प्रसिद्ध महादेव मंदिर परिसर में तेंदुए की दस्तक: स्वान का किया शिकार; श्रद्धालुओं में मचा हड़कंप
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, धार।
नालछा के समीप स्थित सिद्धेश्वर महादेव मंदिर परिसर में शुक्रवार शाम उस समय श्रद्धालुओं के बीच हलचल मच गई, जब मंदिर परिसर में एक तेंदुआ विचरण करता दिखाई दिया।
आरती संपन्न होने के बाद दिखा
शाम करीब 7 बजे आरती संपन्न होने के बाद श्रद्धालु परिसर में बैठे हुए थे। इसी दौरान मंदिर के संत श्री भगवान पुरी महाराज की नजर परिसर में घूम रहे तेंदुए पर पड़ी।
उन्होंने तत्काल वहां मौजूद लोगों को सतर्क किया। तेंदुए की सूचना मिलते ही श्रद्धालुओं ने परिसर की ओर देखा।
स्वान का शिकार किया
अचानक मंदिर परिसर में वन्यजीव की मौजूदगी से लोग सतर्क हो गए। इसी दौरान श्रद्धालु प्रवेश ग्वाल ने अपने मोबाइल फोन से तेंदुए की तस्वीर भी खींच ली।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, तेंदुए ने मंदिर परिसर में मौजूद एक स्वान का शिकार किया और इसके बाद परिसर के दूसरे हिस्से की ओर चला गया।
श्रद्धालुओं का कहना है कि करीब डेढ़ से दो घंटे तक तेंदुए की आवाजाही मंदिर और उसके आसपास बनी रही।
उन्होंने यह भी बताया कि पिछले करीब एक महीने से तेंदुआ लगातार मंदिर परिसर के आसपास दिखाई दे रहा है।
तालाब में पानी पीने पहुंचती हैं नीलगाय, वन्यजीवों की आवाजाही बढ़ी
श्रद्धालुओं के अनुसार, मंदिर परिसर में एक तालाब स्थित है, जहां अक्सर नीलगाय पानी पीने के लिए पहुंचती हैं। क्षेत्र में वन्यजीवों की नियमित आवाजाही के कारण तेंदुए की मौजूदगी भी लगातार बनी हुई है।
माना जा रहा है कि पानी और भोजन की उपलब्धता के चलते तेंदुआ इस इलाके में विचरण कर रहा हो सकता है। हालांकि, इसके वास्तविक कारणों की पुष्टि वन विभाग की जांच और निगरानी के बाद ही हो सकेगी।
श्रद्धालुओं ने बताया स्वस्थ और विशालकाय
श्रद्धालु प्रवेश ग्वाल और निर्मल इंदुरकर के मुताबिक, तेंदुआ शारीरिक रूप से स्वस्थ और काफी बड़ा दिखाई दे रहा था।
उसके आकार को देखकर उन्होंने अनुमान लगाया कि उसकी उम्र करीब चार से पांच वर्ष हो सकती है और वह नर तेंदुआ है। हालांकि, तेंदुए की उम्र और लिंग की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर चिंता
सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में नियमित रूप से श्रद्धालुओं की आवाजाही रहती है। ऐसे में मंदिर परिसर और आसपास तेंदुए की लगातार मौजूदगी लोगों की चिंता बढ़ा रही है।
श्रद्धालुओं ने वन विभाग से क्षेत्र में तेंदुए की गतिविधियों पर नजर रखने, आवश्यक निगरानी व्यवस्था करने और मंदिर आने वाले लोगों की सुरक्षा के लिए उचित कदम उठाने की मांग की है।
लोगों का कहना है कि समय रहते सतर्कता और जरूरी इंतजाम किए जाने चाहिए, ताकि किसी अप्रिय घटना की आशंका को टाला जा सके।
संबंधित समाचार

भाजपा विधायक के बेटे पर लगा प्रतिबंध:वीआईपी प्रोटोकॉल से नहीं होगे दर्शन; सामान्य श्रद्धालु की तरह ही महाकाल मंदिर में मिलेगा प्रवेश

70 से अधिक मकानों पर बुलडोजर का खतरा:हाई कोर्ट के फैसले के बाद 2 हजार लोगों के बेघर होने की आशंका

देखिये वीडियो, सड़क पर फैले तेल ने बढ़ाई फिसलन:ब्रिज पर एक के बाद एक गिरे दोपहिया वाहन चालक; पुलिस और नगर निगम ने चूना पाउडर डालकर संभाली स्थिति

फर्जी नामांतरण मामले में बड़ा फैसला:तत्कालीन तहसीलदार सहित तीन को 3-3 साल की सजा

इंदौर में वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास:15 साल की उम्र में किया ये कारनामा; इस खिलाडी का तोड़ा रिकॉर्ड

दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को बड़ी राहत:विनियमितीकरण का रास्ता साफ; संकल्प किया पारित

डीजे की धुन, जाम और नशे की महफिल:फार्म्स की देर रात तक चली पार्टी का वीडियो आया सामने

भवन अधिकारी और निरीक्षक के संरक्षण में चल रहा है अवैध निर्माण:निगम के खजाने की बजाय भरी अपनी जेब

बेटे पर पिता की पीट-पीटकर हत्या का आरोप:क्षेत्र में फैली सनसनी; पुलिस ने हिरासत में लिया

इंदौर में 1140 लोगों के घर पहुंचेगी पुलिस:13 हजार से ज्यादा चालान लंबित; गाड़ियां होंगी जब्त

महंगा हुआ दूध:अब बिगड़ेगा आम आदमी का बजट; अमूल-मदर डेयरी के बाद सांची की कीमतों में भी उछाल, आखिर कब मिलेगी राहत

इंदौर के स्वच्छता में पिछड़ने पर कांग्रेस ने झांझ-मंजीरे बजाकर महापौर को घेरा:चौकसे बोले- 8 साल का स्वच्छता का गौरव नहीं संभाल पाए महापौर

वैसी जोड़ी दोबारा नहीं आई:पिछले 8 बरसों से स्वच्छता में टॉप पर विराजमान था इंदौर

फर्जी पहचान और दस्तावेजों से बैंक को लगाया लाखों का चूना:63 वर्षीय बुजुर्ग को बना दिया गारंटर; तीन आरोपियों पर केस दर्ज

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:भरोसे का कार्ड स्वैप कर करोड़ों की चपत आखिरकार मोहने बंधुओं पर हुआ केस दर्ज

घर को बना रखा था एलपीजी सिलेंडरों का गोदाम:आरोपी कनेक्शनधारियों को ₹300 ज्यादा देकर दोगुने दाम पर करता था ब्लैक; 17 सिलेंडर जब्त

बच्चों की सुरक्षा का संकल्प:सड़कों पर नियम तोड़ने वालों पर चालान की चोट; मॉडिफाइड साइलेंसर, बिना नंबर प्लेट और इमरजेंसी लाइट वाले वाहन भी निशाने पर

सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा:पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर रची पति की हत्या की साजिश; हादसा दिखाने के लिए शव पर चढ़ाया ट्रैक्टर

‘मेघनाद’ के घर पथराव करने वाला आबू गिरफ्तार, जेल भेजा:एक्टर के घर के बाहर झगड़े से रोकने पर दी थी जान से मारने की धमकी; बाद में साथियों के साथ पहुंचकर किया था पथराव

पानी की मोटर चालू करने पर मां से भिड़ा बेटा:गला पकड़कर जमीन पर पटका; बचाने आई ताई पर डंडे से किया हमला
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!