ी ताकत है। इसी उद्देश्य से 7 अगस्त 2026 को अभियान शुरू किया गया है।
अभियान का नारा ‘न देरी, न दूरी’ रखा गया है। इसका उद्देश्य आम लोगों की समस्याओं का समयबद्ध तरीके से समाधान करना है। अभियान का पहला चरण 8 जनवरी 2027 तक चलेगा।
4.38 लाख करोड़ का बजट
मुख्यमंत्री ने प्रदेश की आर्थिक स्थिति और बजट का भी उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए राज्य का बजट 4.38 लाख करोड़ रुपए है, जो पिछले वर्ष की तुलना में करीब 10 प्रतिशत अधिक है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय में भी करीब 9 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। मध्य प्रदेश तीन साल का रोलिंग बजट लागू करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है।
GYANII मॉडल में उद्योग और इंफ्रास्ट्रक्चर शामिल
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के GYAN मंत्र का भी उल्लेख किया, जिसमें गरीब, युवा, नारी और किसान शामिल हैं।
उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश ने इसमें उद्योग और बुनियादी ढांचे को जोड़कर GYANII मॉडल तैयार किया है। सरकार की आगामी योजनाओं में इन क्षेत्रों को प्राथमिकता दी जाएगी।
लाल परेड ग्राउंड में हुआ स्वतंत्रता दिवस समारोह
80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में मुख्य समारोह आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद राष्ट्रगान हुआ और मुख्यमंत्री ने परेड का निरीक्षण कर सलामी ली।
समारोह में सशस्त्र बलों और पुलिस की टुकड़ियों ने मार्च पास्ट किया। पुलिस बैंड ने देशभक्ति की धुनें प्रस्तुत कीं। समारोह में कुल 22 टुकड़ियों ने परेड में हिस्सा लिया।
अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने UCC, किसान, युवा, निवेश, शिक्षा, वन और धर्म-संस्कृति सहित विभिन्न मुद्दों पर सरकार की योजनाओं और प्राथमिकताओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य विकास का लाभ समाज के सभी वर्गों तक पहुंचाना है।
संबंधित समाचार

रियल एस्टेट कारोबारी ने की आत्महत्या:ऑफिस में फांसी लगाकर दी जान

सिटी बस हादसे ने खोली व्यवस्था की पोल:प्रशासन की लापरवाही से लेकर ट्रैफिक पुलिस की भूमिका पर सवाल

शहर के मशहूर उद्योगपति का निधन:इंसानियत की मिसाल थे; इलाज के लिए ले जाते समय एयरपोर्ट पर आया अटैक

इस दिन एमपी आ सकते हैं गृह मंत्री:भेल दशहरा मैदान में पशुपालक सम्मेलन; 4 राज्यों के सहकारिता मंत्री जुटेंगे

SIR पर सियासी घमासान:भाजपा का कांग्रेस पर ‘भ्रम फैलाने’ का आरोप; सीएम ने विपक्ष के नेता को घेरा

एशियन गेम्स में भारत को मिला 15वां सिल्वर:एंसी सोजन 2 सेंटीमीटर से गोल्ड से चूकी; हरिता ने 200 मीटर में जीता ब्रॉन्ज

लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने आए युवक की मौत:कमरे से मिला सुसाइड नोट

प्रसिद्ध मंदिर में हवन-यज्ञ बंद:श्रद्धालुओं की मौत के बाद आंदोलन तेज; नगर पूरी तरह बंद

शाही मस्जिद हटाने के विरोध में जुटा मुस्लिम समाज:रात से नारेबाजी; हाईकोर्ट में होगी फिर सुनवाई

हादसे के बाद बड़ा सवाल:सिटी बस से ज्यादा खतरनाक अतिक्रमण का जाल; वसूली गैंग ने बिगाड़ी व्यवस्था!

PM ई-बस सेवा की शुरुआत:महाकाल लोक से मुख्यमंत्री ने दिखाई हरी झंडी; इतने रुपए में कर सकेंगे धार्मिक-दर्शनीय स्थलों की सैर

साढ़े तीन करोड़ रुपए की एम्फेटामाइन ड्रग्स पकड़ी

आंगनवाड़ी भवन का काम अधूरा:गुणवत्ता को लेकर उठे सवाल

देखिए वीडियो, सड़क की हालत पर सवाल के बीच युवक को मारा थप्पड़!:डिप्टी सीएम ने खोया आपा; इस पार्टी ने लगाए गंभीर आरोप

जवाहर टेकरी पर गूंजे गणपति बप्पा के जयकारे:100 से अधिक केंद्रों से एकत्रित प्रतिमाओं का हाईड्रोलिक और क्रेन से किया विसर्जन

राज्य अधिवक्ता परिषद चुनाव में इंदौर का दबदबा

साइबर ठगी का नया तरीका:बिना कॉल-मैसेज खाते से उड़ाए रुपए; सोशल मीडिया देख रहा था युवक

दुष्कर्म के बाद गर्भवती हुई किशोरी:आरोपी को ठीक से नहीं पहचानती; अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज

युवक ने की आत्महत्या:शादी के 4 महीने बाद जहरीला पदार्थ खाकर दी जान; सुसाइड नोट में इन पर लगाए गंभीर आरोप

बस माफिया की मनमानी पर भारी मनीष सिंह की रणनीति:इंदौर को स्वच्छ और आवारा पशुमुक्त बनाने वाले अफसर जुटे परिवहन सुधारने में
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!