‘वन 8 क्लब’ में डांस के बाद थाने पहुंचे लव जिहादी: रेट्रो बॉलीवुड इवेंट में हिंदू युवतियों के साथ मिले; मोबाइल में थे आपत्तिजनक फोटो-वीडियो
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
लसूड़िया थाना क्षेत्र के अपोलो हाई स्ट्रीट बिल्डिंग स्थित वन 8 क्लब में हुए रेट्रो बॉलीवुड इवेंट में अश्लीलता का खुलासा हुआ है।
यहां हिंदू युवतियों के साथ पहुंचे लव जेहादियों ने हिंदू युवतियों के साथ अश्लील डांस किया। सूचना पर पहुंचे श्री राजपूत करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने उन्हें रंगे हाथों पकड़ा और जमकर सबक सिखाया।
मोबाइल चेक किए तो तीनों मुस्लिम निकले
इसके बाद इनको क्लब के बाहर लेकर आए। इनसे पूछताछ की गई तो वह पहले अपने हिंदू नाम बताने लगे। इनके मोबाइल चेक किए तो तीनों लव जिहादी मुस्लिम निकले।
कार्यकर्ताओं ने पुलिस सुपुर्द किया
इसके बाद करणी सेना कार्यकर्ताओं ने उनको पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने उनके मोबाइल फोन जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। लव जिहादियों के मोबाइल में कई हिंदू युवतियों के अश्लील फोटो और वीडियो मिले हैं।
श्री राजपूत करणी सेना के मानसिंह राजावत के मुताबिक उन्हें सूचना मिली थी कि क्लब में रेट्रो बॉलीवुड इवेंट हो रहा है।
इसमें बड़ी संख्या में मुस्लिम युवक हिंदू युवतियों के साथ पहुंचे हैं। सूचना पर मौके पर पहुंचे तो क्लब पूरा भरा हुआ था।
सूचना के आधार पर उन्होंने तीन युवकों को क्लब से बाहर हाॅल में लेकर आए। उनसे पूछताछ की तो वह हिंदू नाम बताते हुए साथ में मौजूद युवतियों को कॉलेज फ्रेंड बताने लगे।
शंका होने पर उनके मोबाइल और कार्ड चेक किए तो तीनों युवक मुस्लिम निकले। जिनसे पूछताछ की तो तीनों ने अपने नाम मोईन खान, साहिल खान और जुनैद खान निवासी बेटमा बताए।
उनके मोबाइल की जांच की तो कई हिंदू युवतियों के साथ अश्लील फोटो और वीडियो मिले। इनके बाद उनकी अच्छे से खातिरदारी की गई और एफएआरवी बुलाकर तीनों लव जिहादियों को उनके हवाले किए।
इस दौरान हिंदूवादी और श्री राजपूत करणी सेना के मानसिंह राजावत, रणविजय सिंह तोमर, कपिल कौशल, नवीन अग्रवाल सहित अन्य हिंदूवादी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
मामले में लसूड़िया पुलिस ने तीनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, साथ ही उनके मोबाइल भी खंगाल रही है।
टीआई राजकुमार यादव का कहना है कि दो लोगों पर प्रतिबंधात्मक धाराओं में केस दर्ज किया हैं। जिन्हें आज एसीपी कोर्ट में पेश कर जेल भेजा जाएगा।
अश्लील फोटो-वीडियो से हिंदू युवतियों को करते हैं ब्लैकमेल
श्री राजपूत करणी सेना के मुताबिक मोबाइल से कई हिंदू युवतियों के जिहादियों के साथ अश्लील फोटो, वीडियो मिले हैं।
पूर्व में भी कई लव जिहादी पकड़े जा चुके हैं, उनके मोबाइल से भी कई हिंदू युवतियों के अंतरंग पल के फोटो, वीडियो मिले थे। तब यह बात सामने आई थी कि ये लव जिहादी हिंदू युवतियों के साथ के अंतरंग पल के फोटो, वीडियो बना लेते हैं, फिर उन्हें ब्लैकमेल करते हैं।
इधर, यह बात भी सामने आई है कि पकड़ाए बेटमा के लव जिहादी के साथ जो युवतियां थीं, वह इंदौर के आसपास जिले की रहने वाली हैं, जो शहर में पढ़ाई करने आई हुई हैं।
लव जिहादियों ने उन्हें क्लब में ही फंसाया था। पूछताछ में खुलासा हुआ कि ये लव जेहादी क्लब में झुंड में आते हैं।
इवेंट में शामिल होने के दौरान युवतियों के मोबाइल नंबर हासिल कर बाद में उन्हें परेशान या ब्लैकमेल करने की कोशिश करते हैं।
एंट्री नहीं मिली तो युवतियों-युवकों ने किया विवाद
इधर वन 8 क्लब से जुड़ा एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इसमें कुछ युवक और युवतियां क्लब में एंट्री नहीं मिलने की बात को लेकर गेट पर विवाद और बहस करते नजर आ रहे हैं।
पार्टी में शामिल होने के लिए कुछ लोगों ने पहले से पास लिए थे, लेकिन क्लब पहुंचने पर उन्हें प्रवेश नहीं दिया गया। इसी बात को लेकर युवाओं ने क्लब प्रबंधन से सवाल-जवाब किए।
वायरल वीडियो में गेट के पास युवकों और युवतियों की क्लब कर्मचारियों से बहस होती दिखाई दे रही है। इस दौरान पार्टी में एंट्री देने की मांग को लेकर लोग अपनी नाराजगी जताते नजर आ रहे हैं।
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद क्लब की एंट्री व्यवस्था और इवेंट मैनेजमेंट को लेकर सवाल उठ रहे हैं। बताया जा रहा है कि रेट्रो बॉलीवुड इवेंट में सैकड़ों लोग पहुंचे थे।
क्लब हाउसफुल होने के कारण जिन्हें पास दिए गए थे, उन्हें भी एंट्री नही दी गई। जिसके चलते युवक- युवतियों ने क्लब के इंट्रेंस पर जमकर बवाल किया ।
संबंधित समाचार

70 से अधिक मकानों पर बुलडोजर का खतरा:हाई कोर्ट के फैसले के बाद 2 हजार लोगों के बेघर होने की आशंका

देखिये वीडियो, सड़क पर फैले तेल ने बढ़ाई फिसलन:ब्रिज पर एक के बाद एक गिरे दोपहिया वाहन चालक; पुलिस और नगर निगम ने चूना पाउडर डालकर संभाली स्थिति

फर्जी नामांतरण मामले में बड़ा फैसला:तत्कालीन तहसीलदार सहित तीन को 3-3 साल की सजा

इंदौर में वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास:15 साल की उम्र में किया ये कारनामा; इस खिलाडी का तोड़ा रिकॉर्ड

दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को बड़ी राहत:विनियमितीकरण का रास्ता साफ; संकल्प किया पारित

डीजे की धुन, जाम और नशे की महफिल:फार्म्स की देर रात तक चली पार्टी का वीडियो आया सामने

भवन अधिकारी और निरीक्षक के संरक्षण में चल रहा है अवैध निर्माण:निगम के खजाने की बजाय भरी अपनी जेब

बेटे पर पिता की पीट-पीटकर हत्या का आरोप:क्षेत्र में फैली सनसनी; पुलिस ने हिरासत में लिया

इंदौर में 1140 लोगों के घर पहुंचेगी पुलिस:13 हजार से ज्यादा चालान लंबित; गाड़ियां होंगी जब्त

महंगा हुआ दूध:अब बिगड़ेगा आम आदमी का बजट; अमूल-मदर डेयरी के बाद सांची की कीमतों में भी उछाल, आखिर कब मिलेगी राहत

इंदौर के स्वच्छता में पिछड़ने पर कांग्रेस ने झांझ-मंजीरे बजाकर महापौर को घेरा:चौकसे बोले- 8 साल का स्वच्छता का गौरव नहीं संभाल पाए महापौर

वैसी जोड़ी दोबारा नहीं आई:पिछले 8 बरसों से स्वच्छता में टॉप पर विराजमान था इंदौर

फर्जी पहचान और दस्तावेजों से बैंक को लगाया लाखों का चूना:63 वर्षीय बुजुर्ग को बना दिया गारंटर; तीन आरोपियों पर केस दर्ज

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:भरोसे का कार्ड स्वैप कर करोड़ों की चपत आखिरकार मोहने बंधुओं पर हुआ केस दर्ज

घर को बना रखा था एलपीजी सिलेंडरों का गोदाम:आरोपी कनेक्शनधारियों को ₹300 ज्यादा देकर दोगुने दाम पर करता था ब्लैक; 17 सिलेंडर जब्त

बच्चों की सुरक्षा का संकल्प:सड़कों पर नियम तोड़ने वालों पर चालान की चोट; मॉडिफाइड साइलेंसर, बिना नंबर प्लेट और इमरजेंसी लाइट वाले वाहन भी निशाने पर

सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा:पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर रची पति की हत्या की साजिश; हादसा दिखाने के लिए शव पर चढ़ाया ट्रैक्टर

‘मेघनाद’ के घर पथराव करने वाला आबू गिरफ्तार, जेल भेजा:एक्टर के घर के बाहर झगड़े से रोकने पर दी थी जान से मारने की धमकी; बाद में साथियों के साथ पहुंचकर किया था पथराव

पानी की मोटर चालू करने पर मां से भिड़ा बेटा:गला पकड़कर जमीन पर पटका; बचाने आई ताई पर डंडे से किया हमला

33 अपराधों से लदा हिस्ट्रीशीटर ब्राउन शुगर की तस्करी में गिरफ्तार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!