40 लाख रुपए का लोन घोटाला: फर्जी दस्तावेजों से लिया; बैंक अफसरों सहित 5 पर FIR
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) ने केनरा बैंक से हुए 40 लाख रुपए के फर्जी लोन मामले में बड़ी कार्रवाई की है। जांच में बैंक अधिकारियों सहित कुल 5 आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत FIR दर्ज की गई है।
ऐसे हुआ मामले का खुलासा
केनरा बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय इंदौर के उप महाप्रबंधक आनंद शिवानंद तोतड़ ने शिकायत दर्ज कराई। जांच में खुलासा हुआ कि चंद्रशेखर पचोरी ने मेसर्स आर. शिवम एंड कंपनी के नाम से बैंक में खाता खुलवाया और मशीनरी खरीद के नाम पर 40 लाख रुपए का लोन लिया।
बैंक को दी गई गलत जानकारी
ऋण प्रक्रिया में राममोहन अग्रवाल को को-ऑब्लिगेंट बनाया गया और उनकी संपत्ति को गिरवी दिखाया गया। बैंक को दी गई वैल्यूएशन और लीगल रिपोर्ट में संपत्ति को निर्विवाद और लोन के लिए उपयुक्त बताया गया। इसी आधार पर 8 मई 2018 को लोन स्वीकृत कर दिया गया।
जांच में बड़ा खुलासा
जिस संपत्ति को गिरवी दिखाया गया था, उस पर पहले से बहुमंजिला इमारत, फ्लैट और दुकानें बन चुकी थीं। संबंधित फ्लैट 2009-10 में ही बिक चुका था, यानी को-ऑब्लिगेंट वास्तविक मालिक नहीं था। इसके बावजूद बैंक कर्मचारियों ने भौतिक सत्यापन और ड्यू डिलिजेंस में लापरवाही बरती।
लोन एनपीए होने पर मामला सामने आया
लोन की किश्तें जमा नहीं होने पर 1 मई 2023 को खाता NPA घोषित किया गया। इसी दौरान पूरे मामले की परतें खुलीं।
FIR में शामिल आरोपी
EOW ने चंद्रशेखर पचोरी, राममोहन अग्रवाल, तत्कालीन शाखा प्रबंधक रजतिन गुप्ता, क्रेडिट मैनेजर कमलेश दिवानी और एक निजी मार्केटिंग फर्म के प्रोपराइटर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोप IPC की धारा 420, 467, 468, 471, 120-बी और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 2018 की धारा 7 के तहत लगाए गए हैं।
7 पॉइंट में समझें पूरा घोटाला
फर्म के नाम से खाता खुलवाया: 12 अप्रैल 2018 को मेसर्स आर. शिवम एंड कंपनी के नाम से खाता खुलवाया।
मशीनरी खरीद के नाम पर लोन: 40 लाख रुपए का टर्म लोन आवेदन किया गया, राममोहन अग्रवाल को को-ऑब्लिगेंट बनाया गया।
संपत्ति को गिरवी बताया: उषा नगर एक्सटेंशन, प्लॉट क्रमांक 277 को बंधक संपत्ति दिखाया।
फर्जी वैल्यूएशन और लीगल रिपोर्ट: बैंक को दी गई रिपोर्ट में संपत्ति ऋण के लिए उपयुक्त बताई गई।
असली स्थिति छिपाई गई: उसी प्लॉट पर पहले से बहुमंजिला इमारत, फ्लैट और दुकानें बन चुकी थीं।
बैंक स्तर पर लापरवाही: भौतिक सत्यापन, को-ऑब्लिगेंट की पात्रता और दस्तावेजों की जांच सही से नहीं की गई।
किश्तें रुकीं, खाता NPA बना: लोन की किश्तें जमा न होने पर 1 मई 2023 को खाता NPA घोषित, तब मामला सामने आया।
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!