ग्रामीण इलाकों में तेंदुए का आतंक: रहवासियों में खाैफ; 24 घंटे में दो हमले, संघर्ष कर बचाई जान
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के ग्रामीण और जंगल से सटे इलाकों में इन दिनों तेंदुए की बढ़ती गतिविधियों ने लोगों में डर का माहौल बना दिया है। बीते 24 घंटे के भीतर तेंदुए ने दो अलग-अलग स्थानों पर लोगों पर पीछे से हमला किया। हालांकि दोनों ही मामलों में पीड़ितों ने साहस दिखाते हुए संघर्ष किया और किसी तरह अपनी जान बचाने में सफल रहे।
पहली घटना मांगलिया क्षेत्र के ग्राम सुल्लाखेड़ी में हुई, जहां किसान अर्जुन अपने खेत में गुलाब के फूल तोड़ रहा था। खेत में चार फीट ऊंचे पौधों के बीच छिपे बैठे तेंदुए का उसे अंदाजा नहीं था। जैसे ही अर्जुन पास पहुंचा, तेंदुए ने अचानक पांच-छह फीट दूर से छलांग लगाकर उस पर हमला कर दिया। तेंदुए के तेज पंजे और दांत अर्जुन के हाथ में धंस गए, जबकि वह बार-बार गर्दन पर हमला करने की कोशिश करता रहा।
अर्जुन ने हिम्मत नहीं हारी और हाथों से तेंदुए को रोकते हुए जोर-जोर से मदद के लिए चिल्लाने लगा। उसकी आवाज सुनकर पास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीण मौके पर पहुंचे। लोगों को आते देख तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया। गंभीर रूप से घायल अर्जुन को पहले स्थानीय अस्पताल और फिर एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया। वन विभाग ने एहतियातन क्षेत्र में पिंजरे भी लगा दिए हैं।
अर्जुन के मुताबिक, “अगर मैं चिल्लाता नहीं और उसे रोकने की कोशिश नहीं करता, तो तेंदुआ सीधे गर्दन पर हमला कर जान ले सकता था।” उसने बताया कि खेत में ऊंचे पौधों के कारण तेंदुआ दिखाई नहीं दिया और हमला पूरी तरह अचानक था।
दूसरी घटना में भी तेंदुए ने पीछे से हमला किया। यह हमला उस समय हुआ जब अर्जुन गावड़ नामक व्यक्ति जंगल में बकरी चरा रहा था। अचानक तेंदुए ने पीछे से झपट्टा मारकर उसे गिरा दिया और गर्दन पकड़ने की कोशिश की। लेकिन गावड़ के हाथ में मौजूद डंडा उसकी जान बचाने का सहारा बना। उसने लगातार दो बार डंडा घुमाकर तेंदुए पर वार किया, जिससे वह डरकर जंगल की ओर भाग गया। लगभग एक मिनट तक चले इस संघर्ष में गावड़ के कंधे और सीने पर नाखूनों के गहरे घाव आए।
वन विभाग के अनुसार, सुल्लाखेड़ी और आसपास के खेतों में कई जगह तेंदुए के पगमार्क मिले हैं। यह इलाका देवास जिले के जंगलों से जुड़ा हुआ है, खासकर शंकरगढ़ की पहाड़ियों से, जहां से तेंदुए के आने की आशंका जताई जा रही है। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से तेंदुए की गतिविधियां लगातार देखी जा रही थीं और इसकी सूचना पहले ही वन विभाग को दी जा चुकी थी।
इतना ही नहीं, पिछले कुछ महीनों से बायपास के आसपास विकसित हो रही टाउनशिप और देवगुराड़िया, सनावदिया जैसे क्षेत्रों में भी तेंदुए के दिखने की घटनाएं सामने आई हैं। करीब 20 दिन पहले बिचौली मर्दाना क्षेत्र में भी तेंदुआ सड़क पर घूमता हुआ देखा गया था।
इंदौर में तेंदुए के हमले पहले भी हो चुके हैं। वर्ष 2018 में लिंबोदी क्षेत्र में एक तेंदुआ घर से दो साल की बच्ची को उठा ले गया था, जिसकी बाद में मौत हो गई थी। वहीं 2011 और 2008 में भी तेंदुए के हमलों में लोग घायल हो चुके हैं।
लगातार बढ़ रही इन घटनाओं ने यह साफ कर दिया है कि जंगल और बस्ती के बीच की दूरी तेजी से कम हो रही है। ऐसे में वन विभाग के लिए चुनौती और बढ़ गई है कि वह तेंदुए की गतिविधियों पर नियंत्रण रखे और ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित करे। फिलहाल विभाग अलर्ट पर है और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है।
संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!