स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: 5 अस्पताल और 121 क्लीनिकों के पंजीकरण किए निरस्त; इलाज पर लगाई रोक
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, जबलपुर।
शहर में स्वास्थ्य विभाग ने निजी स्वास्थ्य संस्थानों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 5 अस्पतालों और 121 क्लीनिकों के पंजीकरण निरस्त कर दिए हैं। तय समयसीमा तक नवीनीकरण नहीं कराने पर यह कदम उठाया गया है।
इलाज और भर्ती पर भी रोक
इसके साथ ही इन संस्थानों में नए मरीजों के इलाज और भर्ती पर भी रोक लगा दी गई है, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं में हड़कंप मच गया है।
नवीनीकरण के लिए दिया गया था पर्याप्त समय
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अस्पताल और क्लीनिक संचालन के लिए पंजीकरण का नवीनीकरण 1 जनवरी से 28 फरवरी 2026 तक अनिवार्य किया गया था। इसके बावजूद कई संस्थानों ने आवेदन नहीं किया।
5 अस्पतालों और 121 क्लीनिकों पर कार्रवाई
समयसीमा बीतने के बाद विभाग ने सख्ती दिखाते हुए। 5 अस्पताल और 121 क्लीनिकों के पंजीकरण निरस्त कर दिए। इनमें से दो अस्पतालों ने स्वयं संस्थान बंद करने की जानकारी भी दी है।
जांच में सामने आई गंभीर खामियां
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नवनीत कोठारी द्वारा जारी आदेश के मुताबिक जांच के दौरान कई गंभीर अनियमितताएं सामने आईं। कुछ अस्पतालों में पर्याप्त स्टाफ नहीं मिला। कई संस्थानों के नगर निगम से दस्तावेज सत्यापित नहीं पाए गए।
कुछ ने नवीनीकरण के लिए आवेदन ही नहीं किया इन कारणों से 1 अप्रैल 2026 से इनका संचालन अवैध घोषित कर दिया गया है।
इन अस्पतालों पर गिरी गाज
एस.सी. गुप्ता मेमोरियल हॉस्पिटल – स्टाफ की कमी
संकल्प हॉस्पिटल – दस्तावेज सत्यापित नहीं
नामदेव नर्सिंग होम – नवीनीकरण नहीं कराया
बटालिया आई हॉस्पिटल – स्वयं बंद करने का आवेदन
सरकार हॉस्पिटल – स्वयं बंद करने का आवेदन
क्लीनिकों की स्थिति और गंभीर
जांच में क्लीनिकों की स्थिति और चिंताजनक पाई गई। कुल 240 में से 89 क्लीनिकों ने आवेदन नहीं किया। 32 संस्थानों के दस्तावेज अधूरे पाए गए। निरस्त क्लीनिकों में एलोपैथी, आयुर्वेदिक, होम्योपैथी के साथ-साथ पैथोलॉजी लैब और डायग्नोस्टिक सेंटर भी शामिल हैं।
स्वास्थ्य विभाग के सख्त निर्देश
स्वास्थ्य विभाग ने सभी प्रभावित संस्थानों को निर्देश दिए हैं कि तत्काल प्रभाव से नए मरीज भर्ती न करें। भर्ती मरीजों का इलाज पूरा कर जल्द डिस्चार्ज करें। संस्थान के बाहर लगे नाम-बोर्ड हटाएं।
आगे भी होगी सख्त कार्रवाई
सीएमएचओ ने स्पष्ट किया है कि यदि कोई भी अस्पताल बिना वैध पंजीकरण के संचालित पाया जाता है, तो उसके खिलाफ मध्यप्रदेश नर्सिंग होम एक्ट के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, जिन संचालकों से समयसीमा चूक गई है, वे एमपी ऑनलाइन के माध्यम से दोबारा आवेदन कर सकते हैं। पंजीकरण का नवीनीकरण हर तीन साल में अनिवार्य है।
संबंधित समाचार

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त:ठेकेदार से वसूली जाएगी मरम्मत की रकम; ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

पार्किंग को लेकर विवाद:दांत के डॉक्टर पर केस दर्ज

केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री:पुलिस ने हिरासत में लिया

पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते:7 और 9 साल की बहनों ने डॉक्टर से लगाई मदद की गुहार; चाइल्ड हेल्प लाइन ने दोनों को सुरक्षित बाल आश्रम पहुंचाया

अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शुभारंभ

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 IAS अफसरों के हुए तबादले; 5 को मिला अतिरिक्त प्रभार

नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद:पानी और कीचड़ की समस्या खत्म

30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़:जिंदा होने की उम्मीद; पुलिस को गुमराह करने की साजिश का शक

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द:रुपए वापस मांगे, कलेक्टर से शिकायत

भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल

अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:लाखों का माल किया बरामद; पूछताछ में सामने आया सप्लायर का नाम

100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार:तीन शहरों के आरोपी; ईको कार से ले जा रहे थे नशे की खेप

जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र:महाकाल महालोक की तर्ज पर भगवान श्री परशुराम लोक और भगवान श्रीकृष्ण लोक का होगा विकास; मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन

500 से 1000 वर्गफीट कैसे हुआ संपत्ति का रिकॉर्ड:क्राइम ब्रांच की जांच और कार्रवाई पर उठे सवाल

हनी ट्रैप 2.0:आरोपियों के राजनीतिक दल से जुड़े होने का दावा; दिल्ली-भोपाल में नेताओं से संपर्क का भी जिक्र

ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया:18.89 ग्राम मादक पदार्थ जब्त; इंदौर में ई-रिक्शा चालक को करता था सप्लाय

म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच ने युवक को दबोचा; बैंक खाते और सिम का ओटीपी के लिए कर रहा था इस्तेमाल

देखिये वीडियो, राहुल गांधी के दौरे से पहले घंटा कांड:मंत्री के बयान पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता का पलटवार; भाजपा ने बोला हमला

कोकीन के शौकीन शहर के सफेदपोश:नाईजीरियन से पूछताछ में खुलासा

16 दिन बाद शिक्षक अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल खत्म:शिक्षा मंत्री से होगी बैठक; मुख्यमंत्री तक मांग पहुंचने का मिला आश्वासन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!