नगर निगम की बड़ी कार्रवाई: जेसीबी से हटाए अवैध कब्जे; रेस्टोरेंट पर इतना जुर्माना, यहां चला अतिक्रमण हटाओ अभियान
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
महाकाल मंदिर क्षेत्र में यातायात व्यवस्था सुधारने और सड़कों को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए नगर निगम ने कार्रवाई की।
निगम की रिमूवल टीम ने महाकाल चौराहे से लेकर गोपाल मंदिर क्षेत्र तक विभिन्न स्थानों पर जेसीबी चलाकर सड़क और नालियों पर किए गए अवैध कब्जे हटाए।
इस दौरान गुदरी चौराहे पर स्थित एक रेस्टोरेंट संचालक पर अतिक्रमण के मामले में 20 हजार रुपए का स्पॉट फाइन भी लगाया गया।
नगर निगम की इस कार्रवाई का उद्देश्य महाकाल मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को जाम से राहत दिलाना तथा यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखना है। अभियान के दौरान निगम के वरिष्ठ अधिकारी और रिमूवल अमला मौके पर मौजूद रहा।
महाकाल चौराहे से गोपाल मंदिर तक कार्रवाई
नगर निगम की रिमूवल गैंग ने महाकाल चौराहा, 24 खंभा, हरसिद्धि पाल, गुदरी चौराहा और गोपाल मंदिर क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की।
सड़कों पर किए गए कब्जों को जेसीबी की मदद से हटाया गया, ताकि आवागमन के लिए पर्याप्त जगह उपलब्ध हो सके।
कार्रवाई के दौरान दुकानों के बाहर किए गए अवैध निर्माण और सड़क व फुटपाथ पर किए गए कब्जों को हटाने पर विशेष ध्यान दिया गया।
नालियों पर बने ओटले और गुमटियां हटाईं
अभियान के दौरान दुकानदारों द्वारा नालियों के ऊपर बनाए गए ओटले, सीढ़ियां और गुमटियां हटाई गईं। नगर निगम का कहना है कि ऐसे अतिक्रमण से न केवल सड़क की चौड़ाई प्रभावित होती है, बल्कि यातायात और नालियों की सफाई में भी परेशानी आती है। गुदरी चौराहे पर एक रेस्टोरेंट संचालक के खिलाफ अतिक्रमण के मामले में 20 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया।
दोबारा अतिक्रमण करने पर भी होगी कार्रवाई
नगर निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन मार्गों पर चौड़ीकरण का काम चल रहा है, वहां फुटपाथ, सड़क और नालियों पर दोबारा अतिक्रमण नहीं होने दिया जाए। उन्होंने ऐसे मार्गों पर लगातार निगरानी रखने और अतिक्रमण मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
अभियान के दौरान निगम कमिश्नर अभिलाष मिश्रा, अपर आयुक्त संतोष टैगोर, अधीक्षण यंत्री प्रमोद मालवीय, सहायक आयुक्त राघवेंद्र सिंह पालिया, उपयंत्री राजेंद्र रावत और दिलीप मालवीय, स्वास्थ्य निरीक्षक अंकित झंझोट, मनीष पांडे सहित नगर निगम का रिमूवल अमला मौजूद रहा।
संबंधित समाचार

बायपास पर 150 मीटर तक निर्माण पर रोक:इस दायरे में अनुमति नहीं; हाईकोर्ट ने सरकार-केंद्र, NHAI से मांगा जवाब

लिफ्टों पर निगम की नजर, 29 इमारतों में मिली खामियां:अब मालिकों को देना होगा सुरक्षा ऑडिट का हिसाब

हाईवे किनारे मिला 20 वर्षीय युवती का शव:कपड़े अस्त-व्यस्त; हत्या की आशंका से जांच, अप्रैल में तय थी शादी

निगम ने वसूला टैक्स...23 साल बाद 42 मकानों पर बुलडोजर:भू-माफियाओं ने बसा दी कॉलोनी; 16 कमिश्नर और दर्जनभर अफसरों की जवाबदेही कहां?

इंदौर बनेगा अब सोलर सिटी:40 हजार छतों पर बन रही 235 मेगावाट बिजली; उज्जैन की कुल मांग के बराबर

सत्ता की छत्रछाया में फल-फूल रहा भू-माफिया तंत्र:खजराना से सिरपुर और हवा बंगला से बाणगंगा तक अवैध कॉलोनियों का मकड़जाल

शहर में चोरों के हौसले बुलंद:पुलिस चौकी से कुछ दूरी पर दुकानों को बनाया निशाना; सब्बल से खोला शटर, अंदर बैठकर गिने नोट

नशे के खिलाफ पुलिस की अपील पर भड़का जनता का गुस्सा:लोगों ने लगाए ये आरोप; 20 घंटे में आए 180 से ज्यादा कमेंट

खजराना मंदिर के गर्भगृह में विधायक के बेटे के प्रवेश मामले में कार्रवाई:इन पर गिरेगी गाज; सुरक्षा एजेंसी पर लगेगा आर्थिक जुर्माना

टूटे मकानों के मलबे के बीच रहने को मजबूर कई परिवार:बोले- अब जाएं तो जाएं कहां; खाने का संकट, मलबे से ईंट-सरिए निकालकर बेच रहे

रिश्वतखोरी के आरोप लगाने वाले एक्टर की बढ़ी मुश्किलें:पुलिस ने जारी किए दो नोटिस; बयान के लिए नहीं पहुंचा मैनेजर

IAS के खिलाफ जांच की तैयारी:इस मामले में शासन कर सकता है विभागीय कार्रवाई

इंदौर में आज से प्लास्ट पैक-2026 की शुरुआत:450 से ज्यादा कंपनियां लेंगी हिस्सा; कंपोस्टेबल प्लास्टिक से AI रीसाइक्लिंग तक का प्रदर्शन

विश्व प्रसिद्ध मंदिर में दंपती ने चढ़ाया 121 किलो सोना:208 करोड़ कीमत; जानिए किस परिवार ने किया इतना बड़ा दान

जेल से निकलीं मिमरोट, तेवर और तीखे:भाजपा को घेरा; अब जीतू पटवारी संभालेंगे मंडी आंदोलन की कमान

आतंकवाद से लेकर सियासत तक बिट्टा के तीखे तेवर:मोदी-योगी की तारीफ; बोले- राजनीतिक स्वार्थ से ऊपर राष्ट्रहित

संविधान गौरव दिवस पर भाजपा का कांग्रेस पर निशाना:बोले- बाबा साहब के नाम पर की वोट की राजनीति

अफसरों ने नहीं सुनी फरियाद तो महादेव के दरबार में लगाई अर्जी:बाबा! समय पर वेतन दिलवा दो

धान की बोरी के जरिए साजिश...ग्रामीणों ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार:रेत के अवैध कारोबार का विरोध पड़ा महंगा? गांजे के झूठे केस में फंसाने का आरोप

सतना जिला पंचायत बैठक में हंगामा:विपक्षी धरने पर बैठे; DMF राशि आवंटन में पक्षपात का आरोप
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!