स्कूल निरीक्षण पर बवाल: सीजेपी प्रवक्ता से मारपीट; अभिजीत दीपके का 48 घंटे का अल्टीमेटम
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, जयपुर।
कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रवक्ता आशुतोष रांका और उनकी टीम पर जयपुर के सीतापुरा क्षेत्र में स्कूल निरीक्षण के दौरान कथित मारपीट और पथराव का मामला सामने आया है।
रांका शुक्रवार सुबह राजकीय प्राथमिक स्कूल रामपुरा कंवरपुरा का निरीक्षण करने पहुंचे थे। इसी दौरान ग्रामीणों के साथ विवाद हो गया और मारपीट के बाद उन्हें मौके से लौटना पड़ा।
एक सदस्य का हाथ फ्रैक्चर
रांका ने आरोप लगाया कि हमले में उनकी गाड़ियों के शीशे और मोबाइल तोड़े गए। एक महिला समर्थक से मारपीट की गई, जबकि टीम के एक सदस्य का हाथ फ्रैक्चर हुआ है। महिला समर्थकों पर मिट्टी फेंकने का भी आरोप लगाया गया है।
शिक्षामंत्री को दिया अल्टीमेटम
मामले को लेकर सीजेपी ने शिक्षा मंत्री मदन दिलावर को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। प्रवक्ता रांका ने हमलावरों की गिरफ्तारी और स्कूल निरीक्षण रोकने का आदेश वापस लेने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं हुईं तो राजस्थान में आंदोलन किया जाएगा और मंत्री के इस्तीफे की मांग उठाई जाएगी।
सीजेपी फाउंडर अभिजीत दीपके ने कहा कि 48 घंटे में स्कूल की मरम्मत शुरू नहीं हुई और आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो वे जयपुर पहुंचकर स्कूल के सामने धरना देंगे।
कांग्रेस ने भाजपा पर लगाया आरोप
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने आरोप लगाया कि हमला करने वाले ग्रामीण नहीं बल्कि भाजपा कार्यकर्ता थे। वहीं शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि बच्चों की पढ़ाई में व्यवधान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और इसी वजह से विरोध हुआ। उन्होंने सीजेपी कार्यकर्ताओं पर तंज कसते हुए कहा कि “मुंह छिपाकर भाग गए।”
संबंधित समाचार

मशहूर पंजाबी गायक के चार्टर्ड प्लेन में दिखी इस प्रसिद्ध शायर की किताब:इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा की तस्वीर; इस किताब ने खींचा ध्यान

शाम होते ही जाम के जाल में फंसा इंदौर:दो प्रमुख मार्गों पर थमे वाहनों के पहिए; यातायात पुलिस की व्यवस्था पर उठे सवाल

ग्रामीण क्षेत्रों में सार्वजनिक परिवहन को मजबूत करने की कवायद:शहरों से कनेक्टिविटी होगी मजबूत; सांसद और विधायक ने किया शुभारंभ

मुख्य न्यायाधीश से कोर्ट में भिड़ा वकील:बोला- आप कुर्सी पर बैठने लायक नहीं; ईमानदारी पर भी उठाए सवाल

महापुरुषों की प्रतिमाओं को लेकर समय सीमा तय:इतने दिनों में स्थापित करने का लक्ष्य; 15 प्रमुख स्थानों पर व्यवस्थित होंगे लेफ्ट टर्न

वीडियो देखिये, सरकार का सख्त एक्शन:नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर

दुकान लगाने से लेकर दोस्ती तुड़वाने तक वसूली का खेल:कहीं 10 हजार तो कहीं दो लाख के लिए की गई मारपीट

क्राइम ब्रांच ने अलग-अलग मामलों में दो फरार तस्करों को दबोचा:गांजा और ब्राउन शुगर के मामलों में सप्लाई चेन बनाकर की धरपकड़

कमिश्नरेट के सभी 32 थानों के कामकाज का हुआ मूल्यांकन:यह थाना फिर बना नंबर-1; यह थाना दूसरे और यह तीसरे स्थान पर

पार्षद पति पर पत्थरबाजी, प्रताड़ना व जमीन पर कब्जे के आरोप; अब वीडियो-साक्ष्य लेकर सामने आए वकील:26 दिसंबर, 2025 को परिवार पर हुए हमले में एफआईआर दर्ज नहीं होने का आरोप

29.80 लाख के भुगतान पर घिरी शांता स्वामी भार्गव:करोड़ों के कथित गबन में अब अफसर पर आरोप पत्र

पानी की बर्बादी पर नगर निगम का एक्शन:दो दिन तक समझाइश देने के बाद भी नहीं सुधरे हालात; काट दिए चालान

राजसी ठाट-बाट के साथ नगर भ्रमण पर निकले बाबा महाकाल:कार्तिक माह की पहली सवारी में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

SIR प्रक्रिया को लेकर चुनाव आयोग से जवाब मांगने की तैयारी:चुनाव आयोग और विपक्षी दलों के बीच जारी विवाद अब सुप्रीम कोर्ट पहुंचा

शादी का वादा कर वीडियो एडिटर से दुष्कर्म:चार साल तक करता रहा शारीरिक शोषण

विक्रम यूनिवर्सिटी में NSUI का उग्र प्रदर्शन:कुलसचिव के सामने जूता लहराया; गेट पर बरसाईं लातें, कार्यालय की नेमप्लेट भी उखाड़ी

शादी का झांसा देकर विधवा से दुष्कर्म:खुद को कुंवारा बताकर महिला को जाल में फंसाया; फिर ऐसे हुआ खुलासा

समय-सीमा के पत्रों के निराकरण की समीक्षा बैठक:कलेक्टर ने दिखाए सख्त तेवर; लापरवाह अधिकारियों-कर्मचारियों पर गिरी गाज

बिग बी की पोस्ट से मची हलचल:प्रशंसकों को चिंता में डाल दिया; लोग इसका मतलब तलाशने लगे

पूर्व सीएसपी को हाईकोर्ट से बड़ा झटका:एफआईआर रद्द करने की याचिका खारिज
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!