शराब दुकानों की नीलामी अटकी: दूसरे दिन भी 8 दुकानों पर नहीं आया एक भी टेंडर; उम्मीद के मुताबिक प्रतिसाद नहीं
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मध्य प्रदेश में शराब दुकानों की नीलामी प्रक्रिया लगातार सुस्त बनी हुई है। 14वें चरण में भी इंदौर की 8 दुकानों के लिए एक भी टेंडर नहीं आया, जिससे करोड़ों का मामला महज 10 करोड़ की खाई में अटका हुआ है।
उम्मीद के मुताबिक प्रतिसाद नहीं
प्रदेश में शराब दुकानों की नीलामी के 14वें चरण में भी उम्मीद के मुताबिक प्रतिसाद नहीं मिला। अब तक नहीं बिक पाई 420 से ज्यादा दुकानों के लिए टेंडर बुलाए गए थे, जिनमें इंदौर की 8 दुकानें भी शामिल थीं। हालांकि, पूरे प्रदेश में सिर्फ 21 दुकानों के लिए ही टेंडर आए, जबकि 400 से अधिक दुकानें अब भी बिना खरीदार के हैं।
20 प्रतिशत तक कीमत बढ़ाई
सरकार ने इस साल 3553 दुकानों की नीलामी के लिए पिछले वर्ष की तुलना में 20 प्रतिशत तक कीमत बढ़ाई थी। लेकिन बढ़ी हुई दरों पर प्रतिसाद नहीं मिलने के कारण बाद में कीमतों में 30 प्रतिशत तक की कटौती करनी पड़ी। इसके बावजूद कई दुकानों के लिए खरीदार नहीं मिल रहे हैं।
10 करोड़ के अंतर में फंसी इंदौर की दुकानें
इंदौर की कुल 173 दुकानों में से 8 दुकानें अब भी नहीं बिक पाई हैं। 31 मार्च को जब सरकार ने न्यूनतम बोली की सीमा हटा दी थी, तब इन दुकानों के लिए 76 करोड़ रुपए के ऑफर मिले थे, जो तय कीमत से करीब 37 प्रतिशत कम थे। कम दरों के कारण सरकार ने इन ऑफर्स को स्वीकार नहीं किया और नीलामी प्रक्रिया दोबारा शुरू कर दी।
कुल कीमत 123 करोड़ से घटकर करीब 86 करोड़ रुपए
अब 30 प्रतिशत कटौती के बाद इन दुकानों की कुल कीमत 123 करोड़ से घटकर करीब 86 करोड़ रुपए निर्धारित की गई है। यानी सरकार जहां 86 करोड़ की उम्मीद कर रही है, वहीं बाजार से 76 करोड़ का ही ऑफर मिल रहा है। यही 10 करोड़ का अंतर इन दुकानों की नीलामी में सबसे बड़ी बाधा बना हुआ है।
आज 15वें चरण में फिर होगी कोशिश
बची हुई दुकानों की नीलामी के लिए आज 15वें चरण में फिर से टेंडर प्रक्रिया आयोजित की जा रही है। शाम 5 बजे टेंडर खोले जाएंगे। विभाग को उम्मीद है कि इस बार कुछ और दुकानों की बोली लग सकती है। साथ ही, यदि दुकानें लगातार नहीं बिकती हैं, तो सरकार खुद निगम या मंडल बनाकर इनके संचालन पर भी विचार कर रही है।
लक्ष्य से आगे निकला इंदौर
दिलचस्प बात यह है कि 8 दुकानें नहीं बिकने के बावजूद इंदौर राजस्व लक्ष्य से आगे निकल चुका है। 173 दुकानों से 2102 करोड़ रुपए जुटाने का लक्ष्य था, लेकिन 165 दुकानों की नीलामी से ही 2105 करोड़ रुपए का राजस्व प्राप्त हो चुका है। यानी लक्ष्य से 3 करोड़ रुपए अधिक हासिल हो चुके हैं और बची हुई दुकानों से मिलने वाली राशि अब पूरी तरह अतिरिक्त आय के रूप में जुड़ने वाली है।
संबंधित समाचार

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त:ठेकेदार से वसूली जाएगी मरम्मत की रकम; ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

पार्किंग को लेकर विवाद:दांत के डॉक्टर पर केस दर्ज

केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री:पुलिस ने हिरासत में लिया

पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते:7 और 9 साल की बहनों ने डॉक्टर से लगाई मदद की गुहार; चाइल्ड हेल्प लाइन ने दोनों को सुरक्षित बाल आश्रम पहुंचाया

अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शुभारंभ

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 IAS अफसरों के हुए तबादले; 5 को मिला अतिरिक्त प्रभार

नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद:पानी और कीचड़ की समस्या खत्म

30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़:जिंदा होने की उम्मीद; पुलिस को गुमराह करने की साजिश का शक

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द:रुपए वापस मांगे, कलेक्टर से शिकायत

भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल

अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:लाखों का माल किया बरामद; पूछताछ में सामने आया सप्लायर का नाम

100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार:तीन शहरों के आरोपी; ईको कार से ले जा रहे थे नशे की खेप

जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र:महाकाल महालोक की तर्ज पर भगवान श्री परशुराम लोक और भगवान श्रीकृष्ण लोक का होगा विकास; मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन

500 से 1000 वर्गफीट कैसे हुआ संपत्ति का रिकॉर्ड:क्राइम ब्रांच की जांच और कार्रवाई पर उठे सवाल

हनी ट्रैप 2.0:आरोपियों के राजनीतिक दल से जुड़े होने का दावा; दिल्ली-भोपाल में नेताओं से संपर्क का भी जिक्र

ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया:18.89 ग्राम मादक पदार्थ जब्त; इंदौर में ई-रिक्शा चालक को करता था सप्लाय

म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच ने युवक को दबोचा; बैंक खाते और सिम का ओटीपी के लिए कर रहा था इस्तेमाल

देखिये वीडियो, राहुल गांधी के दौरे से पहले घंटा कांड:मंत्री के बयान पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता का पलटवार; भाजपा ने बोला हमला

कोकीन के शौकीन शहर के सफेदपोश:नाईजीरियन से पूछताछ में खुलासा

16 दिन बाद शिक्षक अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल खत्म:शिक्षा मंत्री से होगी बैठक; मुख्यमंत्री तक मांग पहुंचने का मिला आश्वासन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!