भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की नई टीम घोषित: शहर में 50 पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी; संगठन ने जारी की सूची
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा इंदौर महानगर ने संगठन का विस्तार करते हुए 50 नगर पदाधिकारियों की घोषणा की है। नगर अध्यक्ष निखिल सोनी द्वारा जारी सूची में उपाध्यक्ष, महामंत्री, मंत्री, कोषाध्यक्ष सहित मीडिया, सोशल मीडिया, आईटी, निधि एवं शोध, प्रशिक्षण, शासन योजना प्रचार-प्रसार और सामाजिक संपर्क जैसे विभागों की जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
नई टीम में डोंगरसिंह चौहान, रवि पांचाल, राकेश सोमावत, रोहित यादव, अंकित यादव (नानू) और यशवंत काशिद को उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं अजीत कुशवाह और गीता भागीरथ को महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा शुभम सोलंकी, शैलेष ढोलवे, सुरेंद्र पाल, भवानी कुशवाह, गब्बर खाटवा और दीपक हटकरे को मंत्री बनाया गया है। भूरू यादव (नितिन) कोषाध्यक्ष होंगे।
संगठन में मीडिया की जिम्मेदारी ऋषि सोलंकी को मीडिया प्रभारी के रूप में दी गई है। नितेश चौरसिया (गोलू) और पवन कदम को सह मीडिया प्रभारी बनाया गया है। सोशल मीडिया की जिम्मेदारी जनार्दन विश्वकर्मा को प्रभारी तथा प्रभात आवले और अमित निगोते को सह प्रभारी के रूप में दी गई है। आईटी विभाग में योगेश कसैरा प्रभारी, जबकि रवि भाट और मोहित मौर्चे सह प्रभारी बनाए गए हैं।
इसके साथ ही संगठन ने ‘मन की बात’, निधि एवं शोध, प्रशिक्षण वर्ग, शासन योजना प्रचार-प्रसार, लाभार्थी और सामाजिक संपर्क जैसे विभागों के लिए भी पदाधिकारियों की नियुक्ति की है। सूची में अंतिम तौर पर सामाजिक संपर्क और जनप्रतिनिधि संपर्क से जुड़े पद भी शामिल हैं।
पार्टी के प्रदेश नेतृत्व और इंदौर संगठन के पदाधिकारियों की सहमति से यह घोषणा की गई है। सूची के अनुसार नई टीम संगठनात्मक गतिविधियों, जनसंपर्क और केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं के प्रचार-प्रसार में सक्रिय भूमिका निभाएगी।
संबंधित समाचार

दोपहिया वाहन चुराने वाला बदमाश गिरफ्तार:लाखों रुपए कीमत की बाइक बरामद; वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा

फार्मा कंपनी में बॉयलर फटा:5 लोगों की मौत; 10 गंभीर घायल, रेस्क्यू जारी

मौत के बाद शव को लेकर मचा बवाल महासंघ के पहुंचते ही सुलझा विवाद:वी वन हॉस्पिटल का मामला

किसने पीसीसी चीफ को ‘कांग्रेस का मेल राखी सावंत' बताया:सीएम डॉ. मोहन यादव की नकल पर साधा निशाना

नगर निगम में वसूली से परेशान कचरा गाड़ी चालक ने जहर खाया, हालत गंभीर

एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या:युवक ने डंडे से किए ताबड़तोड़ वार; इलाके में फैली सनसनी

नगर निगम का घोटाला:आरटीआई में छिपाए कर्मचारी; घर बैठे बांट रहे वेतन

इस गिरोह के दो गुर्गों को जमानत नहीं:बिल्डर्स और रसूखदारों को धमकाने के आरोप

जिस दिन एआई चला गया उस दिन कितनी नौकरियां बचेंगी:बौद्धिक आत्महत्या की ओर बढ़ते कदम

बैंक मैनेजर बनकर साइबर ठगी:केवायसी बंद होने का डर दिखाया; क्यूआर कोड भेजकर खाते से रकम निकालने का आरोप, एक गिरफ्तार

नीलोफर हत्याकांड:एक महीने से फरार पति गिरफ्तार; बचने के लिए बदला हुलिया, पुलिस ने 5 राज्यों में 10 हजार किमी किया पीछा

पटेल नगर बावड़ी कांड के बाद भी नहीं जागा प्रशासन

शंका के दायरे में पलासिया पुलिस की कार्यप्रणाली:बंटी नागर की आत्महत्या के मामले में रसूखदारों को परेशान करने पर जोर

सिगरेट जलाते ही गैस सिलेंडर हुआ ब्लास्ट:70 प्रतिशत झुलसा युवक; कमरे की दीवार भी गिरी

जोन में संपत्ति कर घोटाला:दो कर्मचारी हुए निलंबित

इंदौर की हरियाली पर फिर वार:25 से ज्यादा पेड़ काटे; नगर निगम की अनुमति पर उठे सवाल

देखिये वीडियो, होटल में पत्नी ने पति को दूसरी महिला के साथ पकड़ा:पुलिस के सामने जड़े थप्पड़; दोनों की हुई है लव मैरिज

सड़क बना दी और विभाग को खबर नहीं:करोड़ों की वनभूमि पर 3 महीने तक चला निर्माण

गोशालाओं को ₹101 करोड़ देंगे अमित शाह:255 करोड़ के डेयरी प्लांट का करेंगे भूमिपूजन

गांधी जयंती पर बच्चों ने दांडी यात्रा के स्वरूप में की मेट्रो ट्रेन से यात्रा:250 से अधिक बच्चों ने पहली बार किया सफर, गूंजे देशभक्ति गीत
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!