लोकायुक्त का बड़ा ट्रैप: अधिकारी 90 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भुगतान के बदले मांगा था कमीशन
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत इंदौर में लोकायुक्त पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लोक निर्माण विभाग (PWD) के दो अधिकारियों को 90 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी ठेकेदार के लंबित भुगतान को जारी करने के एवज में कमीशन मांग रहे थे।
17 लाख के भुगतान के बदले मांगा गया कमीशन
लोकायुक्त पुलिस के मुताबिक, शिकायतकर्ता राघवेन्द्र सिंह गुर्जर (निवासी रामनगर आदर्शपुरम, ग्वालियर) सांई एसोसिएट फर्म में लायजनिंग मैनेजर हैं। उन्होंने बताया कि उनकी फर्म को सितंबर 2025 में राऊ से बामपुरा तक इलेक्ट्रिक सिटिंग का काम करीब 20 लाख रुपए में मिला था। यह काम तय समय में पूरा कर दिया गया, लेकिन जीएसटी सहित करीब 17 लाख रुपए का भुगतान विभाग में लंबित था। शिकायत में आरोप लगाया गया कि भुगतान जारी करने के बदले अधिकारियों ने कमीशन की मांग की।
दो अधिकारियों ने मिलकर तय किया ‘रेट’
बालकुमार जैन (सहायक यंत्री/प्रभारी कार्यपालन अधिकारी) ने 4% के हिसाब से 60 हजार रुपए मांगे।धीरेंद्र कुमार नीमा (सब इंजीनियर/प्रभारी अनुविभागीय अधिकारी) ने 2% के हिसाब से 30 हजार रुपए की मांग की। इस तरह दोनों ने मिलकर कुल 90 हजार रुपए की रिश्वत तय की।
लोकायुक्त ने बिछाया जाल, रंगे हाथ पकड़े गए
शिकायत मिलने के बाद मामला लोकायुक्त एसपी राजेश सहाय के संज्ञान में लाया गया। प्रारंभिक सत्यापन के बाद 7 अप्रैल को ट्रैप टीम गठित की गई। कार्रवाई के दौरान आरोपी बालकुमार जैन को 60 हजार रुपए और धीरेंद्र नीमा को 30 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए मौके पर ही पकड़ लिया गया।
भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत केस दर्ज
दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण (संशोधन) अधिनियम 2018 की धारा 7 और भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 61(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। लोकायुक्त पुलिस अब दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है और यह भी जांच की जा रही है कि इस तरह के और कितने मामलों में उन्होंने रिश्वत ली है।
संबंधित समाचार

UPSC में फेल हुआ तो बना फर्जी IPS:फर्जी थानेदार बनकर रौब जमाने की कोशिश; डायरी में अफसरों के नंबर

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:गांजे के हरे पौधे किए जब्त; आरोपी पर केस दर्ज

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में 1 लाख युवाओं का टारगेट:घर-घर जाकर होगा Gen-Z का रजिस्ट्रेशन; नेताओं को बाहर संभालनी होगी व्यवस्था

देश के कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात:बिहार में 13 जिले जलमग्न; काशी में 407 परिवारों ने घर छोड़ा, हिमाचल में 175 सड़कें बंद

कौन बोले:हमें कांग्रेस-आप की बी टीम कहने वाले पहले तय करें, हम किसकी टीम हैं

घरों के बाहर घूमता दिखा तेंदुआ:सीसीटीवी में कैद हुई तस्वीरें; ग्रामीणों में दहशत

अवैध क्लिनिक में गलत इलाज से 10 साल की मासूम की मौत:लीपापोती में जुटा स्वास्थ्य विभाग

देखिए वीडियो:इस प्रसिद्ध मंदिर के पहले सीईओ ने संभाला कार्यभार; बोले- पुरानी बातों को छोड़कर आगे बढ़ने का समय

375 क्विंटल अवैध शकर जब्त:पैपे न्यूट्रिशन चॉकलेट फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा; नौ शकर डीलरों के गोदामों की भी जांच

राहुल गांधी की ‘छात्रों की गूंज’ में यौन शोषण के फरार आरोपी की गूंज:भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिंह यादव ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका

कोर्ट की तल्ख टिप्पणी:‘पत्नी का हर जगह पति के साथ जाना जरूरी नहीं’

‘सेना’ की निगरानी में ‘रामलला’:ऑपरेशन सिंदूर में कमाल करने वाले एयर मार्शल के हवाले अब राम मंदिर ट्रस्ट 5885 दावेदार; एक का हुआ चयन

ट्रैफिक डायवर्शन:जन्माष्टमी-गोगा नवमी पर कई रास्तों पर वाहनों की एंट्री बंद; पार्किंग भी प्रतिबंधित

स्टार्टअप और इनोवेशन के क्षेत्र में आगे बढ़ रहा मध्यप्रदेश:12 हजार से ज्यादा स्टार्टअप का लक्ष्य; युवाओं के आइडिया को मिलेगा बेहतर प्लेटफॉर्म

औचक निरीक्षण:चोइथराम मंडी में गंदगी पर गिरी गाज; दरोगा निलंबित

मुख्यमंत्री का किसानों पर फोकस:दिन में 10 घंटे बिजली देगी सरकार; खेती के साथ पशुपालन पर भी जोर

क्रिप्टो में मोटे मुनाफे का झांसा देकर ठगी:32 ट्रांजेक्शन में रुपए ट्रांसफर कराए; ऐसे हुआ साइबर फ्रॉड का खुलासा

गुरुकृपा रेस्टोरेंट के सलाद में रेंगता मिला कीड़ा:राऊ में फेयरवेल पार्टी करने पहुंचे 12 लोगों का विरोध; संचालक ने आरोपों को बताया साजिश

सयाजी होटल परोस रहा था अमानक एनालॉग पनीर:8 में से 5 सैंपल फेल

‘लेडी अघोरी’ के पुराने शादी और ठगी के आरोप भी सामने आए:एफआईआर के बाद 15 दिन की न्यायिक हिरासत
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!