शराब दुकानों की नीलामी ठंडी: इतने करोड़ में बिकी दुकानें अब इतने में भी नहीं बिक रहीं, इतने ठेके अटके
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मध्यप्रदेश में नई आबकारी नीति का असर अब साफ दिखने लगा है। कीमतों में बढ़ोतरी और नवीनीकरण व्यवस्था खत्म करने के फैसले के बाद शराब दुकानों की नीलामी सुस्त पड़ गई है। हालात यह हैं कि प्रदेशभर में 400 से ज्यादा शराब दुकानें अब तक बिना खरीदार के पड़ी हैं। इनमें इंदौर की 8 प्रमुख दुकानें भी शामिल हैं, जो पिछले साल ऊंचे दामों पर बिकी थीं, लेकिन इस बार कम कीमत पर भी कोई बोली लगाने को तैयार नहीं है।
पिछले साल 102 करोड़, अब 86 करोड़ में भी खरीदार नहीं
इंदौर की जिन 8 दुकानों पर सबसे ज्यादा नजर है, वे पिछली नीलामी में 102 करोड़ रुपए से अधिक में बिकी थीं। इस बार सरकार ने कीमत घटाकर करीब 86 करोड़ रुपए तक कर दी, इसके बावजूद इन पर कोई ठोस प्रतिक्रिया नहीं मिल रही है। इन दुकानों की मूल आरक्षित कीमत करीब 123 करोड़ रुपए तय की गई थी, जिसे करीब 30% तक कम करने के बाद भी खरीदार सामने नहीं आए।
नई आबकारी नीति बनी वजह
मध्यप्रदेश सरकार की आबकारी नीति 2026-27 के तहत राज्य की सभी 3553 शराब दुकानों की कीमतों में करीब 20% तक वृद्धि की गई थी। इसके साथ ही वर्षों से चली आ रही ठेकों के नवीनीकरण की व्यवस्था को भी समाप्त कर दिया गया। इस बदलाव के बाद सभी दुकानों के लिए नई सिरे से नीलामी प्रक्रिया शुरू की गई। लेकिन बढ़ी हुई कीमत और अनिश्चितता के कारण कारोबारियों ने दूरी बनाना शुरू कर दिया है।
दोबारा नीलामी भी बेअसर
सरकार ने बिना बिके ठेकों के लिए दोबारा नीलामी की प्रक्रिया शुरू की है। आज फिर टेंडर खोले जाने हैं, लेकिन इससे पहले हुई नीलामी में भी कीमतों में करीब 30% तक कटौती के बावजूद अधिकांश दुकानों के लिए कोई टेंडर नहीं आया। ऐसे में इस बार भी स्थिति में खास सुधार की उम्मीद कम ही नजर आ रही है।
इंदौर के प्रमुख इलाकों की दुकानें भी अटकीं
इंदौर जिले की कुल 173 शराब दुकानों में से 8 अभी तक नहीं बिक पाई हैं। इनमें शहर के प्रमुख और व्यावसायिक इलाके शामिल हैं, जैसे : पलासिया क्रमांक-1, बड़ी ग्वालटोली, पलसीकर कॉलोनी, महूनाका, सरवटे बस स्टैंड, अंजनी नगर, चिमनबाग, तोपखाना। आमतौर पर ये इलाके हाई डिमांड वाले माने जाते हैं, लेकिन इस बार यहां भी खरीदारों की दिलचस्पी कम नजर आ रही है।
व्यापारियों की चिंता: जोखिम ज्यादा, मुनाफा अनिश्चित
शराब कारोबार से जुड़े व्यापारियों का कहना है कि बढ़ी हुई बेस प्राइस, नई शर्तें और नवीनीकरण की सुविधा खत्म होने से जोखिम बढ़ गया है। हर साल नई बोली लगाने की अनिवार्यता के कारण निवेश सुरक्षित नहीं रह गया है।
सरकार के सामने चुनौती
शराब दुकानों की नीलामी से राज्य सरकार को बड़ा राजस्व मिलता है। ऐसे में 400 से ज्यादा दुकानों का नहीं बिकना सरकार के लिए चिंता का विषय बन गया है। यदि जल्द ही खरीदार नहीं मिले, तो सरकार को या तो कीमतों में और कटौती करनी पड़ सकती है या नीति में बदलाव पर विचार करना पड़ सकता है।
संबंधित समाचार

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द:रुपए वापस मांगे, कलेक्टर से शिकायत

भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल

अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:लाखों का माल किया बरामद; पूछताछ में सामने आया सप्लायर का नाम

100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार:तीन शहरों के आरोपी; ईको कार से ले जा रहे थे नशे की खेप

जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र:महाकाल महालोक की तर्ज पर भगवान श्री परशुराम लोक और भगवान श्रीकृष्ण लोक का होगा विकास; मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन

500 से 1000 वर्गफीट कैसे हुआ संपत्ति का रिकॉर्ड:क्राइम ब्रांच की जांच और कार्रवाई पर उठे सवाल

हनी ट्रैप 2.0:आरोपियों के राजनीतिक दल से जुड़े होने का दावा; दिल्ली-भोपाल में नेताओं से संपर्क का भी जिक्र

ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया:18.89 ग्राम मादक पदार्थ जब्त; इंदौर में ई-रिक्शा चालक को करता था सप्लाय

म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच ने युवक को दबोचा; बैंक खाते और सिम का ओटीपी के लिए कर रहा था इस्तेमाल

देखिये वीडियो, राहुल गांधी के दौरे से पहले घंटा कांड:मंत्री के बयान पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता का पलटवार; भाजपा ने बोला हमला

कोकीन के शौकीन शहर के सफेदपोश:नाईजीरियन से पूछताछ में खुलासा

16 दिन बाद शिक्षक अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल खत्म:शिक्षा मंत्री से होगी बैठक; मुख्यमंत्री तक मांग पहुंचने का मिला आश्वासन

2600 करोड़ के गरोठ हाईवे की रिटेनिंग वॉल धंसी:उच्चस्तरीय जांच की जरूरत

श्रीकृष्ण ने सृष्टि का उद्धार करने के लिए ही मानव रूप में जन्म लिया:सीएम हाउस में मनी जन्माष्टमी

देखिए वीडियो:मेट्रो के नए रूट का शुभारंभ; सुपर कॉरिडोर-3 से मालवीय नगर तक दौड़ेगी, सेवा सुबह 9 से शाम 7 बजे तक संचालित होगी

राहुल गांधी के दौरे से पहले MP में सियासत गरमाई:पूर्व प्रदेश अध्यक्ष का भाजपा पर हमला; बोले- NSUI नेताओं पर दर्ज हो रही झूठी FIR

UN ने बदला दुनिया का नक्शा:अफ्रीका दिखेगा और बड़ा, यूरोप-US होंगे छोटे; भारत पर कितना असर?

कारोबारी को फ्लैट में बंधक बनाया:मुनाफे और करोड़ों के काम का दिया झांसा; चाकू अड़ाकर मोबाइल-टैबलेट छीने

देखिए वीडियो:मेट्रो को लेकर मुख्यमंत्री का बड़ा बयान; 17 किमी का नया ट्रैक पूरा, बोले- शहर की आवाजाही होगी और आसान

सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी:लश्कर कमांडर यासिर ढेर; पाकिस्तानी नागरिक होने का दावा, कई दिनों से चल रही थी तलाश
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!