पुलिस-प्रशासन और निगम के साथ प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई: इतने रो-हाउस से कब्जा हटाया; अनेक मकानों में किरायेदार और अवैध कब्जे
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मूसाखेड़ी रिंग रोड स्थित योजना-94, सेक्टर एच में इंदौर विकास प्राधिकरण द्वारा 16 वर्ष पूर्व निम्न एवं गरीब परिवारों के लिए 550 रो-हाउस बनाए गए थे। समय के साथ कई आवंटन निरस्त हुए और कई मकानों में किरायेदारी व अवैध कब्जे बढ़ते चले गए। इन्हीं खाली और कब्जे वाले रो-हाउसों पर लंबे समय से अनाधिकृत रूप से परिवार रह रहे थे।
10 करोड़ रुपये मूल्य की संपत्ति कराई गई मुक्त
प्राधिकरण ने पुलिस, प्रशासन और नगर निगम की संयुक्त टीम के साथ अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान लगभग 45 रो-हाउसों को अवैध कब्जे से मुक्त कराया गया। अधिकारियों के अनुसार यह संपत्ति करीब 10 करोड़ रुपये मूल्य की है, जिसे वर्षों से अनधिकृत रूप से उपयोग किया जा रहा था।
ब्लॉक-वार चलाया गया अभियान
यह कार्रवाई योजना के कुल 8 ब्लॉकों में से ई, एफ, जी और एच ब्लॉकों में केंद्रित रही। प्राधिकरण के अनुसार अब ए, बी, सी और डी ब्लॉकों में भी इसी तरह का अभियान चलाकर शेष अवैध कब्जों को हटाया जाएगा।
16 साल पहले बने थे 550 प्रकोष्ठ
इस योजना के तहत लगभग 550 रो-हाउस बनाए गए थे और अधिकांश का आवंटन भी हुआ था। लेकिन किश्तों का भुगतान न होने और अन्य कारणों से कई आवंटन निरस्त हो गए। इसके बाद खाली पड़े मकानों पर धीरे-धीरे अवैध कब्जे होते चले गए।
आगे 80 प्रकोष्ठों की रिकवरी की संभावना
प्राधिकरण के अनुसार कार्रवाई पूरी होने पर लगभग 80 रो-हाउस पुनः नियंत्रण में आ सकते हैं। इनका उपयोग या तो बिक्री के लिए किया जाएगा या फिर व्यवस्थापन योजना के तहत पात्र परिवारों को आवंटित किया जाएगा।
अगले चरण में विस्थापन की चुनौती
प्राधिकरण के सामने अब एमआर-11 और एमआर-12 क्षेत्रों में बाधक बस्तियों के विस्थापन की चुनौती है। इन परिवारों के पुनर्वास के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बहुमंजिला भवनों का निर्माण किया जा रहा है, लेकिन इसमें समय लग सकता है।
सीईओ का बयान
प्राधिकरण के सीईओ डॉ. परीक्षित झाड़े ने बताया कि सर्वेक्षण और चिन्हांकन के बाद यह कार्रवाई की गई है और भविष्य में इस तरह के अवैध कब्जों को रोकने के लिए सख्त निगरानी के निर्देश दिए गए हैं।
संबंधित समाचार

महिला से लाखों की साइबर ठगी:गूगल पर अमेज़न कस्टमर केयर का नंबर खोजना पड़ा महंगा

नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स से बाहर:चोट के चलते नहीं खेलेंगे; इस खिलाड़ी को मिली टीम में जगह

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई:अवैध हथियारों की डिलीवरी से पहले दो गिरफ्तार; 3 पिस्टल-1 कट्टा बरामद

कलेक्टोरेट में अपर कलेक्टरों के बीच हुआ काम का बंटवारा:इन्हें मिली जिम्मेदारी; कलेक्टर ने जारी किए आदेश

देखिए वीडियो:रॉन्ग साइड ड्राइविंग पर अब सीधे FIR; राजधानी की तर्ज पर ट्रैफिक पुलिस की सख्ती, ड्रोन से निगरानी कर चार वाहन चालकों पर केस

महिला ने नगर निगम कमिश्नर को बीच रास्ते रोका:बोली- पाइप चेंज करा दो; किससे पानी मांगे

फिल्मी उम्मीदें बनाम असली शादी:सुहागरात पर पत्नी नहीं शरमाई तो पति पहुंचा फैमिली कोर्ट

UPSC में फेल हुआ तो बना फर्जी IPS:फर्जी थानेदार बनकर रौब जमाने की कोशिश; डायरी में अफसरों के नंबर

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:गांजे के हरे पौधे किए जब्त; आरोपी पर केस दर्ज

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में 1 लाख युवाओं का टारगेट:घर-घर जाकर होगा Gen-Z का रजिस्ट्रेशन; नेताओं को बाहर संभालनी होगी व्यवस्था

देश के कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात:बिहार में 13 जिले जलमग्न; काशी में 407 परिवारों ने घर छोड़ा, हिमाचल में 175 सड़कें बंद

कौन बोले:हमें कांग्रेस-आप की बी टीम कहने वाले पहले तय करें, हम किसकी टीम हैं

घरों के बाहर घूमता दिखा तेंदुआ:सीसीटीवी में कैद हुई तस्वीरें; ग्रामीणों में दहशत

अवैध क्लिनिक में गलत इलाज से 10 साल की मासूम की मौत:लीपापोती में जुटा स्वास्थ्य विभाग

देखिए वीडियो:इस प्रसिद्ध मंदिर के पहले सीईओ ने संभाला कार्यभार; बोले- पुरानी बातों को छोड़कर आगे बढ़ने का समय

375 क्विंटल अवैध शकर जब्त:पैपे न्यूट्रिशन चॉकलेट फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा; नौ शकर डीलरों के गोदामों की भी जांच

राहुल गांधी की ‘छात्रों की गूंज’ में यौन शोषण के फरार आरोपी की गूंज:भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिंह यादव ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका

कोर्ट की तल्ख टिप्पणी:‘पत्नी का हर जगह पति के साथ जाना जरूरी नहीं’

‘सेना’ की निगरानी में ‘रामलला’:ऑपरेशन सिंदूर में कमाल करने वाले एयर मार्शल के हवाले अब राम मंदिर ट्रस्ट 5885 दावेदार; एक का हुआ चयन

ट्रैफिक डायवर्शन:जन्माष्टमी-गोगा नवमी पर कई रास्तों पर वाहनों की एंट्री बंद; पार्किंग भी प्रतिबंधित
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!