1 में 500 करोड़ की जमीन दे दी... इसमें गलत कुछ भी नहीं: जीतू पटवारी के आरोपों पर दिग्विजय सिंह का पलटवार; उज्जैन भूमि विवाद पर कांग्रेस में मतभेद
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
मप्र कांग्रेस में अंदरूनी खींचतान और गुटबाजी एक बार फिर खुलकर सामने आ गई। इस बार विरोधाभास किसी बंद कमरे में नहीं, बल्कि सीधे मीडिया के सामने आया है, जिससे पता चलता है कि अहम मुद्दों पर कांग्रेस पार्टी में ही एकता नहीं है।
मामला उज्जैन की एक बेशकीमती सरकारी जमीन और भवन को महज 1 रुपए में वीर भारत न्यास को सौंपे जाने के आरोपों से जुड़ा है। इस मामले में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने अपनी ही पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के दावों की बुरी तरह हवा निकाल दी है।
मप्र कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी इस पूरे मामले को लेकर पूरी तरह आक्रामक थे। उन्होंने दो दिन पहले दिल्ली तक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भाजपा सरकार का 500 करोड़ रुपए का एक बड़ा भूमि घोटाला करार दिया था।
पटवारी ने आरोप लगाया था कि नियमों को ताक पर रखकर सरकार ने 1 रूपए में यह कीमती संपत्ति एक ट्रस्ट को दे दी, जिसके मुख्य ट्रस्टी मुख्यमंत्री के सांस्कृतिक सलाहकार हैं। उन्होंने इसे धर्म के नाम पर लूट बताते हुए सीधे प्रधानमंत्री के भ्रष्टाचार-विरोधी नारों पर तीखे सवाल खड़े किए थे।
पटवारी ने कहा था कि ये बात तो सार्वजनिक पब्लिक डोमेन में हैं। ये सनातनियों की भावना के साथ भी खेलते हैं, वोट भी लेते हैं और करप्शन भी करते हैं। तो स्वाभाविक है हमारे फिर से कुछ सवाल हैं- क्यों दी 1 रुपए में 500 करोड़ की जमीन, मुख्यमंत्री को सार्वजनिक करना चाहिए? जीतू पटवारी जहां इस मुद्दे को सरकार के खिलाफ बड़ा हथियार मान रहे थे, वहीं पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने पूरी बाजी ही पलट दी।
शनिवार को उज्जैन में मीडिया के सामने बाकायदा ट्रस्ट डीड और सरकारी दस्तावेज लहराते हुए दिग्विजय सिंह ने स्पष्ट कर दिया कि यह कोई निजी नहीं, बल्कि एक सरकारी और सार्वजनिक ट्रस्ट है।
दिग्विजय सिंह ने कहा कि इसमें कुछ भी गलत नहीं है। इस ट्रस्ट के पदेन अध्यक्ष खुद सूबे के मुख्यमंत्री होते हैं। उन्होंने याद दिलाया कि उनके कार्यकाल और बाद में कमलनाथ के मुख्यमंत्री रहते हुए भी यही व्यवस्था थी।
दिग्विजय सिंह ने दो टूक शब्दों में कहा कि जमीन एक रुपए में सरकारी न्यास को ही दी गई है, इसलिए भ्रष्टाचार का यह आरोप सही नहीं है। उन्होंने तो यहां तक कह दिया कि कुछ दलाल लोग झूठे आरोप लगाकर ब्लैकमेलिंग का खेल खेलते हैं।
संबंधित समाचार

भाजपा पार्षद के घर पुलिस की दबिश:बाथरूम से मिली बड़ी मात्रा में अवैध शराब; देवर और साथी गिरफ्तार, पति फरार

फिर लड़कों से आगे बेटियां:महिला स्पर्धाओं में 10 गोल्ड; पुरुषों में 8, हॉकी ने दिलाया ओलिंपिक टिकट

चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे:पुलिसकर्मियों पर स्कॉर्पियो चढ़ाने वाले की करतूत

अनजान लिंक पर क्लिक करना पड़ा भारी:लगा लाखों रुपए का चूना; मोबाइल पर गेम खेल रहे थे बच्चे

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा- 2029 तक मध्य प्रदेश को नशामुक्त करेंगे:नक्सली खत्म, अब बारी है नशे की: अमित शाह

16 हजार का लोन:बदनामी से डरकर गंवाए 3.07 लाख

टीईटी के विरोध में जुटे शिक्षक:बोले-किसी भी हाल में परीक्षा नहीं देंगे; ‘सांसद-विधायक पेंशन ले रहे तो हम क्यों नहीं?’

MP में सार्वजनिक परिवहन का होगा बड़ा विस्तार:2031 तक इतनी बसों का लक्ष्य; मुख्यमंत्री का बड़ा अपडेट

जीतू पटवारी कांग्रेस के मेल राखी सावंत:भाजपा नगर अध्यक्ष ने पीसीसी चीफ पर साधा निशाना

अपोलो टावर में 500 किलो का अवैध जंगला बना खतरे की घंटी:निगम अफसरों की साठगांठ से हो रहा अवैध निर्माण, शिकायतों के बाद भी मूकदर्शक

आईडीए की दोहरी नीति पर उठे सवाल:छात्रों की गूंज के लिए 14 लाख वसूले पटाखा कारोबारियों पर करीब 60 लाख बकाया फिर भी जमीन देने की तैयारी

सड़क पर कब्जा व्यवस्था धराशायी:भंवरकुआं पर रेंगती जिंदगियां, जिम्मेदार बेखबर

इस पार्टी ने राज्यसभा के लिए इतने उम्मीदवार किए घोषित:इनके नाम किए घोषित

दिग्गज फिल्ममेकर का निधन:95 साल की उम्र में ली अंतिम सांस;कलाकारों ने दी श्रद्धांजलि

हथकड़ी में नवीन ओझा की निकली सारी हेकड़ी:रिमांड अवधि में आरोपी को उसके घर लेकर पहुंची पुलिस

बहादुर कैप्टन ने इस देश के पीएम को सुनाई खौफनाक आपबीती:को-पायलट के खतरनाक इरादे बताए

MP में आयुष्मान मरीजों के इलाज पर संकट:इस दिन से प्रदेश में बंद होगा उपचार; 1000 एंबुलेंस से दिल्ली कूच की तैयारी

उठाए सवाल इस एप और नेट की डिजिटल प्रविष्टियां उपलब्ध नहीं:लाखों मतदाताओं के नाम हटाने पर आरटीआई में चुनाव कार्यालयों ने कहा

ACP पर महिला पत्रकार से छेड़छाड़ का आरोप:CJP ने थाने के बाहर जताया विरोध; पुलिस को दिया अल्टीमेटम

दूसरे पर झूठी एफआईआर दर्ज करवाने वाली रूपाली जैन अब जाएगी सलाखों के पीछे:आ गया खुद का नंबर
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!