लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई: रिश्वत लेते रेंजर और बाबू रंगे हाथों गिरफ्तार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, सागर।
प्रदेश में सख्ती और लगातार कार्रवाईयों के बावजूद रिश्वतखोरी पर लगाम नहीं लग पा रही है। ताजा मामला सागर जिले के बंडा वन परिक्षेत्र से सामने आया है, जहां खेत की लकड़ी के परिवहन की अनुमति के नाम पर रिश्वत मांगना वन विभाग के दो कर्मचारियों को भारी पड़ गया।
रिश्वत लेते गिरफ्तार किया
लोकायुक्त टीम ने बंडा वन परिक्षेत्र कार्यालय में पदस्थ रेंजर विकास सेठ और क्लर्क (बाबू) जयप्रकाश तिवारी को 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
मांगी थी 1 लाख की रिश्वत
जानकारी के अनुसार, मकरोनिया के ज्योति नगर निवासी विजय सिंह राजपूत का खेत बंडा क्षेत्र में स्थित है, जहां सागौन सहित अन्य पेड़ लगे हुए हैं। पेड़ों की कटाई और लकड़ी के परिवहन के लिए उन्होंने वन विभाग से अनुमति मांगी थी।
आरोप है कि इस प्रक्रिया के लिए कार्यालय में पदस्थ क्लर्क जयप्रकाश तिवारी लगातार रिश्वत की मांग कर रहा था। बाद में रेंजर विकास सेठ भी इसमें शामिल हो गया और दोनों ने मिलकर कुल 1 लाख रुपए की मांग की।
पहले ले चुके थे 40 हजार रुपए
फरियादी के अनुसार, वह पहले ही 40 हजार रुपए दे चुका था, लेकिन इसके बाद भी अधिकारियों द्वारा अतिरिक्त रकम के लिए दबाव बनाया जाता रहा। लगातार हो रही मांग से परेशान होकर किसान ने लोकायुक्त में शिकायत दर्ज कराई।
योजना बनाकर की गई कार्रवाई
शिकायत की पुष्टि के बाद लोकायुक्त टीम ने सुनियोजित तरीके से ट्रैप की योजना बनाई। तय रणनीति के तहत किसान को शेष 50 हजार रुपए लेकर कार्यालय भेजा गया।
जैसे ही रेंजर विकास सेठ ने रिश्वत की राशि हाथ में ली, पहले से घात लगाकर बैठी टीम ने तुरंत दबिश दी और मौके पर ही दोनों आरोपियों को पकड़ लिया।
21 लाख की लकड़ी पर 5% कमीशन की मांग
बताया जा रहा है कि आरोपियों ने किसान की करीब 21 लाख रुपए कीमत की लकड़ी की कटाई और परिवहन अनुमति जारी करने के बदले 5 प्रतिशत के हिसाब से 1 लाख रुपए की रिश्वत मांगी थी।
फरियादी का दावा है कि वह पहले ही 40 हजार रुपए दे चुका था और बाकी 50 हजार रुपए देते समय आरोपी पकड़े गए।
भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मामला दर्ज
लोकायुक्त टीम ने दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। कार्रवाई के बाद वन विभाग में हड़कंप मच गया है। फिलहाल, मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है और अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।
संबंधित समाचार

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त:ठेकेदार से वसूली जाएगी मरम्मत की रकम; ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

पार्किंग को लेकर विवाद:दांत के डॉक्टर पर केस दर्ज

केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री:पुलिस ने हिरासत में लिया

पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते:7 और 9 साल की बहनों ने डॉक्टर से लगाई मदद की गुहार; चाइल्ड हेल्प लाइन ने दोनों को सुरक्षित बाल आश्रम पहुंचाया

अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शुभारंभ

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 IAS अफसरों के हुए तबादले; 5 को मिला अतिरिक्त प्रभार

नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद:पानी और कीचड़ की समस्या खत्म

30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़:जिंदा होने की उम्मीद; पुलिस को गुमराह करने की साजिश का शक

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द:रुपए वापस मांगे, कलेक्टर से शिकायत

भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल

अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:लाखों का माल किया बरामद; पूछताछ में सामने आया सप्लायर का नाम

100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार:तीन शहरों के आरोपी; ईको कार से ले जा रहे थे नशे की खेप

जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र:महाकाल महालोक की तर्ज पर भगवान श्री परशुराम लोक और भगवान श्रीकृष्ण लोक का होगा विकास; मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन

500 से 1000 वर्गफीट कैसे हुआ संपत्ति का रिकॉर्ड:क्राइम ब्रांच की जांच और कार्रवाई पर उठे सवाल

हनी ट्रैप 2.0:आरोपियों के राजनीतिक दल से जुड़े होने का दावा; दिल्ली-भोपाल में नेताओं से संपर्क का भी जिक्र

ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया:18.89 ग्राम मादक पदार्थ जब्त; इंदौर में ई-रिक्शा चालक को करता था सप्लाय

म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच ने युवक को दबोचा; बैंक खाते और सिम का ओटीपी के लिए कर रहा था इस्तेमाल

देखिये वीडियो, राहुल गांधी के दौरे से पहले घंटा कांड:मंत्री के बयान पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता का पलटवार; भाजपा ने बोला हमला

कोकीन के शौकीन शहर के सफेदपोश:नाईजीरियन से पूछताछ में खुलासा

16 दिन बाद शिक्षक अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल खत्म:शिक्षा मंत्री से होगी बैठक; मुख्यमंत्री तक मांग पहुंचने का मिला आश्वासन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!