लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई: पंचायत सचिव और चपरासी रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, दमोह।
तेंदूखेड़ा ब्लॉक की तेजगढ़ ग्राम पंचायत में सोमवार को लोकायुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पंचायत सचिव और चपरासी को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया। इस कार्रवाई से स्थानीय प्रशासन में हड़कंप मच गया।
पंचायत भवन में ही ट्रैप, हाथ हुए लाल
लोकायुक्त पुलिस की टीम ने सचिव जुगराज सिंह लोधी को 6 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए पकड़ा। रिश्वत लेने के बाद सचिव ने रकम चपरासी गुड्डा रैकवार को दे दी। टीम ने मौके पर ही दोनों के हाथ धुलवाए, जो रासायनिक परीक्षण में लाल हो गए, जिससे रिश्वत लेने की पुष्टि हुई।
पीएम आवास की किश्त के बदले मांगी थी घूस
शिकायतकर्ता महेंद्र कोष्ठी ने बताया कि उसकी पत्नी के नाम पर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 1.20 लाख रुपए स्वीकृत हुए थे। दूसरी किस्त जारी करने के बदले पंचायत सचिव ने 15 हजार रुपए की मांग की थी। पैसे नहीं देने पर किस्त रोक दी गई, जिससे पीड़ित परेशान था।
पहले 4 हजार दिए, फिर लोकायुक्त में की शिकायत
महेंद्र के अनुसार उसने पहले 4 हजार रुपए दे दिए थे, लेकिन बाद में उसने भ्रष्टाचार का पर्दाफाश करने का फैसला किया और 16 अप्रैल को सागर लोकायुक्त में शिकायत दर्ज कराई।
योजना बनाकर की गई ट्रैप कार्रवाई
शिकायत का सत्यापन सही पाए जाने के बाद लोकायुक्त टीम ने ट्रैप प्लान किया। सोमवार को पंचायत भवन में महेंद्र ने 6 हजार रुपए दिए, जैसे ही रकम ली गई, टीम ने दोनों आरोपियों को पकड़ लिया।
भ्रष्टाचार अधिनियम में केस दर्ज
लोकायुक्त पुलिस ने सचिव और चपरासी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। टीम में शामिल निरीक्षक मंजू किरण तिर्की ने कार्रवाई की पुष्टि की है।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!