लॉरेंस गैंग के बिल्डर टारगेट प्लान का खुलासा: बड़े नाम लिस्ट में; 10 करोड़ की रंगदारी मॉडल पर काम
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे प्रदेश में अब संगठित तरीके से बड़े बिल्डरों को निशाना बनाने की रणनीति पर काम कर रहे थे। इंदौर, भोपाल, ग्वालियर और जबलपुर जैसे शहरों के नामी कारोबारियों की लिस्ट तैयार कर उन्हें टारगेट करने की साजिश रची जा रही थी। इस पूरे नेटवर्क का खुलासा क्राइम ब्रांच की एसआईटी पूछताछ में हुआ है।
खरगोन जेल से रिमांड पर लाए गए गैंग के सदस्य राजपाल चंद्रावत उर्फ रत्नाखेड़ी ने कई अहम जानकारियां दी हैं, जिससे प्रदेश में फैले गैंग के नेटवर्क की परतें खुलने लगी हैं। डीसीपी (क्राइम) राजेश त्रिपाठी के मुताबिक राजपाल से लगातार पूछताछ की जा रही है।
शुरुआती जानकारी में सामने आया है कि गैंग का फोकस खास तौर पर बड़े बिल्डरों, प्रॉपर्टी डीलरों और हाई-प्रोफाइल कारोबारियों पर था। इनसे करोड़ों की रंगदारी वसूलने का प्लान तैयार किया गया था। इंदौर और आसपास के जिलों के कई नाम इस लिस्ट में शामिल बताए जा रहे हैं।
हैरी बॉक्सर के इशारे पर फायरिंग- पूछताछ में सामने आया कि गैंग के सक्रिय सदस्य हैरी बॉक्सर के इशारे पर इंदौर के बायो-कॉटन कारोबारी दिलीपसिंह राठौर के घर फायरिंग कराई गई थी। इस वारदात के जरिए 10 करोड़ रुपए की रंगदारी की मांग की गई थी। पुलिस को शक है कि इसी पैटर्न पर अन्य कारोबारियों को भी निशाना बनाने की तैयारी थी।
दोनों गुर्गे पहले से ही थे टारगेट में- राजपाल और उसका साथी योगेश भाटी पहले से ही एजेंसियों की रडार पर रहे हैं। दोनों से पंजाब के मोहाली स्थित इंटेलिजेंस ऑफिस पर रॉकेट हमले के मामले में भी पूछताछ हो चुकी है। इस हमले में गैंगस्टर दीपक रमदा का नाम सामने आया था, जिसे बाद में नेपाल सीमा से गिरफ्तार किया गया था। वहीं योगेश भाटी का नाम पंजाबी सिंगर हत्याकांड की जांच के दौरान भी सामने आया था। एसआईटी को शक है कि राजपाल और योगेश दोनों मिलकर न सिर्फ रेकी का काम कर रहे थे, बल्कि हथियारों की सप्लाई में भी शामिल थे।
इन बिल्डरों की गतिविधियों पर थी नजर- इंदौर में जिन बिल्डरों के नाम सामने आए हैं, उनमें विवेक दम्मानी, चेतनसिंह पंवार और कुंवरसिंह भूरिया जैसे नाम शामिल हैं, जिनकी गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी। हालांकि पुलिस का कहना है कि राजपाल अभी पूरी तरह से सहयोग नहीं कर रहा है और कई अहम सवालों के जवाब देने से बच रहा है। इसके बावजूद तकनीकी साक्ष्यों और कॉल डिटेल्स के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है। पुलिस जल्द ही योगेश भाटी को भी रिमांड पर लेने की तैयारी में है, जिससे और बड़े खुलासे होने की उम्मीद है।
राजपाल ने अपने रिश्तेदारों की मदद से किया संपर्क
राजपाल ने खुलासा किया कि वह रिश्तेदार लोकेंद्र के जरिए हैरी बॉक्सर के संपर्क में आया था। कुछ साल पहले उत्तर प्रदेश गया, जहां उसकी मुलाकात गैंग से जुड़े लोगों से करवाई। इसके बाद पंजाब में हैरी बॉक्सर से सीधी मुलाकात हुई। कॉल रिकॉर्डिंग से बचने के लिए दोनों फेसटाइम जैसे प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करते थे।
जांच में यह भी सामने आया कि राजपाल का नेटवर्क सिर्फ मप्र तक सीमित नहीं था। उसका नाम महाराष्ट्र के नांदेड़ में हुई एक घटना में भी सामने आया था, जहां हथियार उपलब्ध कराने की भूमिका में वह शामिल बताया गया था। इसी मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने उससे पूछताछ की थी।
अंतरराज्यीय गैंग से जुड़े तार
सूत्रों के मुताबिक गैंग का मकसद प्रदेश में ‘कॉर्पोरेट स्टाइल’ रंगदारी नेटवर्क खड़ा करना था, जहां पहले टारगेट की रेकी की जाती, फिर फायरिंग या धमकी के जरिए डर पैदा कर मोटी रकम वसूली जाती। पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि क्या प्रदेश के अन्य शहरों में भी इसी तरह के नेटवर्क सक्रिय हैं।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह मामला सिर्फ एक-दो घटनाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके तार अंतरराज्यीय गैंग ऑपरेशन से जुड़े हुए हैं। आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां और बड़े खुलासे संभव हैं। फिलहाल इंदौर क्राइम ब्रांच इस पूरे नेटवर्क को जड़ से खत्म करने की दिशा में काम कर रही
संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!