खबर
Top News

ग्रीनबेल्ट की जमीन पर माफिया राज

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

31 मार्च 2026, 5:19 pm
शेयर करें:
ग्रीनबेल्ट की जमीन पर माफिया राज

फर्जी रजिस्ट्रियों से 1000 करोड़ रुपए का घोटाला विभागों की मिलीभगत के आरोप, 5000 से अधिक प्लॉट बेच दिए, 2000 और फर्जी जोड़कर किया बड़ा खेल

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर की सबसे सुरक्षित मानी जाने वाली ग्रीनबेल्ट जमीन पर अब तक के सबसे बड़े घोटाले का खुलासा हुआ है। विदुर नगर एवं झूलेलाल नगर आवासीय संस्था संचालकों पर आरोप है उन्होंने सहकारिता विभाग, कलेक्टर कार्यालय और अन्य संबंधित विभागों की मिलीभगत से सरकारी जमीन को योजनाबद्ध तरीके से हड़पा।

आरोपों के मुताबिक फर्जी शपथ पत्र, अपात्र सदस्यों का पंजीयन, कूटरचित नामांतरण और रजिस्ट्री शुल्क में अवैध छूट लेकर शासन को करोड़ों का चूना लगाया गया। रजिस्ट्रेशन क्रमांक 2584 और 2585 (14 सितंबर 1995) के आधार पर 135.69 एकड़ ग्रीनबेल्ट जमीन को कब्जे में लेकर 5000 से अधिक फर्जी प्लॉटों का विक्रय कर दिया गया।

दूसरी संस्था बनाकर फिर रचा नया खेल...मामला यहीं नहीं थमा। इसी जमीन में से 28.33 एकड़ हड़पने के लिए फर्जी झूलेलाल नगर संस्था खड़ी कर दी गई। रजिस्ट्रेशन क्रमांक 4829 और 4830 (24 मार्च 1998) के जरिए इस जमीन को कृषि भूमि बताकर बेच दिया गया। आरोप है यहां 2000 से ज्यादा अतिरिक्त फर्जी प्लॉट बेचे गए और रजिस्ट्री शुल्क में भारी गड़बड़ी की गई।

कलेक्टर के फैसले को भी किया नजरअंदाज... 29 अप्रैल 1999 को कलेक्टर ने 196.69 एकड़ ग्रीन-बेल्ट जमीन को लेकर स्पष्ट निर्णय दिया था कि उक्त जमीन की असली मालिक महारानी उषाराजे होलकर हैं। इसके बावजूद निर्णय से पहले की गई चार फर्जी रजिस्ट्रियों को जानबूझकर छुपाया गया जबकि आदेश में इन्हें साफ तौर पर अवैध माना गया था।

1,772 फर्जी रजिस्ट्रियां और हजार करोड़ का घोटाला... शुक्ला परिवार की 61.2 एकड़ जमीन पर ही 1772 फर्जी रजिस्ट्रियां कर दी गईं। रजिस्ट्री शुल्क में भी अवैध छूट लेकर राजस्व को भारी नुकसान पहुंचाया गया। कुल मिलाकर 135 एकड़ से ज्यादा जमीन के अवैध सौदों से करीब 1000 करोड़ रुपए से अधिक का घोटाला सामने आया है।

10 साल तक दबा रहा मामला... 3 नवंबर 2015 को संबंधित कार्यालय द्वारा जांच के निर्देश दिए गए थे, लेकिन पूरा मामला ‘कचरे के डिब्बे’ में डालकर वर्षों तक दबाए रखा गया। 27 जनवरी की जनसुनवाई में शिकायत दर्ज कर एफआईआर, अवैध जमीन की वापसी और रजिस्ट्री शुल्क रिकवरी की मांग उठाई गई है।

सवाल, जिनके जवाब बाकी
आखिर इतने बड़े घोटाले में कौन-कौन अधिकारी शामिल हैं?

वर्षों तक जांच क्यों दबाई गई?

क्या दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी या मामला फिर ठंडे बस्ते में जाएगा?

जिला प्रशासन और सहकारिता विभाग के अधिकारी जांच का हवाला देते रहे हैं, लेकिन वह अंतिम निर्णय तक नहीं पहुंच रही है। सालों से जांच में कई अधिकारी बदल गए। दोषी तय नहीं हो पाए और फर्जी दस्तावेजों के आधार पर प्लॉट की खरीदी-बिक्री जारी है।

बड़े नाम भी घेरे में... शिकायत में शहर के कुछ चर्चित व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के नाम भी सामने आए हैं, जिन पर इस घोटाले में संलिप्तता के आरोप हैं। इनमें शिरोमणि ज्वेलर्स (सराफा बाजार), आरती स्वीट्स (टावर चौराहा), गुलमोहर मार्केटिंग और आर्य कन्फेक्शनरी (पोलो ग्राउंड) शामिल बताए जा रहे हैं।

संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा
Top News

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

about 2 hours ago
इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क
Top News

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

about 3 hours ago
5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी
Top News

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

about 3 hours ago
‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान
Top News

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

about 3 hours ago
स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Top News

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

about 3 hours ago
दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक
Top News

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

about 3 hours ago
जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन
Top News

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

about 4 hours ago
सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त
Top News

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

about 4 hours ago
अवैध शराब पर पुलिस की दबिश
Top News

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

about 4 hours ago
रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार
Top News

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

about 4 hours ago
छात्रों के लिए खुशखबरी
Top News

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

about 4 hours ago
शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन
Top News

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

about 4 hours ago
MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम
Top News

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

about 5 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

about 5 hours ago
राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’: रागिनी नायक
Top News

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

about 5 hours ago
इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान
Top News

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

about 5 hours ago
तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला
Top News

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

about 5 hours ago
14 साल के बेटे से दुष्कर्म
Top News

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

about 5 hours ago
10 साल बाद टूटी चुप्पी
Indore

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

about 5 hours ago
चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी
Top News

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार

about 5 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!